NIOS Class 10 Economics Chapter 2 मानवीय आश्यकताएं Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Economics Chapter 2 मानवीय आश्यकताएं Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Economics Chapter 2 मानवीय आश्यकताएं Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Economics Notes Paper Code: 214.
NIOS Class 10 Economics Chapter 2 मानवीय आश्यकताएं
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Economics Notes, NIOS Secondary Course Economics Solutions in Hindi Medium for All Chapter, You can practice these here.
मानवीय आश्यकताएं
Chapter: 2
| मॉड्यूल – 1 अर्थशास्त्र को समझना |
पाठगत प्रश्न 2.1
1. इच्छा आवश्यकता से किस प्रकार भिन्न होती है?
उत्तर: वे इच्छाएं जिनकी तुष्टि करने के लिये हमारे पास पर्याप्त मुद्रा हो और हम जिन पर खर्च करने को तत्पर हों, आवश्यकताएं कहलाती हैं।
2. आवश्यकताओं में उदय और प्रसार होता है, इसे प्रदर्शित करने के लिये एक उदाहरण दीजिये।
उत्तर: आग की खोज के बाद मानव ने भोजन पकाना आरम्भ कर दिया जिससे नई-नई खाद्य सामग्रियों में वृद्धि हुई।
3. सभी आवश्यकताओं की तुष्टि क्यों संभव नहीं होती?
उत्तर: संसाधनों की दुर्लभता के कारण सभी आवश्यकताओं की तुष्टि सम्भव नहीं है।
4. आवश्यकताओं की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिये।
उत्तर: आवश्यकताओं की किन्हीं दो विशेषताएं हैं—
(i) आवश्यकताएं असीमित हैं।
(ii) कुछ आवश्यकताएं वार-बार अनुभव होती हैं।
5. कोई इच्छा आवश्यकता कव बन जाती है?
उत्तर: एक इच्छा आवश्यकता बन जाती है जब उसकी तुष्टि के लिये पर्याप्त मुद्रा हो तथा जिस पर हम खर्च करने को तत्पर हों।
पाठगत प्रश्न 2.2
1. गेहूँ के उत्पादन में प्रयोग किये जाने वाले संसाधनों के नाम लिखो।
उत्तर: भूमि, श्रम, पूंजी (मशीन), बीज, खाद, उर्वरक आदि।
2. निम्नलिखित में से किसकी आपूर्ति दुर्लभ है?
(क) संसाधन।
(ख) आवश्यकताएं।
उत्तर: (क) संसाधन।
3. आर्थिक आवश्यकताओं के दो उदाहरण लिखिये।
उत्तर: (i) पैन।
(ii) पुस्तक।
4. गैर-आर्थिक आवश्यकताओं के दो उदाहरण लिखिये।
उत्तर: (i) सांस लेने के लिये वायु।
(ii) खेती के लिये वर्षा का जल।
पाठगत प्रश्न 2.3
1. सीमित संसाधनों द्वारा आवश्यकताओं की तुष्टि के सम्बन्ध में भारतीय दर्शन क्या है?
उत्तर: भारतीय दर्शन के अनुसार हमें अपनी इच्छाओं को सीमित रखना चाहिए।
2. आवश्यकताओं में विकास के साथ परिवर्तन और विस्तार होता है, यह सिद्ध करने के लिए संचार प्रणाली का एक उदाहरण दीजिये।
उत्तर: आवश्यकताओं में विकास के साथ परिवर्तन और विस्तार होता है, यह सिद्ध करने के लिए संचार प्रणाली का एक उदाहरण है— कैमरा, इंटरनेट, वीडियों-रिकार्डिंग आदि।
पाठान्त प्रश्न
1. इच्छाओं को आवश्यकताओं में बदलने के लिये दो उदाहरण दीजिये।
उत्तर: यदि किसी व्यक्ति के मन में भोजन के लिए मिठाई खाने की साधारण इच्छा हो, तो यह सिर्फ इच्छा है; लेकिन जब वह मिठाई खरीदने के लिए पैसा खर्च करने को तैयार हो जाता है, तब यह उसकी आवश्यकता बन जाती है।
इसी प्रकार, कोई व्यक्ति साइकिल चलाने की इच्छा रखता है, लेकिन जब वह साइकिल खरीदने के लिए वास्तव में पैसा देने को तैयार हो जाता है, तो यह भी उसकी आवश्यकता बन जाती है।
2. आवश्यकताओं का उदय और प्रसार किस प्रकार होता है? एक उदाहरण की सहायता से समझाइये।
उत्तर: मनुष्य अपनी परिस्थितियों के अनुसार नई वस्तुओं से परिचित होता है और फिर उन्हें उपयोग में लाता है। जैसे पहले मनुष्य केवल साधारण भोजन और साधारण कपड़ों से संतुष्ट था, लेकिन समय के साथ बेहतर भोजन, विभिन्न प्रकार के वस्त्र और बेहतर रहने के साधन उसकी आवश्यकताएँ बन गए। जिस वस्तु का उपयोग मनुष्य करने लगता है और उसके लाभों को जानता है, उसकी आवश्यकता स्वतः फैलती चली जाती है।

Hi! my Name is Parimal Roy. I have completed my Bachelor’s degree in Philosophy (B.A.) from Silapathar General College. Currently, I am working as an HR Manager at Dev Library. It is a website that provides study materials for students from Class 3 to 12, including SCERT and NCERT notes. It also offers resources for BA, B.Com, B.Sc, and Computer Science, along with postgraduate notes. Besides study materials, the website has novels, eBooks, health and finance articles, biographies, quotes, and more.


