NIOS Class 10 Economics Chapter 1 अर्थशास्त्र क्या है Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Economics Chapter 1 अर्थशास्त्र क्या है Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Economics Chapter 1 अर्थशास्त्र क्या है Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Economics Notes Paper Code: 214.
NIOS Class 10 Economics Chapter 1 अर्थशास्त्र क्या है
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Economics Notes, NIOS Secondary Course Economics Solutions in Hindi Medium for All Chapter, You can practice these here.
अर्थशास्त्र क्या है
Chapter: 1
| मॉड्यूल – 1 अर्थशास्त्र को समझना |
पाठगत प्रश्न 1.1
1. ‘अर्थशास्त्र धन का विज्ञान है।’ इसका क्या अभिप्राय है?
उत्तर: धन के विज्ञान के रूप में अर्थशास्त्र धन की प्रकृति तथा धन के उद्देश्य, व्यक्तियों तथा देश के द्वारा धन के सृजन की व्याख्या करता है।
2. अर्थशास्त्र कल्याण के विज्ञान के रूप में कल्याण के परिमाणात्मक पहलू की बात करता है?
उत्तर: अर्थशास्त्र कल्याण के विज्ञान के रूप में कल्याण के किस पहलू की बात करता है।
पाठगत प्रश्न 1.2
1. लिखिये कि निम्नलिखित कथन सत्य हैं अथवा असत्य:
(i) मुद्रा स्फीति का अध्ययन व्यष्टि अर्थशास्त्र के अन्तर्गत किया जाता है।
उत्तर: असत्य।
(ii) किसी वस्तु की कीमत का निर्धारण समष्टि अर्थशास्त्र की समस्या है।
उत्तर: असत्य।
(iii) समष्टि अर्थशास्त्र रोजगार तथा वेरोजगारी मुद्दों का अध्ययन करता है।
उत्तर: सत्य।
(iv) व्यष्टि अर्थशास्त्र किसी वस्तु के खरीदने के वारे में व्यक्तिगत निर्णय लेने का अध्ययन करता है।
उत्तर: सत्य।
पाठगत प्रश्न 1.3
1. निम्नलिखित कथनों में वास्तविक तथा आदर्श कथन की पहचान कीजियेः
(i) भारत में बड़ी संख्या में गरीब लोग हैं।
उत्तर: वास्तविक।
(ii) सरकार को शिक्षा पर अधिक व्यय करना चाहिये।
उत्तर: आदर्श।
(iii) गरीब लोग आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के कारण कष्ट उठा रहे हैं।
उत्तर: वास्तविक।
(iv) बैंक ने अपनी ब्याज की दर को बढ़ा दिया है।
उत्तर: वास्तविक।
(v) लोगों को डाकखाने तथा वाणिज्य बैंकों में बचत करने के लिये प्रोत्साहित करना चाहिये।
उत्तर: आदर्श।
पाठान्त प्रश्न
1. अर्थशास्त्र दुर्लभता तथा चयन का विज्ञान है। व्याख्या कीजिये।
उत्तर: अर्थशास्त्र को दुर्लभता तथा चयन का विज्ञान इसलिए कहा जाता है क्योंकि मनुष्य और समाज के पास उपलब्ध संसाधन सीमित होते हैं, जबकि मानवीय आवश्यकताएँ असीमित होती हैं। संसाधन सीमित होने की इस स्थिति को ही दुर्लभता कहा जाता है। जब संसाधन दुर्लभ हों और उनका उपयोग विभिन्न विकल्पों में किया जा सकता हो, तो लोगों को अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इन सीमित संसाधनों के बीच उचित चयन करना पड़ता है। इसी कारण अर्थशास्त्र मानवीय उद्देश्यों और उन दुर्लभ साधनों के संबंधों का अध्ययन करता है, जिनका उपयोग विभिन्न वैकल्पिक कार्यों में किया जा सकता है। उदाहरण के रूप में, कपड़ा और गेहूँ के उत्पादन को देखें। सीमित संसाधनों के कारण हम दोनों वस्तुओं का असीमित उत्पादन नहीं कर सकते। यदि गेहूँ की माँग बढ़ जाती है और हमें उसका उत्पादन बढ़ाना हो, तो हमें कुछ संसाधनों को कपड़े के उत्पादन से हटाकर गेहूँ के उत्पादन में लगाना पड़ेगा। इससे गेहूँ का उत्पादन बढ़ेगा, लेकिन कपड़े का उत्पादन कम हो जाएगा। यही स्थिति दुर्लभता के कारण चयन की आवश्यकता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.
Subject Ka Complete Video Solution Dekhein
Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

