NIOS Class 10 Economics Chapter 17 आंकड़ों का संकलन और प्रस्तुतीकरण

NIOS Class 10 Economics Chapter 17 आंकड़ों का संकलन और प्रस्तुतीकरण Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Economics Chapter 17 आंकड़ों का संकलन और प्रस्तुतीकरण Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Economics Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Economics Notes Paper Code: 214.

NIOS Class 10 Economics Chapter 17 आंकड़ों का संकलन और प्रस्तुतीकरण

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Economics Notes, NIOS Secondary Course Economics Solutions in Hindi Medium for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 17

मॉड्यूल – 6 अर्थशास्त्र में आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण और विश्लेषण

पाठगत प्रश्न 17.1

1. पहचान करें कि निम्नलिखित आंकड़े हैं या नहीं। कोष्ठक में हाँ/नहीं लिखो।

(i) कुमारी मोनिका ने अर्थशास्त्र में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

उत्तर: नहीं।

(ii) कृष हरि से अच्छा खिलाड़ी है।

उत्तर: नहीं।

(ⅲ) ललिता ने अच्छे अंक प्राप्त किए।

उत्तर: नहीं।

(iv) स्कूलों के रिकार्ड में विद्यार्थियों की संख्या निम्न प्रकार है। क्या आप इस रिकार्ड को आंकड़े कहोगे?

सारणी 17.3

विभागविद्यालय अ विद्यालय ब
कला400700
विज्ञान600400
वाणिज्य300300

उत्तर: हाँ।

पाठगत प्रश्न 17.2

1. पहचान करो कि निम्न मद चर है या गुण

(i) एक विद्यार्थी की ऊँचाई।

उत्तर: चर।

(ii) एक लड़की का सौन्दर्य।

उत्तर: गुण।

(iii) एक लड़के का बौद्धिक स्तर।

उत्तर: गुण।

(iv) एक कार की मील-दूरी।

उत्तर: चर।

(v) मिस्टर X का वजन।

उत्तर: चर।

पाठान्त प्रश्न

1. आंकड़ों की परिभाषा दीजिए। प्राथमिक आंकड़े कैसे संकलित किए जाते हैं?

उत्तर: आंकड़ों से अभिप्राय उन संख्यात्मक सूचनाओं से है जो तथ्यों को सामूहिक रूप में उपलब्ध कराती हैं। यह सूचना किसी के भी बारे में हो सकती है जिसे संख्यात्मक रूप में दिया जा सके और जो निर्णय लेने में सहायक हो इसे सांख्यिकी भी कहते हैं।

प्राथमिक आंकड़ों का संकलन: जो आंकड़े सर्वेक्षण के उद्देश्य के अनुसार पहली बार मौलिक रूप में संकलित किए जाते हैं, वे प्राथमिक आंकड़े कहलाते हैं। 

इन्हें संकलित करने की प्रमुख विधियाँ निम्नलिखित हैं:

(i) प्रत्यक्ष वैयक्तिक अनुसंधान: इसमें अनुसंधानकर्ता उत्तरदाता से व्यक्तिगत रूप से मिलकर आंकड़े एकत्र करता है।

(ii) अप्रत्यक्ष अनुसंधान: इसमें किसी तीसरे व्यक्ति (साक्षी) से सूचना प्राप्त की जाती है जिससे संबंधित व्यक्ति के बारे में जानकारी होने की उम्मीद होती है।

(iii) संवाददाताओं द्वारा: विभिन्न स्थानों पर संवाददाता या एजेंट नियुक्त किए जाते हैं जो सूचना भेजते हैं (अक्सर समाचार पत्रों द्वारा उपयोगी)।

(iv) डाक प्रश्नावली द्वारा: एक अच्छी तरह से संरचित प्रश्नावली डाक द्वारा उत्तरदाता को भेजी जाती है, जिसे भरकर वह वापस भेजता है।

(v) अनुसूची द्वारा: क्षेत्र कार्यकर्ता उत्तरदाता के पास जाकर खुद प्रश्न पूछते हैं और अनुसूची भरते हैं (यह तब उपयोगी है जब उत्तरदाता अशिक्षित हो)।

2. प्राथमिक और द्वितीयक आंकड़ों में क्या अन्तर है?

उत्तर: प्राथमिक और द्वितीयक आंकड़ों में निम्नलिखित अंतर है—

प्राथमिक आंकड़े: वे आंकड़े जो अनुसंधानकर्ता द्वारा पहली बार मौलिक रूप से विशेष उद्देश्य के लिए एकत्रित किए जाते हैं, प्राथमिक आंकड़े कहलाते हैं।

द्वितीयक आंकड़े: जब हम उन आंकड़ों का प्रयोग करते हैं जो दूसरों के द्वारा पहले से ही संकलित किए जा चुके हैं, तो वे द्वितीयक आंकड़े कहलाते हैं। एक एजेंसी के लिए जो आंकड़े प्राथमिक होते हैं, वही आंकड़े अन्य प्रयोगकर्ताओं के लिए द्वितीयक बन जाते हैं।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top