NIOS Class 10 Economics Chapter 16 बचत और बीमा

NIOS Class 10 Economics Chapter 16 बचत और बीमा Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Economics Chapter 16 बचत और बीमा Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Economics Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Economics Notes Paper Code: 214.

NIOS Class 10 Economics Chapter 16 बचत और बीमा

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Economics Notes, NIOS Secondary Course Economics Solutions in Hindi Medium for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 16

मॉड्यूल – 5 मुद्रा, बैंकिंग तथा बीमा

पाठगत प्रश्न 16.1

1. बचत की परिभाषा दीजिए।

उत्तर: बचत को उपभोग पर आय के अधिशेष के रूप में परिभाषित किया जाता है।

2. यदि आय 1000 रु. है और बचत 200 रु. है तो उपभोग की राशि क्या है?

उत्तर: 800 रु.।

पाठगत प्रश्न 16.2

1. व्याज की दर की परिभाषा दीजिए।

उत्तर: व्याज की दर को ऋणी द्वारा ऋणदाता को एक वर्ष के लिए प्रत्येक 100 रु. के प्रयोग के लिए किए गए भुगतान के रूप में परिभाषित करते हैं।

2. ऋण दाता और ऋणी में अन्तर कीजिए।

उत्तर: ऋण दाता और ऋणी में अन्तर है—

ऋणदाता: व्यक्ति अथवा संस्था जो मुद्रा उधार देता है।

ऋणी: व्यक्ति अथवा संस्था जो ऋणदाता से मुद्रा उधार लेता है।

3. यदि आप 200 रु. उधार देकर 20 रु. प्रति माह कमाते हैं तो व्याज की दर क्या है?

उत्तर: 120 प्रतिशत।

पाठगत प्रश्न 16.3

1. बीमाकर्ता तथा बीमाधारी में भेद कीजिए।

उत्तर: बीमाकर्ता वीमे का विक्रेता होता है तथा बीमाधारी बीमे का क्रेता होता है। बीमाधारी बीमा खरीदने वाला होता है।

2. अनिश्चितता के दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर: अनिश्चितता के दो उदाहरण है—

(i) सूखा।

(ii) बीमारी।

3. क्या बीमा एक उत्पाद है?

उत्तर: हाँ बीमा एक उत्पाद है।

पाठान्त प्रश्न

1. बचत की परिभाषा दीजिए। इसके दो उपयोग बताओ।

उत्तर: बचत आय का वह हिस्सा है जिसे वर्तमान में वस्तुओं और सेवाओं पर खर्च करने के बाद भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जाता है। इसे सूत्र के रूप में इस प्रकार लिखा जा सकता है: बचत = आय – उपभोग। दूसरे शब्दों में, यह उपभोग पर आय का अधिशेष है।

बचत के दो उपयोग है:

(i) ऋण देना: बचत करने वाला व्यक्ति अपनी अतिरिक्त राशि को दूसरों को उधार दे सकता है और उस पर ‘ब्याज’ के रूप में प्रतिफल कमा सकता है।

(ii) अर्थव्यवस्था का विकास: जब लोग डाकघर और बैंकों में बचत जमा करते हैं, तो यह एक बड़ी राशि बन जाती है। इसका उपयोग समाज के विकास कार्यों जैसे सड़कें, विद्यालय, रेलवे स्टेशन और कारखानों के निर्माण के लिए किया जाता है।

2. बचत की गणना कैसे होती है। लोग बचत क्यों करते हैं?

उत्तर: बचत की गणना वर्ष भर की कुल आय में से वर्ष भर के कुल व्यय को घटाकर की जाती है। क्योंकि कुछ खर्चे मासिक नहीं होते और साल में एक बार होते हैं, इसलिए वार्षिक आधार पर बचत निकालना अधिक उचित माना जाता है। उदाहरण के लिए, यदि किसी व्यक्ति की वार्षिक आय 1,86,000 रुपये है और कुल व्यय 1,81,000 रुपये है, तो उसकी बचत 5,000 रुपये होगी।

भविष्य की अनिश्चितताओं से सुरक्षा पाने के लिए बचत करते हैं। बीमारी, दुर्घटना या काम न करने की स्थिति में बचत काम आती है। बचत भविष्य में आय बढ़ाने में भी सहायक होती है, क्योंकि बचाए हुए धन पर ब्याज मिलता है। इसके अलावा भविष्य की आवश्यकताओं और योजनाओं को पूरा करने के लिए भी लोग बचत करते हैं, ताकि आने वाले समय में उत्पादन और उपभोग सुचारु रूप से चलता रहे।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top