NIOS Class 10 Economics Chapter 12 बाजार

NIOS Class 10 Economics Chapter 12 बाजार Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Economics Chapter 12 बाजार Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Economics Chapter 12 बाजार Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Economics Notes Paper Code: 214.

NIOS Class 10 Economics Chapter 12 बाजार

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Economics Notes, NIOS Secondary Course Economics Solutions in Hindi Medium for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 12

मॉड्यूल – 4 वस्तुओं और सेवाओं का वितरण

पाठगत प्रश्न 12.1

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिएः

1. बाजार का अस्तित्व वहां होता है जहां क्रेताओं तथा विक्रेताओं के बीच _____________ हो।

उत्तर: बाजार का अस्तित्व वहां होता है जहां क्रेताओं तथा विक्रेताओं के बीच परस्पर संपर्क हो।

2. क्रय तथा विक्रय ____________ में होता है।

उत्तर: क्रय तथा विक्रय बाजार स्थान में होता है।

3. ____________ तथा ____________ की प्रक्रिया बाजार में साथ-साथ होती है।

उत्तर: क्रय तथा विक्रय की प्रक्रिया बाजार में साथ-साथ होती है।

4. बाजार में क्रेता तथा विक्रेताओं का अस्तित्व, उनके बीच सम्पर्क तथा ____________ होते हैं।

उत्तर: बाजार में क्रेता तथा विक्रेताओं का अस्तित्व, उनके बीच सम्पर्क तथा वस्तु होते हैं।

पाठगत प्रश्न 12.2

1. एकाधिकार से क्या अभिप्राय है?

उत्तर: एकाधिकार बाजार की ऐसी संरचना है जिसमें वस्तु का समस्त उत्पादन करने वाली एक ही फर्म होती है तथा एकाधिकारी द्वारा बेची जाने वाली वस्तु का कोई निकट स्थानापन्न नहीं होता।

2. भारत में एकाधिकार के दो उदाहरण लिखो।

उत्तर: भारत में एकाधिकार के दो उदाहरण है—

(i) परमाणु ऊर्जा।

(ii) भारतीय रेलवे।

(iii) डाक तथा तार सेवाएं।

3. एकाधिकार में फर्म तथा उद्योग में भेद क्यों नहीं होता है?

उत्तर: एकाधिकार में फर्म तथा उद्योग में भेद इसलिए नहीं होता है क्योंकि एकाधिकारी अकेला उत्पादक/विक्रेता होता है।

4. एकाधिकारी फर्म कीमत निर्धारक होती है अथवा कीमत स्वीकारक?

उत्तर: एकाधिकारी फर्म कीमत निर्धारक होती है।

5. पूर्ण प्रतियोगिता में ‘प्रवेश की स्वतंत्रता’ से आपका क्या अभिप्राय है?

उत्तर: प्रवेश की स्वतंत्रता’ से अभिप्राय है कि पूर्ण प्रतियोगिता के अन्तर्गत विक्रेता बाजार में अथवा बाजार से प्रवेश निर्गम के लिये स्वतंत्र होते हैं। नई फमों के प्रवेश पर कोई प्रतिबंध नहीं होता है।

6. हाँ अथवा नहीं लिखिए:

(क) पूर्ण प्रतियोगिता में केवल एक विक्रेता होता है।

उत्तर: नहीं।

(ख) पूर्ण प्रतियोगिता में भिन्न-भिन्न वस्तुओं का विक्रय होता है।

उत्तर: नहीं।

(ग) पूर्ण प्रतियोगिता में उत्पादन में सरकार हस्तक्षेप करती है।

उत्तर: नहीं।

(घ) पूर्ण प्रतियोगिता में उत्पाद पूर्ण स्थानापन्न होते हैं।

उत्तर: हाँ।

(च) पूर्ण प्रतियोगिता में उत्पाद के बारे में क्रेताओं को पूर्ण ज्ञान होता है।

उत्तर: हाँ।

पाठगत प्रश्न 12.3

1. अपने इलाके की फुटकर बिक्री की दुकानों के कुछ उदाहरण दो।

उत्तर: स्टेशनरी की दुकान, केन्द्रीय भण्डार, मदर डेयरी, दवाई की दुकानें।

2. थोक विक्रेता की परिभाषा लिखिये।

उत्तर: थोक विक्रेता एक ऐसा वितरक अथवा मध्यस्थ होता है जो उपभोक्ताओं की अपेक्षा मुख्यतः फुटकर विक्रेताओं तथा संस्थाओं को माल बेचता है।

3. फुटकर विक्रेता की परिभाषा लिखिये।

उत्तर: फुटकर विक्रेता वह होता है जो वस्तुओं अथवा व्यवसायिक माल को स्थायी स्थान जैसे डिपार्टमेन्टल स्टोर, दुकानदार से क्रेताओं को प्रत्यक्ष उपभोग के लिये छोटी मात्राओं में बेचता है।

4. फुटकर बाजार की परिभाषा लिखिये।

उत्तर: फुटकर बाजार से अभिप्राय उस बाजार से है जिसमें छोटी मात्राओं में वस्तुओं का अन्तिम उपभोक्ताओं को विक्रय होता है।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top