NIOS Class 10 Economics Chapter 11 कीमत और मात्रा का निर्धारण Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Economics Chapter 11 कीमत और मात्रा का निर्धारण Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Economics Chapter 11 कीमत और मात्रा का निर्धारण Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Economics Notes Paper Code: 214.
NIOS Class 10 Economics Chapter 11 कीमत और मात्रा का निर्धारण
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Economics Notes, NIOS Secondary Course Economics Solutions in Hindi Medium for All Chapter, You can practice these here.
कीमत और मात्रा का निर्धारण
Chapter: 11
| मॉड्यूल – 4 वस्तुओं और सेवाओं का वितरण |
पाठगत प्रश्न 11.1
1. मान लो आप बाजार में टमाटर के विक्रेता हैं। उन कारकों के नाम दो जिन्हें आप अपने द्वारा बेचे जाने वाले टमाटर की कीमत निश्चित करते समय ध्यान में रखोगे।
उत्तर: (i) उत्पादन लागत।
(ii) समान वस्तु की अन्य विक्रेताओं द्वारा निर्धारित कीमत।
(iii) विभिन्न कीमतों पर वस्तु की संभावित बिक्री।
2. यदि डीजल के कीमत बढ़ने के कारण परिवहन लागत बढ़ जाती है तो आपके द्वारा निश्चित की गई टमाटर की कीमत पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर: टमाटरों की कीमत बढ़ेगी।
पाठगत प्रश्न 11.2
1. मान लीजिए, आप एक टमाटरों के विक्रेता हैं और आपके पास विक्री के लिए 100 कि. ग्रा. टमाटर हैं। टमाटरों की बाजार कीमत 20 रु. प्रति कि.ग्रा. है। इस कीमत पर टमाटर की मांग केवल 60 कि.ग्रा. है। इसका आपके द्वारा टमाटरों की कीमत निर्धारण करनेपर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर: टमाटरों की कीमत घटेगी।
2. प्रश्न न. 1 के समान यदि 20 रु. प्रति कि.ग्रा. कीमत पर टमाटरों की मांग 150 कि.ग्रा. है तो इसका आपके द्वारा टमाटरों की कीमत निर्धारण करने पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर: टमाटरों की कीमत बढ़ेगी।
3. सही उत्तर पर (√) चिन्ह लगाइये।
मांग आधिक्य एक ऐसी स्थिति है जहांः
(अ) किसी वस्तु की मांग की मात्रा इसकी आपूर्ति की मात्रा के बराबर होती है।
(ब) किसी वस्तु की मांग की मात्रा उसकी आपूर्ति की मात्रा से अधिक होती है।
(स) किसी वस्तु की आपूर्ति की मात्रा उसकी मांग की मात्रा से अधिक होती है।
उत्तर: (ब) किसी वस्तु की मांग की मात्रा उसकी आपूर्ति की मात्रा से अधिक होती है।
4. सही उत्तर पर (√) चिन्ह लगाइये।
आपूर्ति आधिक्य एक ऐसी स्थिति है जहांः
(अ) किसी वस्तु की आपूर्ति की मात्रा उसकी मांग की मात्रा के अधिक होती है।
(ब) किसी वस्तु की आपूर्ति की मात्रा उसकी मांग की मात्रा के वरावर है।
(स) किसी वस्तु की आपूर्ति की मात्रा उसकी मांग की मात्रा से कम है।
उत्तर: (अ) किसी वस्तु की आपूर्ति की मात्रा उसकी मांग की मात्रा के अधिक होती है।
5. सही उत्तर पर (√) चिन्ह लगाइये।
यदि किसी दी गई कीमत पर किसी वस्तु की मांग की मात्रा उसकी आपूर्ति की मात्रा से अधिक है तोः
(अ) वस्तु की कीमत नहीं बदलती।
(ब) कीमत घटने लगती है।
(स) कीमत बढ़ने लगती है।
उत्तर: (स) कीमत बढ़ने लगती है।
6. यदि किसी दी हुई कीमत पर किसी वस्तु की आपूर्ति की मात्रा उसकी मांग की मात्रा से अधिक होती है तो:
(अ) कीमत घटने लगती है।
(ब) कीमत अपरिवर्तित रहती है।
(स) कीमत बढ़ने लगती है।
उत्तर: (अ) कीमत घटने लगती है।
पाठगत प्रश्न 11.3
1. किसी वस्तु की सन्तुलन कीमत पर क्या प्रभाव पड़ेगा, जब
(अ) इसकी मांग में वृद्धि हो जाती है किन्तु आपूर्ति पूर्ववत रहती है।
उत्तर: संतुलन कीमत बढ़ेगी।
(ब) इसकी आपूर्ति में वृद्धि हो जाती है किन्तु मांग पूर्ववत रहती है।
उत्तर: संतुलन कीमत घटेगी।
(स) इसकी मांग घट जाती है किन्तु आपूर्ति पूर्ववत रहती है।
उत्तर: संतुलन कीमत घटेगी।
(द) इसकी आपूर्ति घट जाती है किन्तु मांग पूर्ववत रहती है।
उत्तर: संतुलन कीमत बढ़ेगी।

Hi! my Name is Parimal Roy. I have completed my Bachelor’s degree in Philosophy (B.A.) from Silapathar General College. Currently, I am working as an HR Manager at Dev Library. It is a website that provides study materials for students from Class 3 to 12, including SCERT and NCERT notes. It also offers resources for BA, B.Com, B.Sc, and Computer Science, along with postgraduate notes. Besides study materials, the website has novels, eBooks, health and finance articles, biographies, quotes, and more.


