NIOS Class 10 Economics Chapter 10 आपूर्ति Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Economics Chapter 10 आपूर्ति Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Economics Chapter 10 आपूर्ति Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Economics Notes Paper Code: 214.
NIOS Class 10 Economics Chapter 10 आपूर्ति
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Economics Notes, NIOS Secondary Course Economics Solutions in Hindi Medium for All Chapter, You can practice these here.
आपूर्ति
Chapter: 10
| मॉड्यूल – 4 वस्तुओं और सेवाओं का वितरण |
पाठगत प्रश्न 10.1
1. आपूर्ति की परिभाषा लिखिये।
उत्तर: आपूर्ति से अभिप्राय किसी वस्तु की उस मात्रा से है जो विक्रेता प्रति इकाई समय में विभिन्न कीमतों पर बेचने को तत्पर है।
2. आपूर्ति की परिभाषा में सम्मिलित किये जाने वाले तीन तत्वों के नाम लिखिये।
उत्तर: आपूर्ति की परिभाषा में सम्मिलित किये जाने वाले तीन तत्वों के नाम है—
(i) वस्तु की कीमत।
(ii) आपूर्ति की मात्रा।
(iii) समय अवधि।
3. स्टॉक तथा आपूर्ति में भेद कीजिये।
उत्तर: स्टॉक वस्तु की वह कुल मात्रा है जो किसी विशेष समय विन्दु पर फर्म के पास उपलब्ध है।
पाठगत प्रश्न 10.2
1. नीचे दिये गये आंकड़ों के आधार पर आपूर्ति वक्र की रचना कीजियेः
कीमत (रु. प्रति इकाई)। 1 2 3 4 5
आपूर्ति की मात्रा (इकाईयों में) 50 100 150 200 250
उत्तर:

2. सारणी 10.1 का प्रयोग करके आपूर्ति वक्र बनाइये।
उत्तर:

पाठगत प्रश्न 10.3
1. यदि बाजार में किसी वस्तु की आपूर्ति करने वाली अ, ब तथा स केवल तीन फर्मे हैं, इनकी नीचे दी गई आपूर्ति अनुसूचियों की सहायता से वस्तु की बाजार आपूर्ति ज्ञात कीजियेः
| कीमत (रु. प्रति इकाई) | आपूर्ति की मात्रा (इकाईयों में) | बाजार आपूर्ति (इकाईयों में) | ||
100 200 300 400 500 | फर्म अ | फर्म ब | फर्म स | — — — — — |
| 1000 2000 3000 4000 5000 | 1500 2000 2500 3000 3500 | 2000 3000 4000 5000 6000 | ||
उत्तर:
| कीमत (रु. प्रति इकाई) | आपूर्ति की मात्रा (इकाईयों में) | बाजार आपूर्ति (इकाईयों में) | ||
100 200 300 400 500 | फर्म अ | फर्म ब | फर्म स | 4500 7000 9500 12000 14,500 |
| 1000 2000 3000 4000 5000 | 1500 2000 2500 3000 3500 | 2000 3000 4000 5000 6000 | ||
2. निम्नलिखित सारणी को पूरा कीजिये (यह मानते हुए कि बाजार में क, ख तथा ग केवल तीन फर्म हैं)
| कीमत (रु. प्रति इकाई) | आपूर्ति की मात्रा (इकाईयों में) | बाजार आपूर्ति (इकाईयों में) | ||
10 11 12 13 14 | फर्म अ | फर्म ब | फर्म स | 650 1000 1350 1700 2050 |
| 150 200 250 300 350 | — — — — — | 200 300 400 500 600 | ||
उत्तर:
| कीमत (रु. प्रति इकाई) | आपूर्ति की मात्रा (इकाईयों में) | ||
10 11 12 13 14 | फर्म अ | फर्म ब | फर्म स |
| 150 200 250 300 350 | 300 500 700 900 1100 | 200 300 400 500 600 | |
पाठगत प्रश्न 10.4
1. उपयुक्त शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजियेः
(i) किसी वस्तु की आपूर्ति में _____________ तब उसकी कीमत में वृद्धि होती है।
उत्तर: किसी वस्तु की आपूर्ति में वृद्धि होती है तब उसकी कीमत में वृद्धि होती है।
(ii) एक फर्म जिसका उद्देश्य अपने लाभों को अधिकतम करना है, अधिक कीमत पर वस्तु की _____________ मात्रा की आपूर्ति करेगी।
उत्तर: एक फर्म जिसका उद्देश्य अपने लाभों को अधिकतम करना है, अधिक कीमत पर वस्तु की अधिक मात्रा की आपूर्ति करेगी।
(ii) यदि एक फर्म दिये गये संसाधनों द्वारा दो वस्तुओं X तथा Y का उत्पादन करती है तथा यदि वस्तु Y की कीमत में कमी हो जाती है तो वस्तु X की आपूर्ति में _____________ हो जाएगी।
उत्तर: यदि एक फर्म दिये गये संसाधनों द्वारा दो वस्तुओं X तथा Y का उत्पादन करती है तथा यदि वस्तु Y की कीमत में कमी हो जाती है तो वस्तु X की आपूर्ति में वृद्धि हो जाएगी।
(iv) मजदूरी दर में कमी होने पर किसी वस्तु की आपूर्ति में _____________ हो जाएगी।
उत्तर: मजदूरी दर में कमी होने पर किसी वस्तु की आपूर्ति में वृद्धि हो जाएगी।
(v) टी.वी. के उत्पादन पर उत्पादन कर में वृद्धि होने से टी.वी. की आपूर्ति में _____________ हो जाएगी।
उत्तर: टी.वी. के उत्पादन पर उत्पादन कर में वृद्धि होने से टी.वी. की आपूर्ति में कमी हो जाएगी।
2. किसी वस्तु की आपूर्ति पर क्या प्रभाव पड़ेगा, जब
(i) वस्तु के उत्पादन में प्रयोग किये जाने वाले कच्चे माल की कीमत में वृद्धि हो जाती है।
उत्तर: वस्तु की आपूर्ति कम हो जायेगी।
(ii) वस्तु की आपूर्ति करने वाली एक और नई फर्म अस्तित्व में आ जाती है।
उत्तर: वस्तु की आपूर्ति में वृद्धि हो जायेगी।
(iii) उत्पादन की प्रोद्योगिकी में उन्नति हो जाती है।
उत्तर: वस्तु की आपूर्ति में वृद्धि हो जायेगी।
3. यदि स्टेनलेस स्टील की कीमतों में कमी हो जाए तो स्टेनलेस स्टील के बर्तनों की आपूर्ति पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर: स्टेनलेस स्टील के बर्तनों की आपूर्ति में वृद्धि हो जायेगी।

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.
Subject Ka Complete Video Solution Dekhein
Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

