NIOS Class 10 Economics Chapter 9 मांग

NIOS Class 10 Economics Chapter 9 मांग Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Economics Chapter 9 मांग Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Economics Chapter 9 मांग Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Economics Notes Paper Code: 214.

NIOS Class 10 Economics Chapter 9 मांग

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Economics Notes, NIOS Secondary Course Economics Solutions in Hindi Medium for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 9

मॉड्यूल – 4 वस्तुओं और सेवाओं का वितरण

पाठगत प्रश्न 9.1

1. मांग की परिभाषा लिखिये।

उत्तर: मांग से अभिप्राय वस्तु की उस मात्रा से है जो क्रेता प्रति इकाई समय में विभिन्न कीमतों पर खरीदने के लिये तत्पर है।

2. मांग की परिभाषा में शामिल किये जाने वाले तीन घटकों के नाम लिखिये।

उत्तर: मांग की परिभाषा में शामिल किये जाने वाले तीन घटकों के नाम है—

(i) वस्तु की कीमत।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(ii) वस्तु की खरीदी जाने वाली मात्रा।

(iii) समय अवधि।

पाठगत प्रश्न 9.2

1. मांग के नियम का उल्लेख कीजिये।

उत्तर: मांग के नियम के अनुसार मांग को प्रभावित करने वाले अन्य सभी कारकों के स्थिर रहने पर, किसी वस्तु की कीमत तथा उसकी मांग की मात्रा में विपरीत संबंध होता है।

2. मांग के नियम की मान्यताएं क्या हैं?

उत्तर: मांग के नियम की मान्यताएं निम्नलिखित हैं—

(i) क्रेता की आय में परिवर्तन नहीं होता।

(ii) संबंधित वस्तुओं की कीमत में परिवर्तन नहीं होता।

(iii) रूचि, वरीयता तथा फैशन में परिवर्तन नहीं होता।

3. यह मानते हुए कि आपकी आय, रूचि, अधिमान तथा फैशन आदि पूर्ववत रहते हैं तो आपकी सेवों के लिये मांग पर क्या प्रभाव पड़ेगा यदि सेवों की कीमत 80 रु. प्रति कि.ग्रा. से बढ़कर 100 रु. प्रति कि.ग्रा. हो जाती है।

उत्तर: सेबों की मांग कम हो जायेगी।

पाठगत प्रश्न 9.3

1. यदि किसी वस्तु की कीमत कम हो जाये तो उसके क्रेता की वास्तविक आय पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

उत्तर: क्रेता की वास्तविक आय बढ़ जायेगी।

2. जब कीमत तथा उसकी मांग की मात्रा में विपरीत संबंध है तो मांग वक्र का ढ़ाल कैसा होगा?

उत्तर: मांग वक्र बायें से दायें ढालू होगा।

3. आपको प्यास लगी है और आप पहले ही एक गिलास पानी पी चुके हैं। दूसरा गिलास पानी पीने पर उससे मिलने वाली संतुष्टि बढ़ेगी अथवा घटेगी?

उत्तर: घटेगी।

4. निम्नलिखित आंकड़ों की सहायता से मांग वक्र बनाइये—

कीमत (रु. प्रति इकाई)     1     2    3      4      5

मांग की मात्रा (इकाइयों में) 20 16  12     8      4

उत्तर: 

पाठगत प्रश्न 9.4

1. यदि बाजार में किसी वस्तु के खरीदने वाले केवल तीन परिवार हैं तो निम्न सारणी में बाजार मांग ज्ञात कीजिये।

कीमत (रु. प्रति इकाई)मांग की मात्रा (इकाइओं में)बाजार मांग (इकाइओं में)


5
6
7
8
9
परिवार अपरिवार बपरिवार स





15
12
9
6
3
13
11
9
7
5
30
25
20
15
10

उत्तर: 

कीमत (रु. प्रति इकाई)मांग की मात्रा (इकाइओं में)बाजार मांग (इकाइओं में)


5
6
7
8
9
परिवार अपरिवार बपरिवार स

58
48
38
28
18
15
12
9
6
3
13
11
9
7
5
30
25
20
15
10

2. निम्न सारणी को पूरा कीजियेः

कीमत (रु. प्रति इकाई)मांगी गई मात्रा (इकाइयों में)बराबर मांग (इकाइयों में)


1
2
3
4
5
परिवार अपरिवार बपरिवार स

48
40
32
24
16
10
8
6
4
2
18
15
12
9
6




उत्तर: 

कीमत (रु. प्रति इकाई)मांगी गई मात्रा (इकाइयों में)बराबर मांग (इकाइयों में)


1
2
3
4
5
परिवार अपरिवार बपरिवार स

48
40
32
24
16
10
8
6
4
2
18
15
12
9
6
20
17
14
11
8

पाठगत प्रश्न 9.5

1. किसी वस्तु की व्यक्तिगत मांग को प्रभावित करने वाले किन्हीं चार कारकों के नाम लिखिये।

उत्तर: किसी वस्तु की व्यक्तिगत मांग को प्रभावित करने वाले किन्हीं चार कारकों के नाम है— 

(i) वस्तु की कीमत।

(ii) संबंधित वस्तुओं की कीमत।

(iii) क्रेता की आय।

(iv) रूचि।

2. यदि चीनी की कीमत में वृद्धि हो जाये तो चाय की मांग पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

उत्तर: कम हो जायेगी।

3. यदि पेप्सी की कीमत कम हो जाये तो कोक की मांग पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

उत्तर: कम हो जायेगी।

4. सामान्य वस्तुओं तथा निकृष्ट वस्तुओं में भेद कीजिये।

उत्तर: आय में वृद्धि होने पर सामान्य वस्तुओं की मांग में वृद्धि हो जाती है जबकि क्रेता की आय में वृद्धि होने पर निकृष्ट वस्तुओं की मांग में कमी हो जाती है।

5. ऐसी कम से कम पांच वस्तुओं की एक सूची बनाइये जो आजकल फैशन में हैं।

उत्तर: जीन्स, टॉप, इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां, बाल पैन, मोबाइल फोन।

6. उपयुक्त शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजियेः

(i) यदि क्रेता की आय में कमी हो जाती है तो निकृष्ट वस्तुओं की मांग में _____________ हो जाती है।

उत्तर: यदि क्रेता की आय में कमी हो जाती है तो निकृष्ट वस्तुओं की मांग में वृद्धि हो जाती है।

(ii) जब स्याही की कीमत में वृद्धि होती है तो फाउन्टेन पैन की मांग में _____________ हो जायेगी।

उत्तर: जब स्याही की कीमत में वृद्धि होती है तो फाउन्टेन पैन की मांग में कमी हो जायेगी।

(iii) बाजार में किसी वस्तु के क्रेताओं की संख्या _____________ होने पर उस वस्तु की मांग अधिक होगी।

उत्तर: बाजार में किसी वस्तु के क्रेताओं की संख्या बढ़ने पर होने पर उस वस्तु की मांग अधिक होगी।

(iv) यदि आय और सम्पत्ति का वितरण _____________ के पक्ष में अधिक है तो निर्धन व्यक्तियों द्वारा प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं की मांग अधिक होगी।

उत्तर: यदि आय और सम्पत्ति का वितरण निर्धन व्यक्ति के पक्ष में अधिक है तो निर्धन व्यक्तियों द्वारा प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं की मांग अधिक होगी।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top