NIOS Class 10 Economics Chapter 13 कीमत और मात्रा के निर्धारण में सरकार की भूमिका

NIOS Class 10 Economics Chapter 13 कीमत और मात्रा के निर्धारण में सरकार की भूमिका Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Economics Chapter 13 कीमत और मात्रा के निर्धारण में सरकार की भूमिका Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Economics Chapter 13 कीमत और मात्रा के निर्धारण में सरकार की भूमिका Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Economics Notes Paper Code: 214.

NIOS Class 10 Economics Chapter 13 कीमत और मात्रा के निर्धारण में सरकार की भूमिका

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Economics Notes, NIOS Secondary Course Economics Solutions in Hindi Medium for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 13

मॉड्यूल – 4 वस्तुओं और सेवाओं का वितरण

पाठगत प्रश्न 13.1

1. सरकार कुछ वस्तुओं की कीमत संतुलन कीमत से नीची क्यों निर्धारित करती है?

उत्तर: सरकार कुछ वस्तुओं की कीमत संतुलन कीमत से नीची उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए निर्धारित करती है।

2. किसी वस्तु की कीमत संतुलन कीमत से नीची निर्धारित करने में आने वाली समस्याओं के नाम दीजिये।

उत्तर: किसी वस्तु की कीमत संतुलन कीमत से नीची निर्धारित करने में आने वाली समस्याओं के नाम हैं—

(i) मांग आधिक्य की समस्या वा वस्तु की कमी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(ii) कालाबजारी की समस्या।

3. राशनिंग से क्या अभिप्राय है?

उत्तर: राशनिंग से अभिप्राय प्रति इकाई समय में प्रति व्यक्ति कोटा निश्चित करना है।

4. काला बाजारी से आपका क्या अभिप्राय है?

उत्तर: कालाबाजारी एक ऐसी स्थिति है जिसमें विक्रेता, गैर कानूनी तौर पर, नियन्त्रित कीमत से बहुत अधिक कीमत वसूल करता है।

5. कीमत नियंत्रण के कारण, कालाबाजारी की समस्या उत्पन्न होने पर सरकार द्वारा क्या नीति अपनायी जाती है?

उत्तर: कीमत नियंत्रण के कारण, कालाबाजारी की समस्या उत्पन्न होने पर सरकार द्वारा दोहरी कीमत नीति अपनायी जाती है।

पाठगत प्रश्न 13.2

1. समर्थन कीमत क्या है?

उत्तर: समर्थन कीमत एक ऐसी कीमत होती है जो सरकार द्वारा, उत्पादकों, विशेष रूप से किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए संतुलन कीमत से अधिक निश्चित की जाती है।

2. सरकार वस्तु की कीमत संतुलन कीमत से अधिक क्यों निश्चित करती है?

उत्तर: सरकार वस्तु की कीमत संतुलन कीमत से अधिक उत्पादकों, विशेषरूप से किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए निश्चित करती है।

3. मान लीजिये, किसान सरकार द्वारा, संतुलन कीमत से अधिक निश्चित कीमत पर अपना गेहूँ का पूरा उत्पादन नहीं बेच पाते हैं, सरकार द्वारा कौन सी नीति अपनायी जाती है?

उत्तर: सरकार, समर्थन कीमत पर, वस्तु का बफर स्टॉक बनाने के लिए, वस्तु को किसी भी मात्रा में खरीदने के लिए तैयार रहती है।

4. किन्हीं दो वस्तुओं के नाम दो, जिनकी भारत में समर्थन कीमत है।

उत्तर: (i) गेहूँ।

(ii) चावल।

पाठगत प्रश्न 13.3

1. सांकेतिक कीमत क्या है?

उत्तर: सांकेतिक कीमत यह कीमत है जो सरकार और निजी धमार्थ संस्थाओं द्वारा किसी वस्तु की प्रति इकाई उत्पादन लागत से भी बहुत कम निश्चित की जाती है।

2. दोहरी कीमत से क्या अभिप्राय है?

उत्तर: दोहरी कीमत एक ऐसी नीति है जिसमें किसी वस्तु के उत्पादन का एक भाग उचित दर दुकानों द्वारा नियंत्रित कीमत पर बेचा जाता है और शेष भाग मांग और पूर्ति की शक्तियों द्वारा निर्धारित प्रचलित बाजार कीमत पर बेचा जाता है।

3. सरकार कुछ वस्तुओं को निशुल्क क्यों नहीं उपलब्ध कराती। वह उनकी सांकेतिक कीमत क्यों वसूल करती है?

उत्तर: सरकार कुछ वस्तुओं को, इनका दुरूपयोग रोकने के लिए, निःशुल्क उपलब्ध नहीं कराती।

4. सही उत्तर पर (√) चिन्ह लगाइए।

(अ) सांकेतिक कीमत वह कीमत है जो सरकार द्वारा प्रति इकाई उत्पादन लागत से ऊँची निश्चित की जाती है।

(ब) सांकेतिक कीमत वह कीमत है जो प्रति इकाई उत्पादन लागत से बहुत कम होती है।

(स) सांकेतिक कीमत वह कीमत होती है जो अमीर लोगों से वसूल की जाती है।

(द) सांकेतिक कीमत प्रति इकाई उत्पादन लागत के बराबर होती है।

उत्तर: (ब) सांकेतिक कीमत वह कीमत है जो प्रति इकाई उत्पादन लागत से बहुत कम होती है।

पाठगत प्रश्न 13.4

1. सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तीन तत्वों के नाम दो।

उत्तर: सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तीन तत्वों के नाम है—

(i) आर्थिक सहायता।

(ii) निश्चित मात्रा या राशनिंग।

(iii) उचित दर दुकानें।

2. कर में वृद्धि वस्तु की कीमत को कैसे प्रभावित करती है?

उत्तर: वस्तु की कीमत बढ़ जाती है।

3. आर्थिक सहायता में वृद्धि वस्तु की कीमत को कैसे प्रभावित करती है?

उत्तर: वस्तु की कीमत घट जाती है।

4. ‘राशनिंग’ शब्द से क्या अभिप्राय है?

उत्तर: राशनिंग से अभिप्राय प्रति इकाई समय में प्रति व्यक्ति कोटा निश्चित करना है।

5. उचित दर दुकानों को उनके द्वारा बांटी जाने वाली वस्तुओं का कोटा किस आधार पर दिया जाता है?

उत्तर: दुकान के पास पंजीकृत राशन कार्डों की संख्या के आधार पर।

6. निम्न का पूरा रूप लिखिए:

(i) बी.पी.एल.

उत्तर: गरीबी रेखा के नीचे।

(ii) एफ.पी.एस.

उत्तर: उचित दर दुकानें।

(ii) पी.डी.एस.

उत्तर: सार्वजनिक वितरण प्रणाली।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top