NCERT Class 9 Hindi Important Chapter 5 आखिरी चट्टान तक

NCERT Class 9 Hindi Important Chapter 5 आखिरी चट्टान तक Solutions As Per New Syllabus. to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 9 Hindi Important Chapter 5 आखिरी चट्टान तक Notes and select need one. NCERT Class 9 Hindi Important Chapter 5 आखिरी चट्टान तक Question Answers Download PDF. CBSE Class 9 Hindi Additional Solutions.

NCERT Class 9 Hindi Important Chapter 5 आखिरी चट्टान तक

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 9 Hindi Additional Notes are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 9 Hindi Additional Question Answer, CBSE Class 9 Hindi Important Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 5

IMPORTANT QUESTION ANSWER

लघु प्रश्न-उत्तर:

1. ‘आखिरी चट्टान तक’ नामक यात्रा-वृत्तांत के लेखक कौन हैं?

उत्तर: ‘आखिरी चट्टान तक’ नामक यात्रा-वृत्तांत के लेखक मोहन राकेश हैं।

2. मोहन राकेश ने किस प्रसिद्ध पत्रिका का संपादन किया था?

उत्तर: मोहन राकेश ने कुछ समय तक ‘सारिका’ नामक हिंदी पत्रिका का संपादन किया था।

3. इस पाठ में लेखक ने मुख्य रूप से कहाँ की यात्रा का वर्णन किया है?

उत्तर: लेखक ने इसमें अपनी कन्याकुमारी की यात्रा का वर्णन किया है।

4. कन्याकुमारी किन तीन सागरों का संगम स्थल है?

उत्तर: यह अरब सागर, हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी का संगम स्थल है।

5. समुद्र के अंदर स्थित जिस चट्टान को लेखक देख रहे थे, उस पर किसने समाधि लगाई थी?

उत्तर: समुद्र के अंदर स्थित जिस चट्टान को लेखक देख रहे थे, उस पर स्वामी विवेकानंद ने समाधि लगाई थी।

6. ‘सैंड हिल’ (Sand Hill) पर लोग क्यों एकत्रित हुए थे?

उत्तर: वहाँ लोग सूर्यास्त का खूबसूरत नज़ारा देखने के लिए एकत्रित हुए थे।

7. सूर्यास्त देखने आए सरकारी मेहमानों को कॉफी कौन पिला रहा था?

उत्तर: गवर्नमेंट गेस्ट हाउस के बैरे उन मेहमानों को सूर्यास्त के समय कॉफी पिला रहे थे।

8. सैंड हिल से आगे बढ़ने पर लेखक ने जो टीला देखा, वह उन्हें कैसा लगा?

उत्तर: लेखक को वह टीला ऐसा लगा जैसे वह संसार की सबसे ऊँची चोटी हो और उसे पहली बार उसी ने फतह किया हो।

9. सूर्यास्त के समय सूरज पानी की सतह को छूते ही किस रंग का दिखने लगा?

उत्तर: सूरज के पानी को छूते ही पानी पर दूर तक सोना-ही-सोना (सुनहरा रंग) ढुलता हुआ नज़र आने लगा।

10. सुनहरे रंग के बाद सूरज और पानी का रंग कैसे बदला?

उत्तर: कुछ ही क्षणों में सुनहरा रंग लहू की तरह लाल हुआ, फिर बैंगनी और अंत में काला पड़ गया।

11. लौटते समय अँधेरा घिरने पर लेखक ने टीलों की बजाय कहाँ से जाने का निर्णय लिया?

उत्तर: लेखक ने सोचा कि रेत के टीलों में वह भटक जाएगा, इसलिए उसने नीचे समुद्र तट के रास्ते से जाने का निर्णय लिया।

12. समुद्र तट पर मौजूद रेत किन-किन रंगों की थी?

उत्तर: वहाँ की रेत सुरमई, खाकी, पीली, लाल और कई अनाम रंगों का मिश्रण थी।

13. समुद्र तट पर चलते समय अचानक लेखक को खतरे का अहसास क्यों हुआ?

उत्तर: क्योंकि समुद्र में पानी बढ़ रहा था और एक लहर ने अचानक आकर लेखक के पैरों को भिगो दिया था।

14. ऊँची और खतरनाक लहरों से बचने के लिए लेखक ने क्या किया?

उत्तर: लेखक तेजी से दौड़े और एक ऊँची चट्टान की नोकों पर पैर रखते हुए किसी तरह उसके ऊपर चढ़ गए।

15. सुबह लेखक को विवेकानंद चट्टान तक ले जाने वाली नाव किससे बनी थी?

उत्तर: वह नाव रबड़ के पेड़ के तीन तनों को एक साथ जोड़कर बनाई गई थी।

16. लेखक को उस छोटी-सी नाव में चट्टान तक कौन ले गया था?

उत्तर: चार मल्लाह लेखक और अन्य लोगों को उस नाव में वहाँ तक ले गए थे।

17. कन्याकुमारी की आठ हजार की आबादी में शिक्षित नवयुवकों की स्थिति क्या थी?

उत्तर: वहाँ कम-से-कम चार-पाँच सौ शिक्षित नवयुवक बेरोजगार थे, जिनमें से लगभग सौ ग्रेजुएट थे।

18. उन बेरोजगार नवयुवकों का मुख्य काम क्या था?

उत्तर: उन बेरोजगार नवयुवकों का मुख्य काम नौकरियों के लिए अर्जियाँ (Applications) देना और बैठकर दार्शनिक सिद्धांतों पर बहस करना था।

19. गरीबी और बेकारी के कारण कन्याकुमारी के वे नवयुवक खाने में क्या इस्तेमाल करते थे?

उत्तर: गरीबी और बेकारी के कारण कन्याकुमारी के वे नवयुवक समुद्र से मिलने वाली सीपियों का गूदा निकालकर खाते थे।

20. सुबह के समय घाट पर भारी संख्या में लोग क्या कर रहे थे?

उत्तर: घाट पर बहुत से लोग उगते हुए सूर्य को अर्घ्य (जल) देने के लिए एकत्रित हुए थे।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top