NIOS Class 12 Sociology Chapter 18 सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रियाएँ Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Sociology Chapter 18 सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रियाएँ Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 12 Sociology Solutions Hindi Medium Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Sociology Notes Paper Code: 331.
NIOS Class 12 Sociology Chapter 18 सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रियाएँ
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Sociology Notes, NIOS Senior Secondary Course Sociology Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रियाएँ
Chapter: 18
| मॉड्यूल -।II: सामाजिक परिवर्तन, समाजीकरण और सामाजिक नियंत्रण |
पाठगत प्रश्न 18.1
कोष्ठक में से उपयुक्त शब्द चुनकर खाली स्थान भरिएः
1. जब कोई वस्तु हलचल नहीं करती है तो उसे _____________ कहते हैं। (चल, अचल, लचीली)
उत्तर: जब कोई वस्तु हलचल नहीं करती है तो उसे अचल कहते हैं।
2. सामाजिक परिवर्तन एक _____________ परिवर्तन समझा जाता है। (आमूल चूल, तटस्थ वांछित)
उत्तर: सामाजिक परिवर्तन एक आमूल चूल परिवर्तन समझा जाता है।
3. सामाजिक परिवर्तन का मतलब है सामाजिक ____________ सामाजिक क्रमिक विधियों तथा सामाजिक ढाँचे में सुधार अथवा भिन्नता आ जाना होता है। (क्रियाओं, प्रतिक्रयाओं, अन्तः क्रियाओं)
उत्तर: सामाजिक परिवर्तन का मतलब है सामाजिक अन्तः क्रियाओं सामाजिक क्रमिक विधियों तथा सामाजिक ढाँचे में सुधार अथवा भिन्नता आ जाना होता है।
4. सामाजिक परिवर्तन समाज के संस्थागत और प्रतिमानात्मक ______________ में परिवर्तन है। (इतिहास, अर्थ-व्यवस्था के ढाँचे)
उत्तर: सामाजिक परिवर्तन समाज के संस्थागत और प्रतिमानात्मक अर्थ-व्यवस्था के ढाँचे में परिवर्तन है।
5. समाज, गतिशील प्रभावों के एक _____________ में विचरण करता है। (परिवेश, विचारधारा, ब्रह्मांड)
उत्तर: समाज, गतिशील प्रभावों के एक परिवेश में विचरण करता है।
पाठगत प्रश्न 18.2
‘सही’ या ‘गलत’ के ऊपर सही (√) का चिन्ह लगाइयेः
1. सभी समाजों के लिए सामाजिक परिवर्तन की दर एक समान है। (सही/गलत)
उत्तर: गलत।
2. सामाजिक परिवर्तन एक विश्वव्यापी क्रमिक प्रक्रिया है। (सही/गलत)
उत्तर: सही।
3. सामाजिक परिवर्तन एक लघु अवधि में भी घटित हो सकता है और सदियों में भी दिखाई दे सकता है। (सही/गलत)
उत्तर: सही।
4. सामाजिक परिवर्तन अच्छा या बुरा, वांछित अथवा ‘अवांछित’ हो सकता है। (सही/गलत)
उत्तर: गलत।
पाठगत प्रश्न 18.3
एक वाक्य में उत्तर दीजिए:
1. सामाजिक परिवर्तन क्या होता है?
उत्तर: सामाजिक परिवर्तन से यह समझा जाता है कि केवल वे बदलाव जो समाज के ढाँचे और कार्यों तथा समाज की संस्कृति में घटित होते हैं।
2. सामाजिक परिवर्तन की विशेषताएं लिखिए।
उत्तर: सामाजिक परिवर्तन की विशेषताएं हैं-
(i) यह विश्वव्यापी है।
(ii) यह एक समान या एक जैसा नहीं है।
(iii) यह अवधि-भिन्न है।
(iv) यह मूल्य-तटस्थ है।
3. क्रमिक विकास से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: क्रमिक विकास उन पद्धतियों, क्षमताओं, दस्तावेजों, की प्रगतिशील विभिन्नताओं की प्रक्रिया है जो एक निश्चित अविध में साधारण से जटिल होती हुई अपरिवर्तनीय होती है।
4. ‘क्रांति’ और ‘प्रति-क्रांति’ परस्पर किस तरह अलग-अलग हैं?
उत्तर: ‘क्रांति’ (राज्यक्रांति) एक नई सामाजिक पद्धति के उदभव को दिशा देने वाली सामाजिक प्रणाली के रूप में घटित अचानक आकास्मिक पूर्ण परिवर्तन होती है। जबकि ‘प्रति-क्रांति, क्रांति से पहले वाली पुरानी परंपरागत प्रणालियों की बहाली या पुनस्थिति होती है।
5. ‘प्रगति’ और ‘विकास’ पारिभाषिक शब्दों के बीच भेद के दो बिन्दु लिखिए।
उत्तर: एक ‘लक्ष्य’ पर पहुँचने के लिए वांछित दिशा में किया गया आंदोलन प्रगति होता है जो सकारात्मक और तर्कपूर्ण विचारों से अभिप्रेरित होता है। विकास एक दिशा में नियोजित सामाजिक परिवर्तन की एक रणनीति है जो एक ही नहीं अपितु सभी संबंधित क्षेत्रों में समाज के सदस्यों द्वारा वांछनीय समझी गयी हो।

Hi! my Name is Parimal Roy. I have completed my Bachelor’s degree in Philosophy (B.A.) from Silapathar General College. Currently, I am working as an HR Manager at Dev Library. It is a website that provides study materials for students from Class 3 to 12, including SCERT and NCERT notes. It also offers resources for BA, B.Com, B.Sc, and Computer Science, along with postgraduate notes. Besides study materials, the website has novels, eBooks, health and finance articles, biographies, quotes, and more.


