NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 6 प्राकृतिक पारितंत्र

NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 6 प्राकृतिक पारितंत्र Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 6 प्राकृतिक पारितंत्र Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 12 Environmental Science Solutions Hindi Medium Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Environmental Science Notes Paper Code: 333.

NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 6 प्राकृतिक पारितंत्र

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Environmental Science Notes, NIOS Senior Secondary Course Environmental Science Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 6

मॉड्यूल-2 पारिस्थितिकी संकल्पना एवं मुद्दे

पाठगत प्रश्न 6.1

1. प्राकृतिक पारितंत्र क्या है?

उत्तर: प्राकृतिक पारितंत्र  ऐसे पादपों और जन्तुओं का समूह है जो एक इकाई के रूप में कार्य करता है तथा अपनी पहचान बनाए रखने में सक्षम होता है।

2. प्राकृतिक पारितंत्रों के दो मुख्य वर्ग कौन-कौन से हैं?

उत्त: स्थलीय और जलीय।

3. स्थलीय पारितंत्रों के उदाहरण दीजिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

उत्तर: स्थलीय पारितंत्रों के उदाहरण जैसे— वन, घास के मैदान और टुण्ड्रा ।

4. अलवणजलीय पारितंत्रों के उदाहरण दीजिए।

उत्तर: अलवणजलीय पारितंत्रों के उदाहरण हे— नदियां, झीलें और तालाब।

पाठगत प्रश्न 6.2

1. पतझड़ वृक्ष क्या होते हैं?

उत्तर: पतझड़ वृक्ष वृक्ष शरद ऋतु में अपनी पत्तियां गिरा देते हैं तथा बसंत में नई पत्तियां निकल आती हैं।

2. मरुस्थल की दो सामान्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर: मरुस्थल की दो सामान्य विशेषता हैं-

(i) उष्ण। 

(ii) कम वर्षा वाले क्षेत्र।

3. मरुस्थल के पौधे और जन्तु ऊष्मा और शुष्क वातावरण से किस प्रकार अनुकूलन करते हैं?

उत्तर: पादप- अधिकतर झाड़ियां हैं, पत्तियां या तो अनुपस्थित होती हैं या फिर उनका आकार बहुत छोटा होता है तथा तने गूदेदार होते हैं, जड़-तंत्र सुविकसित होता है।

जन्तु – तेज दौड़ते हैं, निशाचर होते हैं, सान्द्रित मूत्र का उत्सर्जन करके जल को संरक्षित रखते हैं।

4. प्रेयरी तथा स्टेपीस कहां पाए जाते हैं?

उत्तर: प्रेयरी तथा स्टेपीस उत्तरी अमेरिका तथा यूरेशिया में पाए जाते हैं।

पाठगत प्रश्न 6.3

1. प्लवक क्या होते हैं?

उत्तर: सूक्ष्मदर्शीय प्लवक जीव जैसे डायटम, प्रोटोजोआ और लारवा पादप प्लवक कहलाते हैं।

2. जलीय पारितंत्र क्या है?

उत्तर: जलीय पारितंत्र जल निकायों में पाये जाने वाले पादप और जन्तु समुदाय समुद्री पारितंत्र में पाए जाने वाले पादप और जन्तु। 

3. ऐसे दो पादपों और दो जन्तुओं के नाम बताइए जो समुद्री पारितंत्र में पाए जाते हैं।

उत्तर: पादप- शैवाल, डायएटम्स। 

जन्तु- स्पंज, कोरल।

 पाठगत प्रश्न 6.4

1. हिमालय के विभिन्न क्षेत्रों के नाम लिखिए।

उत्तर: पूर्वी हिमालय, केन्द्रीय हिमालय, पश्चिमी हिमालय तथा पूर्व-पश्चिम हिमालय।

2. भारत में मरुस्थल कहां पाए जाते हैं?

उत्तर: भारत में मरुस्थल पंजाब, हरियाणा, राजस्थान से लेकर गुजरात राज्य में पाए जाते हैं।

3. पश्चिमी और पूर्वी घाटों के मध्य दो अन्तर लिखिए।

उत्तर: पूर्वी घाट— भारतीय उपमहाद्वीप में उत्तर-दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में फैले हुए है। वर्षा 60-160 मिमी होती है। यहां की वनस्पतियों में सदाबहार वृक्षों से लेकर शुष्क सवाना तक पाये जाते हैं।

पश्चिमी घाट— ताप्ती नदी से लेकर कन्याकुमारी तक फैले हुए हैं। वर्षा 100-500 सेमी तक होती है। पुष्पीय पौधों की 3500 प्रजातियां यहां पायी जाती हैं।

4. घास के मैदान में पाये जाने वाले दो पादपों और दो जन्तुओं के नाम बताइए।

उत्तर: पादप- नरकट और सूर्यमुखी।

जंतु – चूहे और चीता। 

5. भारत में पायी जाने वाले तीन खाड़ियों के नाम बताइये।

उत्तर: भारत में पायी जाने वाले तीन खाड़ियों के नाम हे — मन्नार की खाड़ी, कच्छ की खाड़ी और खम्भात की खाड़ी।

पाठगत प्रश्न 6.5

1. दो संकटापन्न पारितंत्रों के नाम लिखिए।

उत्तर: दो संकटापन्न पारितंत्रों के नाम है— ज्वारनदमुख और द्वीप।

2. भारत में मैन्ग्रोव पारितंत्र कहां पाए जाते हैं?

उत्तर: भारत में मैन्ग्रोव पारितंत्र पूर्वी और पश्चिमी तट तथा अण्डमान और निकोबार द्वीप में पाए जाते हैं।

3. समुद्री या अलवणजल पारितंत्र की अपेक्षा ज्वारनदमुख अधिक उत्पादनशील क्यों होते हैं?

उत्तर: ज्वारनद मुखांद अत्यंत गतिशील और उत्पादनशील पारितंत्र है क्योंकि यहाँ नदी का प्रवाह, ज्वार-भाटा परास तथा अवसाद वितरण निरंतर परिवर्तित होता रहता है। अलवण जलीय और समुद्री पारितंत्रों की अपेक्षा इनमें अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं। अतः ये अत्यधिक उत्पादनशील होते हैं और सर्वाधिक जीवों को सहारा देते हैं।

4. द्वीप समूह क्या है?

उत्तर: द्वीप समूह वह भूभाग है जो चारों ओर से समुद्र से घिरा रहता है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top