NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 5 पारितंत्र

NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 5 पारितंत्र Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 5 पारितंत्र Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 12 Environmental Science Solutions Hindi Medium Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Environmental Science Notes Paper Code: 333.

NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 5 पारितंत्र

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Environmental Science Notes, NIOS Senior Secondary Course Environmental Science Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 5

मॉड्यूल-2 पारिस्थितिकी संकल्पना एवं मुद्दे

पाठगत प्रश्न 5.1

1. पारितंत्र के अजैविक घटकों की सूची बनाइए।

उत्तर: (i) भौतिक।

(ii) अकार्बनिक।

(iii) कार्बनिक।

2. पारितंत्र के जैविक घटकों की सूची बनाइए।

उत्तर: (i) उत्पादक।

(ii) उपभोक्ता।

(iii) अपघटक।

3. पारितंत्र में अपघटकों की क्या भूमिका है?

उत्तर: ये मृत कार्बनिक पदार्थ तथा मृत पौधों और जन्तुओं के अपघटन में सहायता करते हैं अतः ये पोषक तत्वों के पुर्नचक्रण के लिए महत्वपूर्ण हैं।

4. (i) प्राकृतिक पारितंत्र और (ii) मानव निर्मित पारितंत्रों के दो-दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर: प्राकृतिक तंत्र — तालाब, झील।

मानव निर्मित पारितंत्र — कृषि जलकृषि।

पाठगत प्रश्न 5.2

1. पादप प्ल्वक क्या है?

उत्तर: एक जलीय पारितंत्र में सूक्ष्मदर्शीय तिरने वाले पादप को पादप प्ल्वक कहा जाता है।

2. आप तालाब में अपघटकों को कहां तलाश करेंगे?

उत्तर: तालाब की तलहटी में।

3. तरणक जन्तुप्ल्वकों से किस प्रकार भिन्न हैं?

उत्तर: जन्तुप्ल्वकों स्वतंत्र रूप से तैरने वाले जीव हैं जबकि नक्टॉन जंतु हैं जो अपनी इच्छा से तैर सकते हैं।

4. तालाब की तलहटी में रहने वाली मछलियां अपना भोजन कहां से प्राप्त करती हैं?

उत्तर: तालाब की तलहटी में रहने वाली मछलियां अपना भोजन नितलस्थ जंतु जैसे भृंग, माइट घोंघे और क्रस्टेशियन मिलकर से प्राप्त करती हैं।

पाठगत प्रश्न 5.3

1. एक साधारण खाद्य श्रृंखला बनाइए।

उत्तर: घास —>  चूहा —>सांप —>गिद्ध —>वन —>हिरन—> बाघ

2. खाद्य जाल क्या होता है?

उत्तर: खाद्य जल — किसी क्षेत्र की खाद्य श्रृंखलाऐं परस्पर संयोजित होकर खाद्य-जाल बनाती हैं।

3. उलटे पिरैमिड के उदाहरण दीजिए।

उत्तर: उलटे पिरैमिड के उदाहरण है —  संख्या पिरैमिड, वृक्ष या तालाब।

4. कौन-सा पिरॅमिड किसी पारितंत्र की पोषण संरचना का वास्तविक चित्र प्रस्तुत करता है?

उत्तर: ऊर्जा पिरैमिड।

पाठगत प्रश्न 5.4

1. खाद्य श्रृंखला में ऊर्जा स्थानांतरण का 10% नियम क्या है?

उत्तर: 10% का नियम पारिस्थितिक दक्षता से सम्बन्धित है। इस नियम के अनुसार प्रत्येक पोषण स्तर पर स्थानांतरित होने वाली ऊर्जा पूर्ववर्ती पोषण स्तर का केवल 10% होती है।

2. लिन्डमेन दक्षता का सूत्र लिखिए।

उत्तर: 

         पोषण स्तर पर अर्न्तग्रहणxt 

       ———————————— ×100

       पूर्ववर्ती पोषण स्तर पर अर्न्तग्रहण- 1 

3. खाद्य श्रृंखलाओं के अध्ययन का क्या महत्व है?

उत्तर: पारितंत्र के विभिन्न जीवों की अन्योन्यक्रियाओं और पोषण संबंधों को समझने में सहायक होता है।

पाठगत प्रश्न 5.5

1. तलछट चक्र क्या है?

उत्तर: तलछट चक्र एक प्रकार का भूजैवरासायनिक चक्र है जहां मुख्य भंडार भूपर्पटी है।

2. गैसीय चक्र का एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर: नाइट्रोजन।

3. वन, भण्डार के रूप में कार्य करते हैं। क्यों?

उत्तर: क्योंकि वनों के वृक्षों की आयु लंबी होती है और फिर भी उनके द्वारा कार्बन स्थिरीकरण का चक्र काफी धीमा होता है।

4. एक सहजीवी नाइट्रोजन स्थिरीकरण जीवाणु का नाम बताइए।

उत्तर: राइजोबियम।

5. अवक्षेपण क्या है?

उत्तर: जल वाष्प का संघनित होकर बादल बनना।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top