NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 4 परिस्थितिकी के सिद्धांत

NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 4 परिस्थितिकी के सिद्धांत Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 4 परिस्थितिकी के सिद्धांत Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 12 Environmental Science Solutions Hindi Medium Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Environmental Science Notes Paper Code: 333.

NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 4 परिस्थितिकी के सिद्धांत

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Environmental Science Notes, NIOS Senior Secondary Course Environmental Science Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 4

मॉड्यूल-2 पारिस्थितिकी संकल्पना एवं मुद्दे

पाठगत प्रश्न 4.1

1. पारिस्थितिकी का क्या अर्थ है?

उत्तर: पारिस्थितिकी का अर्थ है जीवों के पारस्परिक तथा वातावरण के साथ उनके संबंधों का वैज्ञानिक अध्ययन।

2. निकेत की परिभाषा दीजिए।

उत्तर: निकेत का अर्थ है किसी प्रजाति के समस्त क्रियाकलापों और संबंधों का योग जिसके द्वारावह प्रजाति अपनी उत्तरजीविता तथा जनन के लिए अपने पर्यावास के संसाधनों का उपयोग सकल्पना एव मुद्दे करती है।

3. प्राकृतिक वास और निकेत में एक अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: 

प्राकृतिक वासनिकेत
पर्यावास वह भौतिक पर्यावरण है जिसमें कोई जीव रहता है।निकेत किसी प्रजाति के क्रियाकलापों और संबंधों का कुल योग है।

पाठगत प्रश्न 4.2

1. अनुकूलन से क्या तात्पर्य है? एक वाक्य में उत्तर दीजिए।

उत्तर: किसी जीव का व्यवहार या जीवन-पद्धति जिसकी सहायता से वह किसी विशेष पर्यावरण में जीवित रहता है।

2. परिभाषा दीजिए:

(i) प्रजाति।

उत्तर: प्रजाति-जीवों की समान समष्टियों का ऐसा समूह जिसके सदस्य जननक्षम संतति उत्पन्न करने के लिए परस्पर प्रजनन करने में सक्षम होते हैं।

(ii) विविधता।

उत्तर: विविधता जीन संयोजनों में अन्तर के कारण संरचना में अन्तर।

3. विविधता के दो स्रोत बताइए।

उत्तर: विविधता के दो स्रोत हैं-

(i) जीन संयोजन।

(ii) उत्परिवर्तन।

4. उस विकासपरक बल का नाम बताइए जिसके कारण अनुकूलित विविधता का प्रजनन अधिक होता है?

उत्तर: प्राकृतिकवरण।

5. आप (i) प्रजाति उद्भवन (ii) विलोपन से क्या समझते हैं?  एक एक वाक्य में उत्तर दीजिए।

उत्तर: (i) प्रजाति उदभवन वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा नई प्रजातियां अस्तित्व में आती हैं। तथा

(ii) विलोपन किसी प्रजाति का मर जाना।

पाठगत प्रश्न 4.3

1. समष्टि की परिभाषा दीजिए।

उत्तर: समष्टि परस्पर प्रजनन करने वाले ऐसे जीवों का समूह जो किसी विशेष समय में विशेष भौगोलिक क्षेत्र में पायी जाती हैं।

2. समष्टि की कम से कम तीन विशेषताएं बताइए।

उत्तर: समष्टि की तीन विशेषताएं:

(i) जनसंख्या का घनत्व।

(ⅱ) जन्म दर।

(iii) मृत्यु दर।

3. वह कौन से कारक हैं जिन पर समष्टि घनत्व निर्भर है?वाक्य में उत्तर दीजिए।

उत्तर: मृत्यु दर, जन्म दर, अप्रवास, प्रवास।

पाठगत प्रश्न 4.4

1. निम्नलिखित पारिस्थितिकीय शब्दों का संक्षिप्त वर्णन (एक या दो वाक्यों में) कीजिए:

(i) अनुक्रम।

उत्तर: अनुक्रम समय के साथ पर्यावरण में जीवों का क्रमिक परिवर्तन होता है।

(ii) अग्रगामी प्रजाति।

उत्तर: अग्रगामी प्रजाति उन पौधों का समूह है जो पहली बार उस क्षेत्र में उगते हैं जो अनुक्रम के दौरान परिवर्तनशील रहता है। यह अनुक्रमिक प्रक्रम में सबसे पहली प्रजाति है।

(iii) चरमोत्कर्ष समुदाय।

उत्तर: चरमोत्कर्ष समुदाय, अनुक्रम का अन्तिम चरण है। यह अपेक्षाकृत स्थायी, दीर्घकालिक समुदाय होता है।

(iv) द्वितीय अनुक्रम।

उत्तर: द्वितीय अनुक्रम, ऐसे परिवर्तनों की क्रमिक श्रेणी है जो वर्तमान समुदाय में विघ्न आने के साथ आरम्भ होते हैं और चरमोत्कर्ष समुदाय की रचना करते हैं।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top