NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 34 नवीकरणीय ऊर्जा के स्त्रोत – II

NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 34 नवीकरणीय ऊर्जा के स्त्रोत – II Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 34 नवीकरणीय ऊर्जा के स्त्रोत – II Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 12 Environmental Science Solutions Hindi Medium Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Environmental Science Notes Paper Code: 333.

NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 34 नवीकरणीय ऊर्जा के स्त्रोत – II

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Environmental Science Notes, NIOS Senior Secondary Course Environmental Science Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 34

माड्यूल- 8B ऊर्जा संरक्षण

पाठगत प्रश्न 30.1

1. बायोमास की परिभाषा दीजिए एवं बायोमास के विभिन्न स्त्रोतों को सूचीबद्ध कीजिए।

उत्तर: बायोमास जैव पदार्थों जैसे पेड़ पौधों एवं पशुओं से संबंधित पदार्थ (जीवित या मृत) का एक ढेर है। यह एक नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोत है। उदाहरणः कृषि अवशेष, अवशेष पदार्थ अदि।

2. बायोमास रूपांतरण क्या है?

उत्तर: बायोमास का रूपांतरण एक प्रक्रिया है जिसमें बायोमास में संचित रासायनिक ऊर्जा से ईंधन या ऊर्जा प्राप्त की जाती है।

3. बायोमास को सौर ऊर्जा का अप्रत्यक्ष रूप क्यों माना जाता है?

उत्तर: बायोमास में हरित वनस्पति शामिल होते हैं जो प्रकाश संश्लेषण द्वारा सौर ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित कर देते हैं। पशु, वनस्पतियों को खाते हैं और इस रासायनिक ऊर्जा को संग्रह करते हैं। बायोमास को ठोस ईंधन के रूप में सीधे जलाया जा सकता है अथवा इसे एल्कोहल या बायोगैस में परिवर्तित किया जा सकता है। अतः बायोमास की ईंधन ऊर्जा वास्तव में सौर ऊर्जा द्वारा ही जमा की गई है।

4. बायोमास ईंधन इस्तेमाल करने के दो लाभ बताइए।

उत्तर: बायोमास के उपयोग:

(i) वायुमंडल में CO₂ एकत्र नहीं होती है।

(ii) इसका प्रयोग आसानी से विद्युत उत्पादन के लिए हो सकता है।

5. पेट्रोक्रॉप क्या है? इस प्रकार के किन्हीं दो वनस्पतियों को सूचीबद्ध कीजिए।

उत्तर: जो पेड़ पौधे अच्छी मात्रा में हाइड्रोकार्बन उत्पन्न करते हैं एवं जो वैकल्पिक ऊर्जा स्त्रोतों की तरह कार्य कर सकते हैं उन्हें पेट्रोक्रॉप कहा जाता है। उदाहरणः जट्रोफा करकस, केलोट्रोपिस प्रोसेरा। 

पाठगत प्रश्न 30.2

1. भूतापीय ऊर्जा को परिभाषित कीजिए एवं इसके उपयोगों की सूची बनाइए। कुछ उदाहरण दें जहाँ से यह ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है।

उत्तर: यह पृथ्वी के भीतर का प्राकृतिक ताप है जिसे इमारतों को गर्म करने एवं विद्युत उत्पन्न करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इस तरह की साइटों के उदाहरण हैं ज्वालामुखी, गर्म पानी के झरने, गीजर एवं पानी के नीचे की प्रक्रिया से निकली मीथेन।

2. भूतापीय ऊर्जा के इस्तेमाल से होने वाले लाभ व हानियों का विवरण दीजिए।

उत्तर: भूतापीय ऊर्जा के लाभ हैं-  अधिकतम ऊर्जा, कम कीमत एवं विशुद्ध वातावरण

भूतापीय ऊर्जा के हानियाँ हैं- 

(i) धाराओं (स्ट्रीम) में H₂S गैस होती है जिसकी गंध सड़े अंडे की तरह होती है।

(ii) धाराओं (स्ट्रीम) के खनिज भी जहरीले होते हैं जो मछली के लिए खतरा होते हैं तथा पाइपों एवं उपकरणों में जंक का कारण बनते हैं।

3. “हाइड्रोजन ऊर्जा का अगली पीढ़ी का ईंधन कहा गया है” इस वाक्य पर अपने विचार लिखिए।

उत्तर: प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हाइड्रोजन जब ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलता है तो अप्रदूषणकारी जलीय वाष्प बनाता है। यह ऊर्जा का साफ-सुथरा स्त्रोत है। ईंधन के रूप में स्वतंत्र हाइड्रोजन पाने के लिए तकनीक की आवश्यकता होती है जो कम कीमत वाले ईंधन सेलों के विकास के लिए जरूरी होता है।

4. भारत में सर्वाधिक संभावनाओं वाले भूतापीय क्षेत्र कहाँ स्थित हैं?

उत्तर: लद्दाख क्षेत्र में स्थित पूगा वैली।

पाठान्त प्रश्न

1. नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोत जो आने वाले समय के लिए आदर्श हैं, को सूचीबद्ध कीजिए।

उत्तर: नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत आदर्श माने जा रहे हैं और जिन पर लोगों का ध्यान तेजी से आकर्षित हो रहा है, वे हैं:

(i)  बायोमास (Biomass)

(ii) भूतापीय ऊर्जा (Geothermal Energy)

(iii) हाइड्रोजन (Hydrogen)

(iv)  ईंधन सेल (Fuel Cells

2. ईंधन के रूप में हाइड्रोजन के लाभ क्या हैं वर्णन करो। क्या आप सोचते हैं कि हाइड्रोजन ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत बन जाएगा। अपने उत्तर के लिए उपयुक्त कारण दो।

उत्तर: लाभ: हाइड्रोजन एक बहुत ही स्वच्छ ईंधन है। जब यह जलता है या ईंधन सेल में उपयोग किया जाता है, तो यह ऑक्सीजन के साथ मिलकर केवल जल वाष्प बनाता है, जिससे प्रदूषण नहीं होता है। इसका उपयोग वायु प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग (वैश्विक ऊष्मन) जैसे खतरों को कम कर सकता है क्योंकि इससे कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) का उत्सर्जन नहीं होता है।

इसके प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं—

(i) प्रदूषण मुक्त: हाइड्रोजन के उपयोग से कोई हानिकारक गैस उत्सर्जित नहीं होती। यह केवल जल और ऊर्जा उत्पन्न करता है, इसलिए यह पर्यावरण के लिए सुरक्षित और स्वच्छ ईंधन है।

(ii) बहुआयामी उपयोग: यदि हाइड्रोजन के उत्पादन और भंडारण की तकनीक सस्ती और सरल हो जाए, तो इसका उपयोग परिवहन, विद्युत उत्पादन, उद्योगों तथा तापन जैसे अनेक क्षेत्रों में किया जा सकता है।

(iii) उपलब्धता: यद्यपि हाइड्रोजन मुक्त अवस्था में कम मात्रा में पाई जाती है, फिर भी यह जल और जैविक यौगिकों के रूप में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। उपयुक्त तकनीक द्वारा इसे आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top