NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 32 नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोत – I Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 32 नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोत – I Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 12 Environmental Science Solutions Hindi Medium Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Environmental Science Notes Paper Code: 333.
NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 32 नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोत – I
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Environmental Science Notes, NIOS Senior Secondary Course Environmental Science Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोत – I
Chapter: 32
| माड्यूल- 8B ऊर्जा संरक्षण |
पाठगत प्रश्न 29.1
1. आप सूर्य को एकमात्र सबसे महत्वपूर्ण प्राकृतिक ऊर्जा स्त्रोत मानते हैं? क्यों?
उत्तर: सूर्य प्राकृतिक ऊर्जा स्त्रोतों में सबसे महत्वपूर्ण स्त्रोत है। अन्य सभी ऊर्जा स्त्रोत सूर्य से ही प्रत्यक्ष रूप से मिलते हैं।
2. परम्परागत एवं गैर-परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों के तीन उदाहरण दीजिये।
उत्तर: कोयला, तेल एवं प्राकृतिक गैस परम्परागत ऊर्जा स्त्रोत के उदाहरण हैं जबकि सौर, जलीय शक्ति, पवन, नाभिकीय, बायोगैस, भूतापीय ऊर्जा गैर परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों के उदाहरण हैं।
3. परम्परागत एवं गैर-परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों में एक अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
| परम्परागत | गैर-परम्परागत |
| उनका प्रयोग लंबे समय तक किया जा सकता है। | ये सामान्य रूप से व्यवहार में लाये जाने वाले ऊर्जा स्त्रोतों के अतिरिक्त स्त्रोत हैं। |
4. अनवीकरणीय एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोतों में अंतर बताइये।
उत्तर:
| अनवीकरणीय | नवीकरणीय |
| अधिकतर जीवाश्म ईंधन भूमि के अन्दर पाये जाते हैं। | अधिकतर जीवाश्मीय ईंधन भूमि के ऊपर पाये जाते हैं। |
पाठगत प्रश्न 29.2
1. सौर ऊर्जा को महत्वपूर्ण नवीकरणीय ऊर्जा क्यों माना जाता है?
उत्तर: सौर ऊर्जा, सबसे महत्वपूर्ण नवीकरणीय ऊर्जा है क्योंकि यह प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है, यह हर समय उपलब्ध है एवं यह बिना किसी कीमत के मिलती है तथा अक्षय है।
2. सौर ऊर्जा के विभिन्न उपयोगों का वर्णन करो।
उत्तर: सौर ऊर्जा का प्रयोग निष्क्रिय तौर पर खाद्य पदार्थों तथा कपड़ों को सुखाने में होता है तथा समुद्र के खारे पानी से वाष्पीकरण द्वारा नमक बनाने के लिए भी होता है। सौर कुकर का प्रयोग सौर ऊर्जा के उपयोग से खाना पकाने के लिए होता है। सौर ऊर्जा का उपयोग प्रत्यक्ष रूप से इमारतों की तापन एवं प्रकाशन व्यवस्था के लिए होता है। सौर ऊर्जा का सक्रिय तरीके से उपयोग घरेलू इस्तेमाल के लिए गर्म पानी तैयार करने में होता है।
3. फोटोवोल्टाइक सेल क्या हैं और ये किस प्रकार कार्य करते हैं?
उत्तर: फोटोवोल्टाइक सेल एक सौर सेल है जिससे सौर ऊर्जा द्वारा विद्युत उत्पादन होता है। यह एक पतला पत्रे जैसा सेमीकंडक्टर होता है। सूर्य की रोशनी सेमीकंडक्टर में इलेक्ट्रॉन का ऊर्जा प्रदान करके इन्हें प्रवाहित करती है जिससे विद्युत करेंट पैदा होता है।
पाठगत प्रश्न 29.3
1. वायु एवं पवन में क्या अंतर है?
उत्तर:
| वायु | पवन |
| वायु पृथ्वी के चारों ओर उपस्थित गैसों का मिश्रण है। | बहती हुई वायु को पवन कहा जाता है। |
| वायु स्थिर भी हो सकती है। | पवन सदैव गतिशील होती है। |
| वायु सामान्य रूप से चारों ओर विद्यमान रहती है। | पृथ्वी की सतह द्वारा सौर विकिरण के असमान अवशोषण से तापमान, घनत्व एवं दाब में अंतर होने पर वायु बहने लगती है। |
| वायु में गति होना आवश्यक नहीं है। | पवन में गति होना अनिवार्य है। |
| कमरे में उपस्थित हवा। | ठंडी वायु का गर्म क्षेत्र की ओर बहना। |
2. पवन ऊर्जा को अप्रत्यक्ष सौर ऊर्जा क्यों कहा जाता है?
उत्तर: यह सूर्य की सौर ऊर्जा ही है जो पवन की गतिज ऊर्जा का कारण है।
3. पन बिजली उत्पादन में बांधों का क्या महत्व है?
उत्तर: बाँधों का निर्माण नदियों पर, एक ऊँचे स्तर पर पानी को जमा करने के लिए किया जाता है। इस पानी को ऊँचाई से गिराया जाता है जिससे टर्बाइन घूम सके और बिजली पैदा हो सके। गिरते हुए पानी के बल का उपयोग करके विद्युत उत्पादन करने को ही बिजली या जल विद्युत कहा जाता है।
पाठान्त प्रश्न
1. सौर ऊर्जा के विभिन्न उपयोगों को सूचीबद्ध करो एवं सौर ऊर्जा के लाभ और हानियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर: सौर ऊर्जा के विभिन्न उपयोग, के लाभ है:
(i) यह ऊर्जा का एक अक्षय (कभी न खत्म होने वाला) स्रोत है।
(ii) यह प्रदूषण मुक्त है और पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुँचाता।
(iii) यह प्रकृति में मुफ्त और प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है।
सौर ऊर्जा के विभिन्न उपयोग, के हानियाँ है:
(i) यह रात में या बादलों वाले दिनों में उपलब्ध नहीं होती है।
(ii) सौर ऊर्जा उपकरणों (जैसे सौर कुकर या पैनल) की शुरुआती लागत अधिक हो सकती है।
(iii) वर्तमान तकनीक सीमित है और सौर कुकर में खाना बनने में अधिक समय (5-6 घंटे) लगता है।

Hi! my Name is Parimal Roy. I have completed my Bachelor’s degree in Philosophy (B.A.) from Silapathar General College. Currently, I am working as an HR Manager at Dev Library. It is a website that provides study materials for students from Class 3 to 12, including SCERT and NCERT notes. It also offers resources for BA, B.Com, B.Sc, and Computer Science, along with postgraduate notes. Besides study materials, the website has novels, eBooks, health and finance articles, biographies, quotes, and more.


