NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 18 जल एवं ऊर्जा संरक्षण Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 18 जल एवं ऊर्जा संरक्षण Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 12 Environmental Science Solutions Hindi Medium Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Environmental Science Notes Paper Code: 333.
NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 18 जल एवं ऊर्जा संरक्षण
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Environmental Science Notes, NIOS Senior Secondary Course Environmental Science Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
जल एवं ऊर्जा संरक्षण
Chapter: 18
| माड्यूल- 5 पर्यावरणीय संरक्षण |
पाठगत प्रश्न 18.1
1. जल की मांग की बढ़ोत्तरी के पीछे तीन कारणों को बताइए।
उत्तर: जल की मांग की बढ़ोत्तरी के पीछे तीन कारण हे—
(i) उद्योगों द्वारा बरती मांग।
(ii) बढ़ती जनसंख्या द्वारा बढ़ती मांग।
(iii) सिंचाई का विस्तार।
2. सिंचाई के दो पर्यावरणीय रूप से प्रभावशाली व्यवस्थाओं के नाम लीजिए।
उत्तर: सिंचाई के दो पर्यावरणीय रूप से प्रभावशाली व्यवस्थाओं के नाम हे— हल्के दबाव वाले छिड़काव करने के यंत्र और लघु पैमाने की सिंचाई।
3. जल का संरक्षण क्यों होना चाहिए?
उत्तर: जल का संरक्षण इसलिए होना चाहिए क्योंकि पानी के अभाव के समस्या के हल के लिए हमें पानी के विवेकतापूर्ण किए प्रयोग की आवश्यकता है और आगामी पीढ़ियों के लिए जल का संरक्षण होना चाहिए।
4. कोई दो तरीके बताइए जिनके द्वारा एक व्यक्ति पानी का संरक्षण कर सकता है।
उत्तर: (i) वर्षा के पानी को एकत्रित करके घरेलू काम में प्रयोग करना।
(ii) जल का बहुत संयम के साथ प्रयोग करना।
5. हमारे देश में पानी के अभाव को एक मुख्य कारण बताइए।
उत्तर: हमारे देश में पानी के अभाव को एक मुख्य कारण हे — बढ़ती जनसंख्या।
पाठगत प्रश्न 18.2
1. एक वाक्य में यह व्यक्त कीजिए कि दूरदर्शन (TV) किस प्रकार जल संरक्षण के विषय में चेतना जागृत करने में सहायक होगा।
उत्तर: लघु नाटकों, वार्तालाप अथवा कार्टूनों जैसे संचेतना कार्यक्रमों से एक बड़ी जनसंख्या तक पहुंचा जा सकता हैं। इसी प्रकार दूरदर्शन (TV) जल संरक्षण के विषय में चेतना जागृत करने में सहायक होगा।
2. पौधों और बगीचों की तड़के सुबह या शाम देर से सिंचाई करना अधिक बुद्धिमता का कार्य क्यों है?
उत्तर: पौधों और बगीचों की तड़के सुबह या शाम देर से सिंचाई करना अधिक बुद्धिमता का कार्य इसलिए है क्योंकि वाष्पतसर्जन कम होता है, इसलिए पानी की कम क्षति होती है।
3. आपके विचार से लोगों को पानी को कम बर्बाद करने के उद्देश्य से किस प्रकार प्रेरित किया जा सकता है?
उत्तर: लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूकता और व्यवहार में बदलाव लाकर प्रेरित किया जा सकता है। इसके लिए जल संरक्षण से संबंधित शिक्षा देना, स्कूलों और समाज में जागरूकता अभियान चलाना, पानी की कमी के दुष्परिणाम समझाना तथा वर्षा जल संचयन और जल-बचत उपकरणों (जैसे कम बहाव वाले नल) को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना आवश्यक है। इसके साथ-साथ पानी के अपव्यय पर नियम और दंड भी लोगों को सावधान बनाते हैं।
4. भूमिगत जल की पुर्नभरण करने की एक विधि बताइए। I
उत्तर: अधिक मात्रा में मिलने वाले क्षेत्र से अभाव के क्षेत्र तक सप्लाई का पहुंचाया जाना।
नहरों की सफाई।
5. व्यर्थ (बर्बाद) पानी से प्रदूषकों को हटाने में शैवाल या हायसिन्थ जैसे जलीय पौधों की क्या भूमिका है?
उत्तर: शैवाल और जलकुंभी (हायसिन्थ) जैसे जलीय पौधे व्यर्थ पानी में मौजूद प्रदूषकों को अवशोषित कर लेते हैं। ये पौधे पानी से नाइट्रेट, फॉस्फेट और कुछ विषैले पदार्थों को अपने शरीर में समाहित कर लेते हैं, जिससे पानी अपेक्षाकृत स्वच्छ हो जाता है। इस प्रक्रिया को जैव-शोधन (bioremediation) कहा जाता है, जो जल प्रदूषण को कम करने में सहायक होती है।
6. GAP (जी.ए.पी.) और YAP (वाई.ए.पी.) क्या है?
उत्तर: GAP — Ganga Action Plan
YAP — Yamuna Action Plan
7. GAP और YAP जैसी कार्य योजनाओं को क्यों आरम्भ किया गया है?
उत्तर: GAP और YAP जैसी कार्य योजनाओं को आरम्भ किया गया है क्योंकि यमुना और गंगा नदियां बुरी तरह प्रदूषित हो गई थी।
8. हमारे देश की दो मुख्य नदियों के नाम लिखिए।
उत्तर: हमारे देश की दो मुख्य नदियों के नाम हे — ब्रह्मापुत्र और गोदावरी।
पाठगत प्रश्न 18.3
1. ऊर्जा की परिभाषा दीजिए।
उत्तर: ऊर्जा वह क्षमता है जिससे कोई वस्तु कार्य कर पाती है। यह हमारे दैनिक जीवन का अनिवार्य संसाधन है और ऊष्मा, प्रकाश, विद्युत, रासायनिक आदि कई रूपों में पाई जाती है। ऊर्जा का संरक्षण आवश्यक है ताकि सीमित प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग हो सके और पर्यावरण पर भार न पड़े।
2. ऊर्जा के बल पर चलने वाली चार मानवीय क्रियाओं का जिक्र कीजिए।
उत्तर: ऊर्जा के बल पर चलने वाली चार मानवीय क्रियाएं है — खाना पकाना, बिजली के उपकरणों का प्रयोग करना, उद्योगों में वाहनों के लिए ईंधन और कृषि।
3. उस ऊर्जा पदार्थ का नाम लिखिए जो कि मानवों द्वारा संश्लेषित है।
उत्तर: ATP अथवा एडीनोसाइन ट्राइफोसफेट।

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.
Subject Ka Complete Video Solution Dekhein
Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

