NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 12 आपदाएं और उनका प्रबंधन

NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 12 आपदाएं और उनका प्रबंधन Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 12 आपदाएं और उनका प्रबंधन Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 12 Environmental Science Solutions Hindi Medium Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Environmental Science Notes Paper Code: 333.

NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 12 आपदाएं और उनका प्रबंधन

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Environmental Science Notes, NIOS Senior Secondary Course Environmental Science Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 12

मॉड्यूल-4 समसामयिक पर्यावरणीय मुद्दे

पाठगत प्रश्न 12.1

1.परिभाषा बताइये- 

(i) बाढ। 

उत्तर: नदियों और जल संकायों में पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण पानी का चारों ओर फैल कर एक बड़े क्षेत्र को जलमग्न कर देना बाढ़ कहलाता है।

(ii) भूकम्प।

उत्तर: पृथ्वी की सतह की अविकृत चट्टानों में जमा हुई ऊर्जा का अचानक बाहर निकलना भूकम्प है जिसके कारण धरती हिल जाती है।

(iii) चक्रवात।

उत्तर: चक्रवात एक हिंसक तूफान है ये एक प्रकार की तेज हवाएं हैं जो निम्न वायुमंडलीय दबाव के शान्त केन्द्र के चारों ओर तीव्रता से घूमती हैं।

(iv) सूनामी।

उत्तर: ये आकस्मिक समुद्री लहरें हैं जो अन्तः समुद्री भूकम्प के कारण पैदा होती हैं।

2. बाढ़ों को रोकने के कोई दो उपाय बताइये।

उत्तर: बाढ़ों को रोकने के कोई दो उपाय है: बांध बनाना, तटों की चौड़ाई बढ़ा कर नदियों, नालों, तालाबों, आदि की जल संग्रह क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।

3. सूनामी का कोई एक दुष्प्रभाव बताइये।

उत्तर: समुद्र का पानी भूमि पर आ जाता है और बस्तियां, फसलें और अन्य सम्पत्ति को बहा ले जाता है।

4. चक्रवात के बाद प्रायः बाढ़ क्यों आती है?

उत्तर: क्योंकि भारी वर्षा के कारण बाढ़ आती है और बाढ़ के बाद चक्रवात होने के कारण बाढ़ क्यों आती हैं।

5. समुद्र में कौन से परिवर्तन आते हैं जिनके कारण सूनामी का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है?

उत्तर: सीधी, क्रमिक, अनिश्चित रूप से घटती-बढ़ती लहरों का समुद्रं की सतह पर बहुत दूरी तक पैदा होकर एक घेरे का रूप लेने का पता चलता है।

पाठगत प्रश्न 12.2

1. आदमी की लापरवाही के कारण होने वाली तीन आपदाओं का नाम बताइये।

उत्तर: आदमी की लापरवाही के कारण होने वाली तीन आपदाओं का नाम है-

(i) आग।

(ii) दुर्घटनाएं (सड़क, रेल, हवाई)।

(iii) औद्योगिक दुर्घटनाएं।

2. सड़क दुर्घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है?

उत्तर: सुरक्षात्मक ढंग से गाड़ी चलाएँ, यातायात नियमों का पालन करते हुए अपनी लेन में ही गाड़ी चलाएं।

3. रिहाइशी इलाकों से दूर रसायनों का भंडारण करना क्यों आवश्यक है।

उत्तर: औद्योगिक दुर्घटना से बचने के लिये रिहाइशी इलाकों से दूर रसायनों का भंडारण करना आवश्यक है।

4. आग की आपदा के कोई दो कारण बताइये।

उत्तर: जली हुई दियासलाई या सिगरेट फेंकना, पकाने के उपकरण, बिजली के तारों में शार्ट सर्किट।

5. एचआईवी (HIV)/एड्स (AIDS) जैसी बीमारियों को आपदा क्यों कहा जाता है?

उत्तर: क्योंकि यह बहुत बड़ी जनसंख्या को प्रभावित करता है।

पाठगत प्रश्न 12.3

1. आपदा प्रबंधन के चार घटकों के नाम लिखिए।

उत्तर: आपदा प्रबंधन के चार घटकों के नाम है: 

(i) तैयारी। 

(ii) प्रतिक्रिया।

(iii) पुनर्स्थापन।

(iv) रोकथाम।

3. समुदाय स्तर पर आपदा प्रबंधन क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर: क्योंकि समाज और आस पडौस आपदा स्थल पर सबसे पहले पहुंचता है।

4. NCDM को परिभाषित कीजिए।

उत्तर: आपदा प्रबंधन की राष्ट्रीय कमेटी (NCDM) भारत सरकार द्वारा स्थापित की गई है जिसको अध्यक्षता प्रधानमंत्री के पास है।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top