NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 13 राष्ट्रीय पर्यावरणीय मुद्दे

NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 13 राष्ट्रीय पर्यावरणीय मुद्दे Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 13 राष्ट्रीय पर्यावरणीय मुद्दे Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 12 Environmental Science Solutions Hindi Medium Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Environmental Science Notes Paper Code: 333.

NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 13 राष्ट्रीय पर्यावरणीय मुद्दे

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Environmental Science Notes, NIOS Senior Secondary Course Environmental Science Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 13

मॉड्यूल-4 समसामयिक पर्यावरणीय मुद्दे

पाठगत प्रश्न 13.1

1. इस वाक्य “कुछ भारतीय वनस्पतियाँ और पशुवर्ग स्थानिक हैं।’ का क्या अर्थ है?

उत्तर: इस वाक्य ” कुछ भारतीय वनस्पतियाँ और पशुवर्ग स्थानिक हैं।’ का अर्थ है उन पौधों और जानवरों की प्रजातियां जो स्थानीय हैं अर्थात और कहीं नहीं पायी जाती।

2. भारत का कौन सा भाग “अनाज का भंडार” और कौन सा भाग “खनिज भंडार’ है?

उत्तर: भारत का उत्तरी मैदान (अनाज का भंडार) और प्रायद्वीपीय पठार (खनिजों से समृद्ध)।

3. भारत के पांच प्रमुख प्रकार के वनों की सूची बनाइये।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

उत्तर: भारत के पांच प्रमुख प्रकार के वन है-

(i) उष्णकटिबंधीय वर्षा वन। 

(ii) उष्णकटिबंधीय परणपाती वन। 

(iii) शीतोष्ण चौड़ी पत्ती वाले वन। 

(iv) शीतोष्ण सुई – पत्ती या शंकुधारी वन। 

(v) अल्पाइन और टुंड्रा वनस्पति। 

4. वनों से प्राप्त होने वाली तीन पदार्थों के नाम लिखिये।

उत्तर: वनों से प्राप्त होने वाली तीन पदार्थों के नाम है— 

(i) लकड़ी।

(ii) गोंद।

(iii) रंग।

पाठगत प्रश्न 13.2

1. जनसंख्या को परिभाषित कीजिए।

उत्तर: जनसंख्या वह संख्या है जो किसी क्षेत्र में एक निश्चित समय पर रहती है। यह आंकड़ा महत्वपूर्ण है क्योंकि अधिक जनसंख्या प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव डालती है, पर्यावरणीय समस्याएँ बढ़ाती है, और विकास योजनाओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान करती है।

2. मानव जनसंख्या वृद्धि के चार प्रमुख कालों (समयों) की सूची बनायें।

उत्तर: मानव जनसंख्या वृद्धि के चार प्रमुख काल हैं:

(i) प्रारंभिक काल – कृषि से पहले, धीरे वृद्धि।

(ii) कृषि काल – कृषि की शुरुआत, स्थिर वृद्धि।

(iii) औद्योगिक काल – औद्योगिकीकरण से तेजी से वृद्धि।

(iv) आधुनिक काल – चिकित्सा और विज्ञान से वृद्धि नियंत्रित।

3. जनसांख्यिकी सूची के अध्ययन के लिये प्रमुख मापदंड दीजिए।

उत्तर: जनसांख्यिकी सूची के अध्ययन के लिए प्रमुख मापदंडों में जनसंख्या का आकार और वृद्धि, लिंग अनुपात, आयु संरचना, साक्षरता और शिक्षा स्तर, ग्रामीण और शहरी वितरण, तथा आर्थिक गतिविधियाँ शामिल हैं। ये मापदंड सरकार और नीति निर्माताओं को यह समझने में मदद करते हैं कि कहाँ संसाधनों का प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरणीय संरक्षण की आवश्यकता है, और इसके आधार पर विकास योजनाएँ बनाई जा सकती हैं।

4. घातीय वृद्धि को परिभाषित कीजिए।

उत्तर: घातीय वृद्धि वह वृद्धि है जिसमें किसी आबादी की संख्या अपनी वर्तमान संख्या के अनुपात में लगातार बढ़ती है। जैसे-जैसे आबादी बढ़ती है, वृद्धि की दर भी बढ़ती है। यह पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि तेजी से बढ़ती आबादी प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव डालती है और वायु, जल और भूमि प्रदूषण जैसी समस्याएँ बढ़ाती है।

5. देश के भीतर होने वाला आतरिक अप्रवास अपनी कुल जनसंख्या के आकार को क्यों प्रभावित नहीं करता? किस तरह का प्रवास देश की कुल जनसंख्या के आकार को प्रभावित करता है?

उत्तर: देश के भीतर होने वाला आतरिक अप्रवास अपनी कुल जनसंख्या के आकार को प्रभावित नहीं करता क्योंकि यह देश के भीतर ही है, उत्प्रवास और अप्रवास का प्रवास देश की कुल जनसंख्या के आकार को प्रभावित करता है।

पाठगत प्रश्न 13.3

1. कम से कम तीन देशों के नाम बताइये जिनमें भारत से अधिक जनसंख्या घनत्व पाया जाता है

उत्तर: जापान, बंगला देश और नीदरलैंड।

2. अपने क्षेत्र का फैलाव मानचित्र तैयार कीजिये।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

3. किसी आबादी की आयु संरचना का आंकड़ा क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर: किसी आबादी की आयु संरचना यह बताती है कि उसमें बालक, युवा, वयस्क और वृद्ध कितने हैं। यह आंकड़ा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे सरकार और नीति निर्माता यह समझ सकते हैं कि किस क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरणीय संसाधनों का प्रबंधन ज्यादा आवश्यक है।

4. किसी राज्य/देश का असंतुलित लिग अनुपात क्या सूचित करता है?

उत्तर: किसी राज्य) देश का असंतुलित लिग अनुपात यह सुचित करता है — मादा बच्चों ( कन्याओं ) के प्रति भेदभाव, सामाजिक दबाव, कन्या भ्रूण हत्या आदि।

पाठगत प्रश्न 13.4

1. कम से कम तीन मानक गतिनिधियों के विषय में बताऐं जिनका पर्यावरण पर स्थायी प्रभाव रहता है।

उत्तर: वनों की कटाई, औद्योगिक प्रदूषण और अनियोजित शहरीकरण ऐसी तीन मानक गतिविधियाँ हैं जिनका पर्यावरण पर स्थायी प्रभाव पड़ता है, क्योंकि पेड़ों के कटने से भूमि क्षरण और जलवायु परिवर्तन बढ़ता है, उद्योगों से निकलने वाला धुआँ-रसायन वायु और जल को लंबे समय तक प्रदूषित करते हैं, और अनियोजित शहरों के फैलाव से संसाधनों पर दबाव बढ़कर पर्यावरणीय संतुलन लगातार बिगड़ता है।

2. किन्हीं तीन मानकों की सूची बनाएँ जो आबादी के रहने के स्तर की विशेषताएँ बताती हों।

उत्तर: आबादी के रहने के स्तर को दर्शाने वाले तीन मुख्य मानक हैं—

(i) स्वच्छ पर्यावरण की उपलब्धता (स्वच्छ हवा, पानी और प्रदूषण का स्तर)

(ii) स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सुविधाएँ (अस्पताल, दवाएँ, स्वच्छता व्यवस्था)

(iii) मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति (भोजन, आवास, सुरक्षित पेयजल व ऊर्जा)

3. जब हम पर्यावरण में बदलाव करते हैं तो प्रायः हमें कौन-कौन सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

उत्तर: जब हम पर्यावरण में बदलाव करते हैं, तो हमें वायु, जल और मिट्टी के बढ़ते प्रदूषण, प्राकृतिक संसाधनों की कमी, जलवायु परिवर्तन, वनों के नष्ट होने, जैव-विविधता के ह्रास, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि जैसी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे जीवनस्तर भी प्रभावित होता है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top