⚡ Durga Puja Special Offer Class 10 & 12 All-in-One Bundles (6 Subjects @ ₹299 ₹599)
Ends: 08: 45: 20

NIOS Class 12 Biology Chapter 19 पादपों में जनन

NIOS Class 12 Biology Chapter 19 पादपों में जनन Solutions Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Biology Chapter 19 पादपों में जनन Notes and select need one. NIOS Class 12 Biology Chapter 19 पादपों में जनन Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Biology Notes Paper 314.

NIOS Class 12 Biology Chapter 19 पादपों में जनन

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Biology Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Biology Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 19

मॉड्यूल – III: जनन एवं आनुवंशिकी

पाठगत प्रश्न 19.1

1. जनन को परिभाषित कीजिए।

उत्तर: वह प्रक्रिया जिससे जीवित प्राणी अपनी प्रजाति के निरन्तर बनाये रखने के लिए अपने जैसी संतति उत्पन्न करते हैं।

2. अलैंगिक जनन किस प्रकार लैंगिक जनन से भिन्न होता है।

उत्तर: जनक द्वारा संतति कायिक भागों से बगैर युग्मकों के सयुग्मन से उत्पन्न होती है। जबकि लैंगिक जनन में नर तथा मादा कोशाओं के संयुग्मन, जो नर एवं मादा जनन अंगों में बनते हैं, द्वारा प्राप्त होती है।

3. युग्मक क्या है?

उत्तर: नर तथा मादा जनन कोशाओं को युग्मक (gametes) कहा जाता हैं।

4. अलैंगिक जनन के कोई दो प्रकारों के नाम बताइये।

उत्तर: विखण्डन, मुकुलन, खण्डन।

5. सही विकल्प का चयन कीजिए-

(i) असंगजनन है:

(क) पादपों का अंधकार में परिवर्धन।

(ख) पादपों का युग्मकों के संलयन बिना परिवर्धन।

(ग) पुष्पण के लिए उद्दीपन अनुभव करने में अक्षम होना।

(घ) पादप वृद्धि पर निम्न तापक्रम का प्रभाव।

उत्तर: (ख) पादपों का युग्मकों के संलयन बिना परिवर्धन।

पाठगत प्रश्न 19.2

1. समयुग्मजता (आइसोगैमी) शब्द की परिभाषा लिखिए। क्लैमाइडोमोनास की कौन-सी जाति समयुग्मजता दर्शाती है।

उत्तर: नर तथा मादा युग्मकों की संरचना समान होती है।

2. क्लैमाइडोमोनास में मीयोसिस (अर्धसूत्री विभाजन) कहाँ होता है?

उत्तर: युग्मनज (zygote)

3. क्लैमाइडोमोनास में अलैंगिक जनन किस विधि द्वारा होता है? क्लैमाइडोमोनस में चलबीजाणुओं का कार्य क्या होता है?

उत्तर: अलैंगिक जनन।

4. क्लैमाइडोमोनास की उन जातियों का नाम बताइए जो असमयुग्मजता और विषययुग्मकता दर्शाती हैं।

उत्तर: असमयुग्मन-क्लै. ब्राउनाई; युग्मन क्लै. ऊगेनम, क्लै. कौक्कीफेरा।

5. चलबीजाणु और जाइगोस्पोर को परिभाषित कीजिए।

उत्तर: एक कशाभिका युक्त, पतली भित्तिधारी जनन इकाई को जायगोस्पोर (zypospore) कहते हैं। दूसरी ओर यदि चलबीजाणु में कशाभिका का ह्रास हो जाय और यह गतिहीन हो जाय, तो एप्लैनोस्पोर (aplanospore) कहलाता है।

पाठगत प्रश्न 19.3

1. स्पाइरोगाइरा में कायिक जनन किसके द्वारा सम्पन्न होता है?

उत्तर: खण्डन।

2. स्पाइरोगोइरा में होने वाले लैंगिक जनन के प्रकार को किस नाम से पुकारते है।

उत्तर: सीढ़ीनुमा संयुग्मन।

3. स्पाइरोगाइरा में मीयोसिस कब होता है।

उत्तर: अनुकूल परिस्थितियों के वापस आने पर युग्मनज से द्विगुणित केन्द्रक बनता है।

पाठगत प्रश्न 19.4

1. इन शब्दों की परिभाषा लिखिये—

(क) एकवर्षी।

उत्तर: एकवर्षी पौधे वे पौधे जिनमें एक ही मौसम में फूल लगते और फिर वे मर जाते हैं।

(ख) द्विवर्षी।

उत्तर: द्विवर्षी पौधे ऐसे पौधे जिनके जीवनचक्र के लिये दो वर्ष चाहिए। पहले वर्ष में उनकी प्रावस्था कायिक होती है तथा दूसरे वर्ष वे जनन करते है।

(ग) बहुवर्षी पौधे।

उत्तर: बहुवर्षी पौधे वे पौधे जो अनेक वर्षों तक जीवित रहते हैं। पहले कुछ वर्षों तक वे कायिक अवस्था में बने रहते हैं और फिर बाद में उनमें जनन आरंभ होता है।

2. पुष्पन प्रेरित करने वाले कारकों की सूची बनाइये।

उत्तर: तापमान, प्रकाश, दिवस-दैर्ध्य।

3. एक ऐसा उदाहरण दीजिए जिसमें हॉर्मोन (वृद्धि पदार्थ) के बाहरी उपचार से फूल के लिंग को बदला जा सकता है।

उत्तर: कैनेबिस अथवा कुकुमिस।

4. किसी पुष्प के आवश्यक चक्रों के नाम बताइए।

उत्तर: पुंकेसर और अंडप।

पाठगत प्रश्न 19.5

1. लघु बीजाणुधानी की सबसे भीतरी पर्त कौन-सी होती है?

उत्तर: टेपीटम।

2. उस अंग का नाम बताइए जहां परागकण बनते हैं।

उत्तर: परागकोष।

3. पराग-कण की दो पर्तों के नाम बताइए।

उत्तर: अंतः चोल (अध्यावरण) तथा बाह्यचोल (अध्यावरण)

4. परिपक्व बीजाण्ड के दो भागों के नाम बताइए।

उत्तर: बीजांडकाय और अध्यावरण।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top