⚡ Durga Puja Special Offer Class 10 & 12 All-in-One Bundles (6 Subjects @ ₹299 ₹599)
Ends: 08: 45: 20

NIOS Class 12 Biology Chapter 13 पोषण और पाचन

NIOS Class 12 Biology Chapter 13 पोषण और पाचन Solutions Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Biology Chapter 13 पोषण और पाचन Notes and select need one. NIOS Class 12 Biology Chapter 13 पोषण और पाचन Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Biology Notes Paper 314.

NIOS Class 12 Biology Chapter 13 पोषण और पाचन

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Biology Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Biology Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 13

मॉड्यूल – II: पादप तथा जीवों के प्रकार एवं प्रकार्य

पाठगत प्रश्न 13.1

1. प्राणियों में पोषण के पाँच प्रमुख चरणों की सूची बनाइए:

(i) __________________.

उत्तर: अंतः ग्रहण।

(ii) __________________.

उत्तर: पाचन।

(iii) __________________.

उत्तर: अवशोषण।

(iv) __________________.

उत्तर: स्वांगीकरण।

(v) __________________.

उत्तर: बहिःक्षेपण।

2. आंतरकोशिक पाचन क्या होता है? किसी एक जीव का उदाहरण दीजिए जिसमें आंतरकोशिक पाचन होता हो।

उत्तर: पाचन के सभी पाँचों चरण स्वयं कोशिका में भीतर होते हैं: पैरामीशियम, अमीबा आदि।

पाठगत प्रश्न 13.2

1. कॉलम 1 में दिए गए अभिलक्षणों को कॉलम II में दिए गए पाचन तंत्र के भागों से मैच कीजिए।

कॉलम I अभिलक्षणकॉलम II भाग
1. साँस के साथ भीतर ले जाने वाली वायु और निगले जाने वाले भोजन का सामान्य मार्ग।(क) छोटी आंत
2. लचीली थैलीनुमा संरचना(ख) अग्न्याशय
3. इसमें तीन शाखाएँ होती हैं-आरोही, अनुप्रस्थ और अवरोही।(ग) ग्रहणी
4. आहार नाल का सबसे बड़ा भाग।(घ) ग्रसनी
5. पित्त और अग्न्याशय रस प्राप्त करता है।(ङ) परिशेषिका
6. सँकरा कृमि-जैसा बर्हिवेषण।(च) आमाशय
7. शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि।(छ) बृहदंत्र (कोलॉन)
8. ग्रहणी के घुमाव वाले भाग में स्थित ग्रंथि।(ज) यकृत

उत्तर: 

कॉलम I अभिलक्षणकॉलम II भाग
1. साँस के साथ भीतर ले जाने वाली वायु और निगले जाने वाले भोजन का सामान्य मार्ग।(घ) ग्रसनी
2. लचीली थैलीनुमा संरचना(च) आमाशय
3. इसमें तीन शाखाएँ होती हैं-आरोही, अनुप्रस्थ और अवरोही।(छ) बृहदंत्र (कोलॉन)
4. आहार नाल का सबसे बड़ा भाग।(क) छोटी आंत
5. पित्त और अग्न्याशय रस प्राप्त करता है।(ग) ग्रहणी
6. सँकरा कृमि-जैसा बर्हिवेषण।(ङ) परिशेषिका
7. शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि।(ज) यकृत
8. ग्रहणी के घुमाव वाले भाग में स्थित ग्रंथि।(ख) अग्न्याशय

2. तीन लाला (लार) ग्रंथियों के नाम लिखिए तथा उनकी स्थिति भी बताइए।

उत्तर: पैरोटिड – कान के सामने और नीचे।

अधोज – भनिम्नतर जबड़े के भीतरी पार्श्व पर।

अधोजिह्वा – जिह्वा के नीचे।

पाठगत प्रश्न 13.3

1. मुँह के भीतर भोजन का चबाया जाना पाचन में किस प्रकार सहायक होता है?

उत्तर: अपेक्षाकृत छोटे आकर की कणिकाएँ पाचन क्रिया के लिए अधिक सतही क्षेत्रफल प्रस्तुत करती हैं।

2. निम्नलिखित एंजाइमों की स्रोत ग्रंथि का नाम बताइए:

(i) एमाइलेस ____________________।

उत्तर: लाला-ग्रंथियाँ। 

(ii) पेप्सिन _____________________।

उत्तर: आमाशय।

(iii) लाइपेस _____________________।

उत्तर: अग्न्याशय।

3. प्रोटीनों को पचाने में सहायक कम-से-कम चार एंजाइमों की सूची बनाइए।

(i) _____________________।

(ii)  _____________________।

(iii) _____________________।

(iv) _____________________।

उत्तर: (i) पेप्सिन।

(ii) ट्रिप्सिन। 

(iii) काइमोट्रिप्सिन।

(iv) कार्बोक्सीपेप्टाइडेस।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top