NIOS Class 12 Biology Chapter 11 प्रकाशसंश्लेषण

NIOS Class 12 Biology Chapter 11 प्रकाशसंश्लेषण Solutions Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Biology Chapter 11 प्रकाशसंश्लेषण Notes and select need one. NIOS Class 12 Biology Chapter 11 प्रकाशसंश्लेषण Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Biology Notes Paper 314.

NIOS Class 12 Biology Chapter 11 प्रकाशसंश्लेषण

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Biology Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Biology Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 11

मॉड्यूल – II: पादप तथा जीवों के प्रकार एवं प्रकार्य

पाठगत प्रश्न 11.1

1. (i) प्रकाशसंश्लेषण को परिभाषित कीजिये।

उत्तर: इस प्रक्रिया द्वारा हरे पौधे सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में CO₂ एवं जल के द्वारा अपने भोजन (कार्बोहाइड्रेट) का निर्माण करते है।

(ii) प्रकाशसंश्लेषण का व्यापक सामान्य रासायनिक समीकरण दीजिए।

उत्तर:

2. (i) प्रकाश संश्लेषी वर्णको की दो श्रेणियों के नाम बताइये?

उत्तर: पर्णहरित एवं कैरोटिनॉयड।

(ii) किन वर्णकों को सहायी वर्णक कहते हैं?

उत्तर: कैरोटिनॉयड एवं पर्णहरिम-b.

3. (i) पर्णहरिम अणु अपने ऊपर पड़ने वाले प्रकाश का क्या करते हैं?

उत्तर: पर्णहरिम अणु प्रकाश ऊर्जा का अवशोषण करते हैं और उसे रासायनिक ऊर्जा (ATP व NADPH के रूप में) में परिवर्तित कर देते हैं।

(ii) कौन सा वर्णक लाल तरंग दैर्ध्य वाले प्रकाश का अवशोषण करता है?

उत्तर: लाल तरंगदैर्ध्य वाले प्रकाश का अवशोषण मुख्यतः पर्णहरित-a (Chlorophyll-a) करता है।

4. (i) प्रकाशसंश्लेषण की दर किस प्रकाश में सबसे कम तथा किस प्रकाश में सर्वाधिक होती है?

उत्तर: हरे एवं पीले प्रकाश में न्यूनतम तथा नीले एवं लाल प्रकाश में अधिकतम।

(ii) प्रकाशसंश्लेषण में किस प्राकर की ऊर्जा का उपयोग होता है। पौधों में यह ऊर्जा किस रूप में संचित हो जाती है।

उत्तर: प्रकाश ऊर्जा: रासायनिक ऊर्जा।

5. प्रकाशसंश्लेषण में मुक्त होने वाली ऑक्सीजन का स्रोत क्या है, कार्बन डाइऑक्साइड अथवा जल?

उत्तर: प्रकाशसंश्लेषण में मुक्त होने वाली ऑक्सीजन का स्रोत जल (H₂O) है, न कि कार्बन डाइऑक्साइड।

स्पष्टीकरण: प्रकाश अभिक्रिया के दौरान जल का प्रकाश अपघटन (Photolysis of water) होता है, जिसमें जल टूटकर ऑक्सीजन, प्रोटॉन (H⁺) और इलेक्ट्रॉन देता है। इसी प्रक्रिया से ऑक्सीजन गैस मुक्त होती है।

पाठगत प्रश्न 11.2

1. NADP का क्या कार्य है?

उत्तर: NADP एक इलेक्टॉन ग्राही के रूप में कार्य करता है तथा NADPH, में अपचयित हो जाता है।

2. अप्रकाशी अभिक्रिया को अप्रकाशी अभिक्रिया क्यों कहते हैं?

उत्तर: इसको अदीप्त अभिक्रिया कहते हैं क्योंकि यह प्रकाश पर निर्भर नहीं है यह दोनों, अंधकार तथा प्रकाश में हो सकती है।

3. निम्नलिखित एन्जाइमों के कार्य बताएं तथा यह भी बताएं कि वे कहाँ पाए जाते हैं?

(i) रूविस्को (Rubisco).

उत्तर: रूबिस्को (Rubisco) C₁ चक्र का भाग है जो CO₂ से जुड़कर तीन कार्बन युक्त यौगिक PGA बनाता है।

(ii) PEPCase.

उत्तर: PEP Case C₄ चक्र का भाग है जो CO₂ से जुड़कर चार कार्बन अणु युक्त OAA बनाता है रूबिस्को C₃ पौधे की मीजोफिल कोशिकाओं तथा C₄ पौधे की बंडल आच्छद कोशिकाओं में पाया जाता है।

PEPCase केवल C₄ पौधों की मीजोफिल कोशिकाओं में पाया जाता है।

4. क्रैन्ज संरचना का वर्णन करिए।

उत्तर: C₄ पौधों की पत्तियों में पाई जाने वाली विशेष बनावट, जिसमें संवहनी बंडल के चारों ओर बड़ी बंडल शीथ कोशिकाएँ और बाहर मेसोफिल कोशिकाएँ होती हैं। यह CO₂ को केंद्रित करके फोटोरेस्पिरेशन को कम करती है।

5. C₄ पौधों की पत्तियों में पाए जाने वाली मीजोफिल कोशिकाओं एवं बंडल आच्छद कोशिकाओं के हरितलवकों में विभेद कीजिये।

उत्तर: 

मीजोफिल कोशिकाओं के हरितलवकबंडल आच्छद कोशिकाओं के हरितलवक
ये पत्ती की बाहरी मीजोफिल कोशिकाओं में पाए जाते हैंये संवहनी बंडलों के चारों ओर स्थित बंडल आच्छद कोशिकाओं में पाए जाते हैं
इनमें ग्राना उपस्थित होते हैंइनमें ग्राना अनुपस्थित या अत्यंत अल्प होते हैं
यहाँ प्रकाश अभिक्रियाएँ होती हैंयहाँ कैल्विन चक्र (CO₂ का स्थिरीकरण) होता है
PEP कार्बोक्सिलेज एंजाइम सक्रिय होता हैरूबिस्को एंजाइम सक्रिय होता है
C₄ अम्लों (ऑक्सेलोएसेटिक अम्ल, मैलिक अम्ल) का निर्माण होता हैC₄ अम्लों से CO₂ मुक्त होकर शर्करा का निर्माण होता है
हरितलवक सामान्य आकार के होते हैंहरितलवक बड़े आकार के होते हैं

6. C₃ पौधों की तुलना में C₄ पौधे अधिक दक्ष क्यों होते है?

उत्तर: C₄ पौधे में प्रकाश श्वसन नहीं होता है अतः उनमें CO₂ की क्षति नहीं होती है।

7. प्रकाशसंश्लेषण अभिक्रिया के उन दो समुच्चयों के नाम बताए जिनमें प्रकाश ऊर्जा की आवश्यकता होती हैं।

उत्तर: जल के प्रकाश अपघटन से।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top