NIOS Class 10 Business Studies Chapter 16 विक्रय संवर्धन एवं वैयक्तिक विक्रय

NIOS Class 10 Business Studies Chapter 16 विक्रय संवर्धन एवं वैयक्तिक विक्रय Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Business Studies Chapter 16 विक्रय संवर्धन एवं वैयक्तिक विक्रय Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Business Studies Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Business Studies Notes Paper Code: 215.

NIOS Class 10 Business Studies Chapter 16 विक्रय संवर्धन एवं वैयक्तिक विक्रय

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Business Studies Notes, NIOS Secondary Course Business Studies Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 16

पाठ्यक्रम – IV क्रय, विक्रय तथा वितरण

पाठगत प्रश्नों के उत्तर:

पाठगत प्रश्न 16.1

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर प्रश्न के पश्चात प्रदान किए गए स्थान पर दीजिए :

(i) विक्रय संवर्धन का क्या अर्थ है ?

 उत्तर: विक्रय संवर्धन में विज्ञापन एवं वैयक्तिक विक्रय के अतिरिक्त वे सभी क्रियाएं सम्मिलित हैं, जो एक विशेष वस्तु की बिक्री को बढ़ाने में सहायता करती हैं।

(ii) विज्ञापन, विक्रय संवर्धन में किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?

उत्तर: विज्ञापनों का प्रयोग, भावी उपभोक्ताओं को विक्रय के लिए प्रयुक्त अभिप्रेरकों के विषय में बताने के लिए सम्प्रेषण के माध्यम के रूप में किया जा सकता है।

पाठगत प्रश्न 16.2 

बताइए कि निम्नलिखित कथन सत्य हैं अथवा असत्य:

(i) विक्रय संवर्धन, बिक्री बढ़ाने में सहायता नहीं करता।

उत्तर: असत्य।

(ii) विक्रय संवर्धन, बाजार में नए उत्पाद को उतारने में सहायता नहीं करता।

उत्तर: असत्य।

(iii) विक्रय संवर्धन के माध्यम से उपभोक्ता को सस्ते दामों पर उत्पाद मिल जाते हैं।

उत्तर: सत्य।

(iv) विक्रय संवर्धन, ग्राहक को उत्पाद के बारे में जानकारी प्राप्त करने में सहायता नहीं करता।

उत्तर: असत्य।

(v) विक्रय संवर्धन, उपभोक्ताओं का जीवन स्तर ऊंचा उठाने में सहायता करता है।

उत्तर: सत्य।

पाठगत प्रश्न 16.3

1. विक्रय संवर्धन की विभिन्न तकनीकों का उनके उद्देश्यों के साथ मिलान कीजिए।

तकनीकउद्देश्य
(i) मुफ्त नमूने बाँटना(क) उपभोक्ताओं को बार–बार वस्तु खरीदने के लिए प्रेरित करना
(ii) वस्तु विनिमय योजना(ख) संशोधित उत्पाद के प्रति ध्यान आकर्षित करने में उपयोगी
(iii) मूल्य में कमी(ग) मंदी के समय बिक्री में वृद्धि करना
(iv) व्यावहारिक टिकटें(घ) जब कोई नई वस्तु बाज़ार में प्रस्तुत की जाए

उत्तर:

तकनीकउद्देश्य
(i) मुफ्त नमूने बाँटना(घ) जब कोई नई वस्तु बाज़ार में प्रस्तुत की जाए
(ii) वस्तु विनिमय योजना(ख) संशोधित उत्पाद के प्रति ध्यान आकर्षित करने में उपयोगी
(iii) मूल्य में कमी(क) उपभोक्ताओं को बार–बार वस्तु खरीदने के लिए प्रेरित करना
(iv) व्यावहारिक टिकटें(ग) मंदी के समय बिक्री में वृद्धि करना

पाठगत प्रश्न 16.4

निम्न रिक्त स्थानों में उचित शब्द भरिए :

(i) वैयक्तिक विक्रय में ___________को वस्तु खरीदने के लिए सहमत करना पड़ता है।

उत्तर: ग्राहकों।

(ii) वैयक्तिक विक्रय का अन्तिम उद्देश्य ______________है।

उत्तर: उत्पाद का विक्रय संवर्धन।

(iii) ____________ वैयक्तिक विक्रय का सबसे महत्वपूर्ण तत्व है।

उत्तर: आमने-सामने ।

(iv) उपभोक्ता को सूचना प्रदान करने के कारण वैयक्तिक विक्रय एक ____________ प्रक्रिया बन गई है।

उत्तर: शिक्षात्मक।

पाठगत प्रश्न 16.5 

निम्नलिखित में से सत्य व असत्य कथन छाँटिए :

(i) वैयक्तिक विक्रय, उत्पादकों को, उपभोक्ताओं के सुझावों के आधार पर अपने उत्पादों को सुधारने का अवसर प्रदान करता है।

उत्तर: सत्य।

(ii) उपभोक्ताओं को विक्रयकर्ता से अपनी परेशानियों का हल तुरंत नहीं मिलता।

उत्तर: असत्य।

(iii) वैयक्तिक विक्रय केवल वर्तमान उत्पादों के लिए ही नए उपभोक्ता बनाता है।

उत्तर: असत्य।

(iv) उत्पाद का बेहतर प्रयोग वैयक्तिक विक्रय का परिणाम है।

उत्तर: सत्य।

(v) उपभोक्ता, विक्रयकर्ता को उत्पाद संबंधी शिकायत नहीं कर सकते।

उत्तर: असत्य।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top