NIOS Class 10 Business Studies Chapter 15 विज्ञापन

NIOS Class 10 Business Studies Chapter 15 विज्ञापन Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Business Studies Chapter 15 विज्ञापन Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Business Studies Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Business Studies Notes Paper Code: 215.

NIOS Class 10 Business Studies Chapter 15 विज्ञापन

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Business Studies Notes, NIOS Secondary Course Business Studies Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 15

पाठ्यक्रम – IV क्रय, विक्रय तथा वितरण

पाठगत प्रश्न 15.1 

निम्नलिखित में से सही और गलत छांटिए:

(i) विज्ञापन के माध्यम से प्रायोजक ग्राहकों से सीधा संपर्क करता है।

उत्तर: गलत I

(ii) विज्ञापन में आने वाली लागत को प्रायोजक वहन करता है।

उत्तर: सही I

(iii) विज्ञापन ग्राहकों को विभिन्न उत्पादों और उनकी उपयोगिता के बारे में शिक्षित करता है।

उत्तर: सही I

(iv) विज्ञापन नए तथा पुराने दोनों प्रकार के उत्पादों की बिक्री बढ़ाने में मदद करता है।

उत्तर: सही I

(v) एक सेल्समैन को किसी उत्पाद अथवा सेवा की बिक्री में विज्ञापन से कोई लाभ नहीं मिलता।

उत्तर: गलत I

पाठगत प्रश्न 15.2 

I.  निम्नलिखित का मिलान कीजिए:

बायाँ पक्ष (विज्ञापन)दायाँ पक्ष (माध्यम)
(i) बस पर बिरला व्हाइट सीमेंट का विज्ञापन(क) इलेक्ट्रॉनिक माध्यम
(ii) इंडिया टुडे में प्रकाशित आईसीआईसीआई बैंक का विज्ञापन(ख) अन्य माध्यम
(iii) टीवी पर मैगी नूडल्स का विज्ञापन(ग) मुद्रित माध्यम

उत्तर :

बायाँ पक्ष (विज्ञापन)दायाँ पक्ष (माध्यम)
(i) बस पर बिरला व्हाइट सीमेंट का विज्ञापन(ख) अन्य माध्यम
(ii) इंडिया टुडे में प्रकाशित आईसीआईसीआई बैंक का विज्ञापन(ग) मुद्रित माध्यम
(iii) टीवी पर मैगी नूडल्स का विज्ञापन(क) इलेक्ट्रॉनिक माध्यम

II. बहुविकल्पीय प्रश्न

(i) निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता विज्ञापन की नहीं है?

(क) संदेश का वैयक्तिक प्रस्तुतिकरण I

(ख) संचार का भुगतान किया हुआ स्वरूप I

(ग) प्रायोजक सदैव जाना-पहचाना होता है I

(घ) किसी माध्यम के द्वारा संपर्क स्थापित I

उत्तर: (ग) प्रायोजक सदैव जाना-पहचाना होता है I

(ii) विज्ञापन के मुद्रित माध्यम में निम्नलिखित में से कौन सम्मिलित नहीं है?

(क) समाचार पत्र I

(ख) पत्रिकाएँ I

(ग) इंटरनेट I

(घ) पोस्टर I

उत्तर: (ग) इंटरनेट I

(iii) विज्ञापन के इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों में सम्मिलित है:

(क) होर्डिंग I

(ख) यान प्रदर्शनी I

(ग) इंटरनेट I

(घ) पोस्टर I

उत्तर: (क) होर्डिंग I

(iv) टी.वी. के माध्यम से विज्ञापन सदैव उपयुक्त नहीं होता क्योंकि:

(क) प्रत्यक्ष अपील I

(ख) दृश्य के साथ-साथ श्रव्य प्रभाव I

(ग) महँगा I

(घ) सबको टी.वी. की अनुपलब्धता I

उत्तर: (घ) सबको टी.वी. की अनुपलब्धता I

(v) रेडियो विज्ञापन की उपयुक्तता में सम्मिलित नहीं है:

(क) दृश्य प्रभाव की आवश्यकता I

(ख) दूर-दराज के क्षेत्र I

(ग) निरक्षर व्यक्ति I

(घ) विशेष क्षेत्र अथवा ग्राहक I

उत्तर: (क) दृश्य प्रभाव की आवश्यकता I

पाठांत प्रश्न

1. विज्ञापन का क्या अर्थ है ? इसकी विशेषताएं बताइए।

उत्तर: विज्ञापन एक भुगतान किया हुआ संचार माध्यम है जिसके द्वारा उत्पाद, सेवा या विचार का संदेश बहुत से लोगों तक पहुँचाया जाता है।

इसका उद्देश्य ग्राहकों को जानकारी देना, उन्हें प्रेरित करना तथा उत्पाद की मांग बढ़ाना होता है।

विज्ञापन किसी संचार माध्यम जैसे समाचार-पत्र, पत्रिका, रेडियो, टेलीविजन आदि के द्वारा बड़े पैमाने पर प्रसारित किया जाता है।

विज्ञापन की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:

(i) संदेश का अवैयक्तिक प्रस्तुतीकरण: विज्ञापन में ग्राहक से सीधा या आमने-सामने संपर्क नहीं होता। यह सामान्य रूप से सभी ग्राहकों के लिए होता है।

(ii) भुगतान किया हुआ संचार: विज्ञापन समाचार-पत्र, पत्रिका, रेडियो, टेलीविजन, होर्डिंग आदि माध्यमों से दिया जाता है और इन माध्यमों के लिए विज्ञापनदाता को भुगतान करना पड़ता है।

(iii) उत्पाद, सेवा अथवा विचार का प्रसार: विज्ञापन का उद्देश्य उत्पाद, सेवा या विचार की जानकारी देना तथा ग्राहकों को खरीदने के लिए प्रेरित करना होता है।

(iv) प्रायोजक की स्पष्ट पहचान: विज्ञापन देने वाले निर्माता, व्यापारी या सेवा प्रदाता का नाम/पहचान स्पष्ट रूप से दिखाई जाती है।

(v) संचार माध्यम के द्वारा संपर्क: विज्ञापन हमेशा किसी न किसी संचार माध्यम के द्वारा ही किया जाता है।

2. किस विज्ञापन माध्यम का दृश्य श्रव्य प्रभाव अधिक पड़ता है ?

उत्तर: विज्ञापन माध्यमों में टेलीविजन वह माध्यम है जिसका दृश्य और श्रव्य दोनों प्रकार का प्रभाव सबसे अधिक पड़ता है।

टेलीविजन पर उत्पादों को दिखाया भी जा सकता है और समझाया भी जा सकता है। चित्र, संगीत, आवाज़ और दृश्य प्रस्तुति एक साथ मिलकर विज्ञापन को अत्यंत आकर्षक बना देते हैं।

इसी कारण टेलीविजन विज्ञापन दर्शकों का ध्यान तेजी से आकर्षित करते हैं और लंबे समय तक याद भी रहते हैं। इस प्रकार अन्य सभी माध्यमों की तुलना में टेलीविजन का दृश्य-श्रव्य प्रभाव सबसे प्रभावशाली माना जाता है।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top