NIOS Class 10 Business Studies Chapter 14 फुटकर व्यापार

NIOS Class 10 Business Studies Chapter 14 फुटकर व्यापार Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Business Studies Chapter 14 फुटकर व्यापार Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Business Studies Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Business Studies Notes Paper Code: 215.

NIOS Class 10 Business Studies Chapter 14 फुटकर व्यापार

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Business Studies Notes, NIOS Secondary Course Business Studies Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 14

पाठ्यक्रम – IV क्रय, विक्रय तथा वितरण

पाठगत प्रश्न 14.1

1. स्तम्भ (अ) के शब्दों एवं स्तम्भ (ब) के वाक्यांशों का मिलान कीजिए:

स्तम्भ (अ)स्तम्भ (ब)
(i) सुपर बाजार(क) केवल एक ब्रांड की वस्तुओं का क्रय-विक्रय करते हैं।
(ii) घूम-घूम कर बेचने वाले विक्रेता(ख) एक ही श्रेणी की विभिन्न प्रकार की वस्तुओं का विक्रय होता है।
(iii) विशिष्ट दुकानें(ग) आम उपयोग की अनेक प्रकार की वस्तुएं।
(iv) विविध वस्तुओं के विक्रेता(घ) बड़े पैमाने का फुटकर व्यापार।
(v) एक ही वस्तु के विक्रेता(ङ) ठेली पर रखकर सामान बेचते हैं।

उत्तर:

स्तम्भ (अ)स्तम्भ (ब)
(i) सुपर बाजार(ग) आम उपयोग की अनेक प्रकार की वस्तुएं।
(ii) घूम-घूम कर बेचने वाले विक्रेता(ङ) ठेली पर रखकर सामान बेचते हैं।
(iii) विशिष्ट दुकानें(क) केवल एक ब्रांड की वस्तुओं का क्रय-विक्रय करते हैं।
(iv) विविध वस्तुओं के विक्रेता(ख) एक ही श्रेणी की विभिन्न प्रकार की वस्तुओं का विक्रय होता है।
(v) एक ही वस्तु के विक्रेता(घ) बड़े पैमाने का फुटकर व्यापार।

पाठगत प्रश्न 14.2

1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

(i) सामान या वस्तुओं को सीधे ही ग्राहकों को ______ मात्रा में बेचना फुटकर व्यापार कहलाता है।

उत्तर: (i) थोड़ी।

(ii) जब कोई दुकानदार किराना का सामान या दूसरी वस्तुएं अपनी दुकान से बेचता है तो वह ______ प्रक्रिया में लगा होता है।

उत्तर: (ii) फुटकर बिक्री।

(iii) जब एक या अनेक प्रकार का सामान ग्राहकों को बड़ी-बड़ी दुकानों से बेचा जाता है तो इसे ______ फुटकर व्यापार कहते हैं।

उत्तर: (iii) व्यापक।

(iv) व्यापक फुटकर व्यापार में दुकानें ______ पर स्थित होती हैं और ग्राहकों की ______ संख्या को सामान बेचती हैं।

उत्तर: (iv) केन्द्रीय स्थान, बड़े।

(v) व्यापक फुटकर व्यापार में दुकानें बड़े ______ के द्वारा ग्राहकों को सीधे सामान बेचने के लिए भी खोली जा सकती हैं।

उत्तर: (v) निर्माणकर्ता।

पाठगत प्रश्न 14.3 

1. विभागीय भंडारों के विषय में नीचे लिखे कथनों में से सत्य और असत्य कथन छांटिए तथा सत्य के सामने ‘स’ और असत्य के सामने ‘अ’ लिखिए:

(i) विभागीय भंडार वह फुटकर दुकान है, जहां एक ही भवन में अलग-अलग विभाग और काउंटरों पर विभिन्न वस्तुओं की बिक्री होती है।

उत्तर: स I

(ii) नियंत्रण की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों, जैसे सिलेसिलाए कपड़ों आदि के विभागों का प्रबंधन पृथक-पृथक होता है।

उत्तर: अ I

(iii) विभिन्न विभागों के माध्यम से विभागीय भंडार के मालिक और ग्राहकों में सीधा सम्पर्क रहता है।

उत्तर: अ I

(iv) सामान की बिक्री के अतिरिक्त विभागीय भंडार में ग्राहकों के लिए अन्य सुविधाएं भी होती हैं।

उत्तर: स I

(v) ग्राहकों की बड़ी संख्या की सुविधा के लिए ये स्टोर आवासीय क्षेत्रों में ही होते हैं।

उत्तर: अ I

(vi) विभागीय भंडार में सामान अधिक मूल्यों पर मिलता है, क्योंकि ग्राहकों को अन्य सुविधा देने और इनके रख-रखाव तथा संचालन में अधिक व्यय होता है।

उत्तर: स I

पाठगत प्रश्न 14.4 

1. बताइये कि सुपर बाजार के लिये नीचे दिये गये तथ्य सही हैं या गलत। सही होने पर (स) और गलत होने पर (ग) लिखें।

(i) विभागीय भंडार की ही तरह सुपर बाजार में भी विभिन्न प्रकार का सामान एक ही भवन में बेचा जाता है।

उत्तर: सही।

(ii) सुपर बाजार का संगठन सहकारी समिति की तरह होता है जहाँ पूँजी सदस्यों द्वारा दी जाती है।

 उत्तर: गलत।

(iii) सुपर बाजार में सामान ग्राहकों की सुविधा के लिए उधार पर बेचा जाता है।

उत्तर: गलत।

(iv) सुपर बाजार में प्रशिक्षित प्रबंधक रखने की क्षमता नहीं होती, इसलिए इसकी प्रक्रिया में त्रुटियाँ होती हैं।

उत्तर: गलत।

(v) कम दाम में वस्तुएँ उपलब्ध कराने के लिए सुपर बाजार में घटिया किस्म का सामान आता है।

उत्तर: गलत।

II. नीचे के वाक्य पढ़कर बताइये कि ये किस प्रकार के बड़े पैमाने के फुटकर व्यापार के संदर्भ में कहे गए हैं:

(i) विभिन्न स्थानों पर खोली गई विभिन्न दुकानों के द्वारा सामान बेचा जाता है।

उत्तर: बहुसंख्यक दुकानें (Multiple Shops)।

(ii) इनका संगठन सहकारी समिति की तरह होता है जिसकी पूँजी सदस्यों द्वारा लगाई जाती है।

उत्तर: उपभोक्ता सहकारी स्टोर (Consumer Cooperative Store)।

(iii) स्टोर प्रायः उपभोक्ताओं के एक समूह द्वारा नियंत्रित किए जाते हैं।

उत्तर: उपभोक्ता सहकारी स्टोर (Consumer Cooperative Store)।

(iv) बिक्री योग्य सामान के अतिरिक्त ग्राहकों को अन्य सुविधाएँ भी दी जाती हैं।

उत्तर: विभागीय भंडार (Departmental Store)।

(v) ग्राहकों को एक ही प्रकार का सामान बेचा जाता है।

उत्तर: बहुसंख्यक दुकानें (Multiple Shops)।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top