NCERT Class 9 Hindi Important Chapter 12 घर की याद

NCERT Class 9 Hindi Important Chapter 12 घर की याद Solutions As Per New Syllabus. to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 9 Hindi Important Chapter 12 घर की याद Notes and select need one. NCERT Class 9 Hindi Important Chapter 12 घर की याद Question Answers Download PDF. CBSE Class 9 Hindi Additional Solutions.

NCERT Class 9 Hindi Important Chapter 12 घर की याद

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 9 Hindi Additional Notes are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 9 Hindi Additional Question Answer, CBSE Class 9 Hindi Important Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 12

IMPORTANT QUESTION ANSWER

लघु प्रश्न-उत्तर:

1. ‘घर की याद’ कविता के रचयिता कौन हैं?

उत्तर: ‘घर की याद’ कविता के रचयिता भवानीप्रसाद मिश्र हैं।

2. कवि भवानीप्रसाद मिश्र का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

उत्तर: कवि का जन्म सन् 1913 में मध्य प्रदेश के होशंगाबाद (अब नर्मदापुरम) में हुआ था।

3. भवानीप्रसाद मिश्र ने यह कविता कहाँ और किस परिस्थिति में लिखी थी?

उत्तर: कवि ने यह कविता सन् 1942 के ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के दौरान अपने 3 वर्ष के जेल प्रवास (कारावास) में लिखी थी।

4. घर की याद कविता की केंद्रीय संवेदना क्या है?

उत्तर: घर की याद कविता की केंद्रीय संवेदना ‘परिवार की स्मृति’ अर्थात् घर और अपनों की याद है।

5. कवि भवानीप्रसाद मिश्र के परिवार में कितने भाई और बहनें हैं?

उत्तर: कवि भवानीप्रसाद मिश्र के परिवार में कुल चार भाई और चार बहनें हैं।

6. सावन के महीने में बाप के घर कौन आई है?

उत्तर: सावन के महीने में कवि की विवाहित बहन अपने बाप के घर आई है।

7. मायके आकर बहन को अपना घर ‘परिताप का घर’ क्यों लगा?

उत्तर: बहन खुशी-खुशी घर आई होगी, लेकिन वहाँ अपने पाँचवें भाई (कवि) को न पाकर और उसे जेल में जानकर घर का माहौल दुखी था, इसलिए उसे वह परिताप का घर लगा।

8. कवि ने अपनी माँ की क्या विशेषता बताई है?

उत्तर: कवि ने बताया है कि उसकी माँ अनपढ़ है, लेकिन वह स्नेह की एक असीम धारा है जिसकी गोद में सिर रखने से सारा दुख दूर हो जाता है।

9. कवि के पिता रोज़ाना कितने दंड (व्यायाम) करते हैं?

उत्तर: कवि के पिता व्यायाम के रूप में रोज़ाना ‘दो सौ साठ’ (260) दंड करते हैं और मुगदर हिलाते हैं।

10. “वज्र-भुज नवनीत-सा उर” पंक्ति का क्या आशय है?

उत्तर: इसका आशय है कि कवि के पिता की भुजाएँ वज्र के समान अत्यंत कठोर और मज़बूत हैं, लेकिन उनका हृदय मक्खन (नवनीत) के समान कोमल और भावुक है।

11. पिता को बुढ़ापा क्यों नहीं व्यापा है?

उत्तर: क्योंकि पिता आज भी शारीरिक रूप से बहुत चुस्त हैं, वे दौड़ सकते हैं, खिलखिला सकते हैं और मौत या शेर के सामने भी नहीं डरते।

12. पिता भावुक होकर किसका नाम लेकर रो पड़ते हैं?

उत्तर: पिता सावन की बारिश में अपने पाँचवें बेटे कवि भवानीप्रसाद मिश्र का नाम लेकर भावुक होकर रो पड़ते हैं।

13. कवि के पिता अपने पाँचवें बेटे को क्या मानते हैं?

उत्तर: कवि के पिता अपने पाँचवें बेटे को ‘सोने पर सुहागा’ मानते हैं और उस पर सबसे अधिक प्यार लुटाते हैं।

14. पिता को रोता देखकर माँ ने उन्हें क्या कहकर समझाया?

उत्तर: माँ ने पिता को समझाते हुए कहा कि भवानी का देश के लिए जेल जाना उसी रास्ते पर चलना है, जो आपने उसे सिखाया है। अगर वह पीछे हट जाता, तो मेरी कोख लजा जाती।

15. कवि ने कविता में अपना संदेशवाहक किसे बनाया है?

उत्तर: कवि ने सजीले और हरे ‘सावन’ को अपना संदेशवाहक बनाया है।

16. कवि सावन से अपने माता-पिता के लिए क्या विनती करते है?

उत्तर: कवि विनती करता है कि सावन तुम चाहे जितना बरस लो, लेकिन मेरे पिता की आँखों से आँसू न गिरें और वे मेरे लिए न तरसें।

17. कवि सावन को अपने वज़न और दिनचर्या के बारे में क्या बताने को कहते है?

उत्तर: कवि कहते है कि पिता को बताना कि मेरा वज़न ‘सत्तर सेर’ है, मैं ढेर सारा भोजन करता हूँ, और सूत कातने में व्यस्त रहता हूँ।

18. “दुख डटकर ठेलता हूँ” के माध्यम से कवि क्या कहना चाहते है?

उत्तर: कवि यह जताना चाहते है कि वह जेल की कठिन परिस्थितियों से घबराता नहीं है, बल्कि मज़बूती से उनका सामना करते हुए दुखों को खुद से दूर रखता है।

19. कवि सावन से अपनी कौन सी सच्चाई छिपाने को कहते है?

उत्तर: कवि सावन से कहते है कि वह घर वालों को यह न बताए कि मैं रात-रात भर जागता हूँ, उदास रहता हूँ और आदमियों से कटकर दूर भागता हूँ।

20. कविता में लगातार बरसता पानी किसका प्रतीक है?

उत्तर: लगातार बरसता पानी कवि के मन में उमड़ती घर की यादों, उसकी चिंता और अकेलेपन की पीड़ा का प्रतीक है।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top