NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 9 एक खिलाड़ी की कुछ यादें

NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 9 एक खिलाड़ी की कुछ यादें Solutions in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 9 एक खिलाड़ी की कुछ यादें Notes in Hindi and select need one. NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 9 एक खिलाड़ी की कुछ यादें Question Answers Hindi Medium Download PDF. NCERT Class 8 Hindi Durva Bhag – 3 Hindi Medium Texbook Solutions.

NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 9 एक खिलाड़ी की कुछ यादें

Join Telegram channel

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 8 Hindi Durva Bhag – 3 Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 9 एक खिलाड़ी की कुछ यादें Notes, CBSE Class 8 Hindi Durva Bhag – 3 Bhag Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 9

दूर्वा
अभ्यास

1. पाठ से

(क) लेखक बैडमिंटन चैंपियन था। उसे हॉकी खेलने की प्रेरणा किससे और कैसे मिली?

उत्तर: लेखक बैडमिंटन के चैंपियन थे लेकिन एक दिन उन्होंने स्कूल ग्राउंड में ध्यानचंद को हॉकी खेलते हुए देखा और उनसे प्रेरित होकर वे भी हॉकी खेलने लगे।

(ख) इंग्लैंड से मैच जीतने के बाद सबकी आँखों में आँसू क्यों थे?

उत्तर: इंग्लैंड से मैच जीतने के बाद सबकी आँखों में आँसू थे क्योंकि वहाँ इंग्लैंण्ड की क्वीन भी मौजूद थी। जिसने हम पर राज किया, उन्हीं के जगह पर उन्हें हराया, यह सोचकर सभी भावुक हो गए थे।

(ग) ‘खिलाड़ियों में जज़्बा ज़रूरी है।’ लेखक ने किस जज़्बे की बात की है? यह जज़्बा क्यों ज़रूरी है?

उत्तर: खिलाड़ियों में जज़्बा ज़रूरी है।” लेखक ने खेल को खेलने और उसे जीतने कि इच्छा के बारे में कहा है क्योंकि अगर कोई खेल खेलने का और उसे जीतने का जज़्बा खिलाड़ी में न हो तो वे खेल को नहीं खेल पाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

2. याद करना

“60 साल की बात करने से पहले मैं कुछ साल और पीछे जाना चाहता हूँ। लाहौर को याद करना चाहता हूँ।”

ऊपर के वाक्यों को पढ़ो और बताओ कि-

(क) लेखक 60 साल की बात करने के लिए क्या करना चाहता है?

उत्तर: लेखक 60 साल की बात करने के लिए कुछ साल पीछे जाना चाहता है।

(ख) तुम्हें अगर अपने तीन साल के हिंदी सीखने की बात को कहने को कहा जाए तो उसके लिए क्या-क्या करोगे?

उत्तर: अगर हमें अपने हिंदी सीखने की बात को कहने को कहा जाए तो सबसे पहले हमें हिंदी भाषा के वर्णों का ज्ञान कराया गया उसके बाद मात्राओं का ज्ञान दिया गया। ये सीखने के बाद ही हम हिंदी पढ़ और बोल पाए।

(ग) क्या पिछली किसी बात को याद करने के लिए बार-बार रटना ज़रूरी होता है या सोच-समझ के साथ उस पर चर्चा, विचार और उसका आवश्यकतानुसार व्यवहार करना ज़रूरी होता है? तुम्हें जो भी उचित लगे उसे कारण सहित बताओ।

उत्तर: सोच-समझ के साथ चर्चा, विचार और व्यवहार करना ज़्यादा प्रभावी होता है क्योंकि यह ज्ञान को गहराई से समझने और लंबे समय तक याद रखने में मदद करता है, जबकि रटना केवल अल्पकालिक स्मृति के लिए उपयोगी होता है।

3. बिखरा हुआ

(क) पता करो कि कोई सामान, विचार और ध्यान क्यों बिखरता है?

उत्तर: सामान: लापरवाही, जल्दबाजी, व्यवस्थित न होने की आदत।

विचार: एक साथ कई चीजों के बारे में सोचना, ध्यान भटकना, तनाव या चिंता।

ध्यान: बाहरी शोर, मानसिक अशांति, अस्थिर मनोदशा।

(ख) उनके बिखरने से क्या-क्या होता है?

उत्तर: सामान बिखरने से: समय की बर्बादी, अव्यवस्था, काम में देरी।

विचार बिखरने से: निर्णय लेने में कठिनाई, उलझन, मानसिक अशांति।

ध्यान बिखरने से: एकाग्रता की कमी, कार्य में त्रुटियाँ, प्रदर्शन में गिरावट।

(ग) लेखक का दिमाग खेल से ज़्यादा भारत-पाकिस्तान के अलगाव और ट्रेजडी होने के कारण कैसी मुश्किलों में उलझा होगा?

उत्तर: लेखक का दिमाग खेल से ज्यादा भारत-पाकिस्तान के अलगाव और ट्रेजडी होने के कारण कुछ ऐसे मुश्किलों में उलझा होगा:

(i) खेल से ज़्यादा विभाजन की पीड़ा, हिंसा और अस्थिरता की चिंता।

(ii) बिछड़े हुए परिवारों और टूटी हुई मानवीय संवेदनाओं का दर्द।

(iii) देश के भविष्य और सामाजिक ताने-बाने के बिखरने की चिंता।

(iv) अतीत की स्मृतियाँ और वर्तमान की सच्चाइयों के बीच संघर्ष।

4. फ़िल्म और गीत

फ़िल्मों में दृश्यों के साथ गीत गाए जाते हैं। फ़िल्म के अतिरिक्त ऐसे बहुत से अवसर होते हैं जहाँ उसी के अनुकूल गीत भी गाए-बजाए जाते हैं। इस पाठ में भी ‘पहली बार विश्व स्तर पर कहीं जन-गण-मन बजा’ का उल्लेख हुआ है। तुम फ़िल्मों के कुछ मशहूर गीतों के बोलों की सूची बनाओ जो फ़िल्मों में दृश्यों के साथ तो गाए ही गए हों, जिन्हें विशेष अवसरों पर भी गाया बजाया जाता हो।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

5. खेल-कूद

नीचे कुछ खेलों के नाम दिए गए हैं। इन्हें खेलने के लिए किन-किन चीज़ों की जरूरत होती है, उसकी सूची बनाओ।

(क) हॉकी ________, ________, ________, _______।

उत्तर: हॉकी – हॉकी स्टिक, गेंद, गोल पोस्ट, शिन गार्ड।

(ख) क्रिकेट ________, ________, ________, _______।

उत्तर: क्रिकेट – बॉल, ग्लव्स, हेलमेट, बेट।

(ग) लॉन टेनिस ________, ________, ________, _______।

उत्तर: लॉन टेनिस – टेनिस रैकेट, टेनिस बॉल, नेट, कोर्ट।

(घ) तैराकी ________, ________, ________, _______।

उत्तर: तैराकी – स्विमसूट, स्विमिंग गॉगल्स, स्विमिंग कैप, पूल।

(ङ) तीरंदाज़ी ________, ________, ________, _______।

उत्तर: तीरंदाज़ी – धनुष, तीर, लक्ष्य बोर्ड, फिंगर टैब।

(च) कबड्डी ________, ________, ________, _______।

उत्तर: कबड्डी – खेल मैदान, जर्सी, मजबूत पकड़ और सांस नियंत्रण।

6. पता लगाओ

(क) क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी के मैदान में क्या अंतर होता है?

उत्तर: क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी के मैदान में यह अंतर होता है-

क्रिकेट: गोल मैदान के बीच में 22 गज की पिच।

फुटबॉल: आयताकार मैदान, दोनों सिरों पर गोल पोस्ट।

हॉकी: छोटा आयताकार मैदान लेकिन, दोनों ओर गोल पोस्ट।

(ख) क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी में कितने-कितने खिलाड़ी होते हैं।

उत्तर: क्रिकेट: 11 खिलाड़ी प्रति टीम।

फुटबॉल: 11 खिलाड़ी प्रति टीम।

हॉकी: 11 खिलाड़ी प्रति टीम।

(ग) हॉकी से जुड़े शब्दों की सूची बनाओ।

उत्तर: हॉकी से जुड़े शब्दों की सूची है–

(i) ड्रिब्लिंग।

(ii) पासिंग।

(iii) पेनाल्टी कॉर्नर।

(iv) पेनाल्टी स्ट्रोक।

(v) गोलकीपर।

(vi) सेंटर पास।

(vii) शॉर्ट कॉर्नर आदि।

7. तुम्हारी बात

(क) तुम्हें कौन-सा खेल पसंद है? अपने किसी स्थानीय खेल के नियम, खिलाड़ियों की संख्या और सामान के बारे में बताओ।

उत्तर: मुझे वॉलीबॉल खेलना पसंद है।

वॉलीबॉल खेलने के नियम:

(i) खेल दो टीमों के बीच एक नेट के दोनों ओर खेला जाता है।

(ii) गेंद को हाथ या बाजू से मारकर दूसरे टीम के कोर्ट में गिराने की कोशिश की जाती है।

(iii) प्रत्येक टीम को अधिकतम तीन बार पास करने की अनुमति होती है, इसके बाद गेंद को नेट के पार भेजना होता है।

(iv) यदि कोई टीम गेंद को ज़मीन पर गिरने से बचाने में असफल रहती है, तो दूसरी टीम को एक अंक मिलता है।

(v) एक टीम को 25 अंक तक पहुंचने और कम से कम 2 अंकों की बढ़त बनाने पर एक सेट जीतता है।

(vi) मैच आमतौर पर 3 या 5 सेटों का होता है।

खिलाड़ियों की संख्या:

प्रत्येक टीम में 6 मुख्य खिलाड़ी होते हैं।

सामान:

वॉलीबॉल, नेट, आदी।

(ख) अपने जीवन की किसी ऐसी घटना के बारे में बताओ-

(i) जब तुम्हारी आँखों में आँसू आए हों।

(ii) जब तुम अपना दुख-दर्द भूल गए हो।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

8. खेल और सिनेमा

(क) खेलों पर बनी कुछ फ़िल्मों के बारे में पता लगाओ। उनमें से कुछ फ़िल्मों के नामों और उनमें दर्शाए गए खेलों के नामों को साथ मिलाकर एक सूची बनाओ। कक्षा में उन फ़िल्मों के बारे में बातचीत भी करो।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

9. जगह-जगह के खेल

कुछ खेल कुछ खास जगहों में ही खेले जा सकते हैं और कुछ खेल प्रचलन के कारण कुछ खास लोगों द्वारा ही खास स्थानों पर खेले जाते हैं। बताओ कि-

(क) कौन-से खेल अंदर खेले जाते हैं?

उत्तर: लूडो खेल अंदर खेले जाते हैं।

(ख) कौन-से खेल बाहर खेले जाते हैं?

उत्तर: फुटबॉल खेल बाहर खेले जाते हैं।

(ग) कौन-से खेल अकेले खेले जाते हैं?

उत्तर: टेबल टेनिस खेल अकेले खेले जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

Scroll to Top