SEBA Class 9 Hindi MIL Important Chapter 3 ब्रज की संध्या Solutions As Per SEBA New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters SEBA Class 9 Hindi MIL Additional Solutions and select need one. SEBA Class 9 Hindi MIL Additional Notes Download PDF. SEBA Important Solutions for Class 9 Ambar Bhag 1.
SEBA Class 9 Hindi MIL Important Chapter 3 ब्रज की संध्या
Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. Assam SEBA Board Class 9 Ambar Bhag 1 Additional Question Answer are part of All Subject Solutions. Here we have given SEBA Class 9 Ambar Bhag 1 Important Notes for All Chapters, You can practice these here.
ब्रज की संध्या
Chapter: 3
| Group – A: पद्य खंड |
| IMPORTANT QUESTION ANSWER |
संक्षिप्त प्रश्न उत्तर:
1. प्रियप्रवास का प्रकाशन कब हुआ था?
उत्तर: सन् 1914 में हुआ था।
2. ‘प्रियप्रवास’ नामक महाकाव्य किस कथा पर आधारित है?
उत्तर: श्रीकृष्ण की बाल्यावस्था से लेकर मथुराप्रस्थान तक की कथा पर आधारित है।
3. किस युग के कवियों में हरिऔध जी की गणना की जाती है?
उत्तर: आधुनिक युग के कवियों में।
4. प्रियप्रवास में कितने सर्ग हैं?
उत्तर: सत्रह सर्ग हैं।
5. हरिऔध जी की प्रसिद्धि का मुख्य आधार क्या है?
उत्तर: हरिऔध जी की प्रसिद्धि का मुख्य आधार उनका प्रियप्रवास नामक महाकाव्य है।
6. खड़ी बोली हिन्दी के प्रथम महाकाव्य का नाम लिखिए।
उत्तर: ‘प्रियप्रवास’ है।
7. हरिऔध जी के माता-पिता का क्या नाम था?
उत्तर: पिता का नाम पंडित भोलासिंह उपाध्याय तथा माता का नाम श्रीमती रूक्मिणी देवी था।
8. हरिऔध जी का देहान्त कब हुआ था?
उत्तर: सन् 1947 ई. में।
9. कविता में ‘सूर्य’ और ‘कमलिनी-कुल’ किसका प्रतिनिधित्व करते हैं?
उत्तर: ‘सूर्य’ श्रीकृष्ण का प्रतिनिधित्व करता है और ‘कमलिनी-कुल’ ब्रजांगनाओं का प्रतिनिधित्व करता है।
10. ‘ब्रज की संध्या’ शीर्षक कविता कहाँ से उद्धृत की गयी है?
उत्तर: ‘प्रियप्रवास’ नामक महाकाव्य के प्रथम सर्ग से उद्धृत की गई है।
11. श्रीकृष्ण की बाँसुरी कब और कहाँ बज उठी? उसका ब्रज पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर: संध्या होते ही श्रीकृष्ण की बाँसुरी यमुना के तट पर सुशोभित एक उद्यान में बज उठी।
बाँसुरी की मधुर ध्वनि से ब्रज के वन, उद्यान एवं पर्वत की गुफाएँ झंकृत हो गईं। ब्रज का सम्पूर्ण वातावरण श्रीकृष्ण की वंशी की मधुर ध्वनि से मुखरित हो गया।
12. संध्या समय आकाश की लालिमा के विस्तार से दिशाओं पर कैसा प्रभाव पड़ा?
उत्तर: संध्या समय आकाश की लालिमा के विस्तार से दसों दिशाएँ लाल हो गईं। चारों तरफ लालिमा दिखाई देने लगी।
13. कविता में सूर्य की किस अवस्था का वर्णन किया गया है?
उत्तर: अस्ताचलगामी सूर्य का वर्णन किया गया है।
रिक्त स्थान की पूर्ति करो:
1. ‘प्रियप्रवास’ महाकाव्य के रचयिता __________ हैं।
उत्तर: अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’।
2. ‘ब्रज की संध्या’ कविता में संध्या समय की __________ का वर्णन किया गया है।
उत्तर: प्राकृतिक शोभा।
3. हरिऔध जी का जन्म __________ जिले के निजामाबाद कस्बे में हुआ था।
उत्तर: आजमगढ़।
4. ‘प्रियप्रवास’ खड़ी बोली का __________ महाकाव्य माना जाता है।
उत्तर: प्रथम।
5. कृष्ण की __________ की मधुर ध्वनि से ब्रज की शोभा बढ़ जाती है।
उत्तर: मुरली।
6. ‘विहगावली’ शब्द का अर्थ है __________।
उत्तर: पक्षियों की टोली।
7. सूर्य को ‘ब्रज की संध्या’ में __________ कहा गया है।
उत्तर: तरणि।
8. हरिऔध जी को ‘प्रियप्रवास’ पर __________ पुरस्कार प्राप्त हुआ था।
उत्तर: मंगलाप्रसाद पारितोषिक।
9. ‘कलनिनाद’ शब्द __________ की मधुर ध्वनि का द्योतक है।
उत्तर: पक्षियों।
10. ‘प्रियप्रवास’ महाकाव्य का प्रकाशन वर्ष __________ था।
उत्तर: 1914

Hi! my Name is Parimal Roy. I have completed my Bachelor’s degree in Philosophy (B.A.) from Silapathar General College. Currently, I am working as an HR Manager at Dev Library. It is a website that provides study materials for students from Class 3 to 12, including SCERT and NCERT notes. It also offers resources for BA, B.Com, B.Sc, and Computer Science, along with postgraduate notes. Besides study materials, the website has novels, eBooks, health and finance articles, biographies, quotes, and more.


