NIOS Class 10 Economics Chapter 24 उपभोक्ता जागरूकता Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Economics Chapter 24 उपभोक्ता जागरूकता Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Economics Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Economics Notes Paper Code: 214.
NIOS Class 10 Economics Chapter 24 उपभोक्ता जागरूकता
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Economics Notes, NIOS Secondary Course Economics Solutions in Hindi Medium for All Chapter, You can practice these here.
उपभोक्ता जागरूकता
Chapter: 24
| मॉड्यूल – 8 समकालिन आर्थिक समस्याएं |
पाठगत प्रश्न 24.1
1. उपभोक्ता कौन नहीं है?
उत्तर: एक व्यक्ति यदि वह वस्तुएं और सेवाएं पुनः विक्री के उद्देश्य से खरीदता है, उपभोक्ता नहीं होता है।
2. उत्पाद खरीदते समय उपभोक्ता को बिल क्यों लेना चाहिए?
उत्तर: यदि उपभोक्ता उत्पाद को जिसकी यह शिकायत करता है दोषपूर्ण पाता है तो उसे बिल उपभोक्ता अदालत में प्रस्तुत करना पड़ता है। बिल यह भी सुनिश्चित करता है कि सरकार को कर का भुगतान कर दिया गया है।
3. मूल्य वृद्धि कर क्या है?
उत्तर: मूल्य वृद्धि कर।
पाठगत प्रश्न 24.2
1. CPA, ECA और SWMA का पूरा नाम बताओ।
उत्तर: CPA: उपभोक्ता सरंक्षण अधिनियम।
ECA: अनिवार्य वस्तु अधिनियम।
SWMA: वजन और माप के मान का अधिनियम।
2. कोई विदेशी एजेन्सी, भारत में अपना माल कैसे बेचेगी?
उत्तर: भारत में एक कार्यालय खोलकर।
पाठगत प्रश्न 24.3
1. सरकारी परिषदों के नाम दो जो उपभोक्ताओं की शिकायतों को राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर सुनने का कार्य करती हैं।
उत्तर: केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण परिषद (CCPC) राष्ट्रीय स्तर पर और राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद, राज्य स्तर पर।
2. राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर उपभोक्ता अदालतों के नाम दो।
उत्तर: राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद संरक्षण आयोग (NCDRC) राष्ट्रीय स्तर पर, राज्य उपभोक्ता विवाद संरक्षण आयेग (SCDRC) राज्य स्तर पर जिला उपभोक्ता फोरम (DCF) जिला स्तर पर।
3. उपभोक्ता अदालत में शिकायत कब की जा सकती है?
उत्तर: वस्तु के क्रय की तिथि के दो वर्ष के अन्दर।
पाठगत प्रश्न 24.4
निम्नलिखित के विषय में एक शिकायत करने के लिए उपभोक्ता के उचित अधिकार का उल्लेख कीजिए:
1. एक पैकेट बन्द खाद्य पदार्थ को खाने के पश्चात एक व्यक्ति का बीमार पड़ना।
उत्तर: सुरक्षा का अधिकार।
2. एक विक्रेता का क्रेता को वस्तु के किसी विशेष ब्रांड को खरीदने के लिए बाध्य करना और अन्य प्रकार की वस्तुओं को न दिखाना।
उत्तर: चुनाव का अधिकार।
3. समीर एक कम्प्यूटर खरीदना चाहता है और विक्रेता से वास्तविक समग्राकृति जानना चाहता है।
उत्तर: सूचना का अधिकार।
4. रेखा को एक विक्रेता द्वारा धोखा दिया गया और वह एक शिकायत करना चाहती है।
उत्तर: सुने जाने का अधिकार।
5. रेशमा, जिला उपभोक्ता अदालत में, एक स्थानीय अस्पताल से, एक गलत रोग निदान के विपरीत, जिसके लिए उसे अनावश्यक रूप से 2 लाख रुपये व्यय करने पड़े, मुआवजा लेने के लिए गई है।
उत्तर: सुने जाने का अधिकार।
6. आपने दिल्ली सरकार के सम्बन्धित विभाग को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की एक पुस्तिका लेने के लिए प्रार्थना की है।
उत्तर: उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार।
पाठगत प्रश्न 24.5
1. एक उत्तरदायी उपभोक्ता के रूप में निम्न मामलों में आपको क्या करना चाहिए:
(अ) वहुत सी उपलव्ध ब्राण्डों में से एक बिजली की प्रेस खरीदना।
उत्तर: गुणवत्ता आश्वासन मोहर जैसे आई.एस. आई मार्क को देखिये।
(ब) आप ब्रेड तथा फ्रूट जैम खरीद रहे हैं।
उत्तर: क्रय करने से पहले समाप्ति की तारीख की जांच करो।
(स) विक्रेता आपको चीजें पोलीथिन पैकेट में देता है।
उत्तर: प्लास्टिक की थैली को मना करो और एक कपड़े या जूट की थैली की मांग करो।
2. एक उपभोक्ता की शिकायत के सम्बन्ध में न्याय में देरी के दो कारण दो।
उत्तर: बार-बार स्थगन और सरकार द्वारा जजों की नियुक्ति में देरी।

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.
Subject Ka Complete Video Solution Dekhein
Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

