NIOS Class 10 Economics Chapter 21 भारतीय अर्थव्यवस्था के सम्मुख चुनौतियां

NIOS Class 10 Economics Chapter 21 भारतीय अर्थव्यवस्था के सम्मुख चुनौतियां Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Economics Chapter 21 भारतीय अर्थव्यवस्था के सम्मुख चुनौतियां Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Economics Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Economics Notes Paper Code: 214.

NIOS Class 10 Economics Chapter 21 भारतीय अर्थव्यवस्था के सम्मुख चुनौतियां

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Economics Notes, NIOS Secondary Course Economics Solutions in Hindi Medium for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 21

मॉड्यूल – 7 भारतीय अर्थव्यवस्था

पाठगत प्रश्न 21.1

1. ग्रामीण क्षेत्रों के लिए गरीबी रेखा क्या है?

उत्तर: ग्रामीण क्षेत्रों के लिए गरीबी रेखा यह है 2400 कि. कैलोरी प्रति दिन प्रति व्यक्ति।

2. भारत में श्रम शक्ति की जनसंख्या क्या है?

उत्तर: भारत में श्रम शक्ति की जनसंख्या 43 करोड़ है।

3. शहरी गरीबी को हल करने की योजना का नाम दो।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

उत्तर: शहरी गरीबी को हल करने की योजना का नाम है— स्वर्ण जयन्ती शहरी रोजगार योजना।

पाठगत प्रश्न 21.2

1. सर्व शिक्षा अभियान के तीन उद्देश्य बताओ।

उत्तर: सर्व शिक्षा अभियान के तीन उद्देश्य निम्नलिखित है—

(i) विद्यालयों में सभी बच्चों का नामांकन।

(ii) शिक्षा गारंटी केन्द्रों का निर्माण।

(iii) ‘विद्यालय के कैम्प में वापस’ भेजकर सत्कार करना।

2. बालिकाओं को शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सुझाव दीजिए।

उत्तर: बालिकाओं को शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सुझाव निम्नलिखित है—

(i) हर समुदाय में वालिकाओं के लिए आदर्श विद्यालयों की स्थापना।

(ii) बालिकाओं को वर्दी और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना।

(iii) बालिकाओं को पढ़ाने के लिए अध्यापकों को प्रशिक्षण देना।

3. ‘दोपहर का भोजन योजना’ का एक लाभ बतायें।

उत्तर: दोपहर का भोजन समाज के विभिन्न वर्गों के बच्चों को एक साथ खाने की अनुमति देता है और एक दूसरे के प्रति स‌द्भावना का विकास करता है।

पाठगत प्रश्न 21.3

1. राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के उद्देश्य लिखें।

उत्तर: राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के उद्देश्य है—

(i) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण कार्यक्रमों को शक्तिशाली चनाना।

(ⅱ) बीमारियां जैसे मलेरिया, कालाजार, अंधापन, आयोडिन की कमी, तपेदिक, फाइलेरिया, कुष्ठ रोग आदि को दूर करना।

पाठगत प्रश्न 21.4

1. एक क्रेता के लिए कीमत वृद्धि बुरी क्यों है?

उत्तर: क्रेता को अपनी आय से पहले से अधिक मुद्रा का भुगतान करना पड़ता है यह एक बोझ वन जाता है।

2. जमा खोरी का अर्थ बताओ।

उत्तर: जमाखोरी से अभिप्राय वस्तुओं की कृत्रिम कमी करने के लिए गुप्त रूप से भंडारण करना।

3. आर्थिक संवृद्धि की परिभाषा दो।

उत्तर: आर्थिक संवृद्धि से अभिप्राय राष्ट्रीय और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि से है।

पाठान्त प्रश्न

1. निर्धनता उन्मूलन योजनाएं क्या हैं? किसी एक की व्याख्या करो।

उत्तर: निर्धनता उन्मूलन योजनाएं वे सरकारी कार्यक्रम हैं जिनका उद्देश्य गरीबी को दूर करना और नागरिकों (विशेषकर ग्रामीण और शहरी गरीबों) के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना (MGNREGS):

इस योजना का उद्देश्य, ग्रामीण जनसंख्या को, एक वर्ष में कम से कम 100 दिनों का वेतन रोजगार गारन्टी के साथ उपलब्ध कराना है। कार्य, अकुशल शारीरिक कार्य की प्रकृति का है। यह योजना, वर्ष 2006 में भारत के 200 जिलों में प्रारंभ की गई थी। फिर 2008 में इसकी घोषणा पूरे देश के लिए की गई। किसी परिवार का कोई भी ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाला वयस्क सदस्य, एक वर्ष में, 100 दिन का शारीरिक कार्य दैनिक मजदूरी के आधार पर कर सकता है। वर्ष 2010 में, दिसम्बर के महीने तक लगभग 4.1 करोड़ परिवार, इस योजना के अन्तर्गत लाभ उठा चुके थे। वर्ष 2010-11 में सरकार ने इस योजना को चलाने के लिए 40100 करोड़ रु. की राशि निर्धारित की थी।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top