SEBA Class 10 Hindi MIL Important Chapter 11 आओ, उद्यमी बनें

SEBA Class 10 Hindi MIL Important Chapter 11 आओ, उद्यमी बनें Solutions As Per SEBA New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 10 Hindi MIL Additional Solutions and select need one. SEBA Class 10 Hindi MIL Additional Notes Download PDF. SEBA Important Solutions for Class 10 Ambar Bhag 2.

SEBA Class 10 Hindi MIL Important Chapter 11 आओ, उद्यमी बनें

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. Assam SEBA Board Class 10 Ambar Bhag 2 Additional Question Answer are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 10 Ambar Bhag 2 Important Notes for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 11

गद्य खंड
IMPORTANT QUESTION ANSWER

1. बल्ब का आविष्कार किसने किया था तथा अपने प्रयास में असफल होने पर उन्होंने क्या टिपण्णी की थी?

उत्तर: बल्ब का आविष्कार थॉमस अल्वा एडिसन ने किया था। तथा जब बल्ब बनने के प्रयास में वह असफल हुए थे तब उन्होंने टिपण्णी की थी – मैं असफल नही हुआ हूं। सिर्फ इतना समझ पाया हूं की 10000 प्रकार से यह काम नही करता।

2. चेस्टर कार्लसन की सफलता पर चर्चा कीजिए?

उत्तर: 1940 ई.  में दूसरे एक आविष्कार – कर्ता चेस्टर कार्लसन अपने आविष्कार को बीस कंपनियों के सामने प्रस्तुत करते हुए थक गये, परंतु एक भी कंपनी उस आविष्कार को ग्रहण करने हेतु तैयार नहीं हुए। सात वर्ष बाद 1947ई. में न्यूवर्क की हेलयड नामक एक छोटी कंपनी ने उनके आविष्कार का स्वत्वाधिकारी खरीदने को राजी हुई। कालान्तर में हेलयड कंपनी जेरॉक्स कॉरपोरेशन नाम से मशहूर हुई। आज भी मशीन के जरिए की जाने वाली फोटोकॉपी की जेरॉक्स ही कहते है।

3. कुछ लोगो की मान्यता है की उद्यमी बनने का गुण जन्मजात है, उद्यमी बनाये नही जा सकते, क्या यह सही है स्पष्ट कीजिए?

उत्तर: यह एक गलत विचार है। सही प्रशिक्षण और अभिप्रेरण से उद्यमी तैयार किए जा सकते है। इसके लिए व्यक्ति में रहने होंगे आत्मा – विश्वास, इच्छा – शक्ति, चाहत, कौशल और एक स्वतंत्र एवं सर्जनात्मक मन। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

4. उद्यमी बनने के लिए किस गुण की आवश्यकता होती है?

उत्तर: उद्यमी बनने के लिए धीरता, एकाग्रता, आत्मविश्वास, और कभी न हार मानने वाली मनोवृत्ति की आवश्यकता होती है। ये गुण किसी व्यक्ति में होते हैं तो वह सफल उद्यमी बन सकता है।

5. ‘साइकिल चलाना सीखने’ का उदाहरण उद्यमिता के संदर्भ में किसलिए दिया गया था?

उत्तर: साइकिल चलाने का उदाहरण यह बताने के लिए दिया गया था कि उद्यमिता एक अनवरत प्रयास का काम है। जैसे साइकिल चलाने में कई बार गिरने के बावजूद फिर से प्रयास करना पड़ता है, वैसे ही उद्यमिता में भी असफलताओं के बाद लगातार प्रयास करना जरूरी है।

6. उद्यमी बनने के लिए शैक्षिक योग्यता की आवश्यकता क्या होती है?

उत्तर: एक उद्यमी बनने के लिए शैक्षिक योग्यता क्षेत्र के आधार पर निर्भर करती है। छोटे व्यवसायों के लिए विशेष शैक्षिक योग्यता की जरूरत नहीं होती, लेकिन बड़े व्यवसायों के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान होना चाहिए।

7. नारायणमूर्ति ने अपनी कंपनी की शुरुआत किस पूंजी से की थी?

उत्तर: नारायणमूर्ति ने अपनी कंपनी ‘इन्फॉसिस’ की शुरुआत अपनी पत्नी से प्राप्त 10,000 रुपये की पूंजी से की थी।

8. उद्यमिता की सफलता में सबसे बड़ा योगदान किसका होता है?

उत्तर: उद्यमिता की सफलता में सबसे बड़ा योगदान धैर्य और एकाग्रता का होता है। एक उद्यमी को सही अवसर का इंतजार करना और उस अवसर का पूर्ण उपयोग करना होता है।

9. धीरूभाई अंबानी ने व्यवसाय शुरू करने से पहले क्या काम किया था?

उत्तर: धीरूभाई अंबानी ने व्यवसाय शुरू करने से पहले पेट्रोल डिपो में तेल भरने का काम किया था, जहाँ उनकी कड़ी मेहनत के बाद उन्हें मैनेजर का पद मिला था।

10. ‘मुद्रा ऋण योजना’ क्या है?

उत्तर: ‘मुद्रा ऋण योजना’ एक सरकारी योजना है, जिसके तहत छोटे व्यवसायियों को बिना गिरवी रखे कम ब्याज पर बैंक से ऋण प्राप्त करने का अवसर मिलता है, ताकि वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकें।

11. बिल गेट्स ने उद्यमियों के लिए क्या कहा है?

उत्तर: बिल गेट्स ने कहा है, “आप अगर गरीब बनकर जनमे हैं तो वह आपकी गलती नहीं है, परन्तु आप अगर गरीब बनकर मरते हैं, तो वह आपकी गलती है।” इसका मतलब है कि सफलता के लिए मेहनत और दृढ़ता जरूरी है।

12. स्टीव जॉब्स के अनुसार सफल और असफल उद्यमियों में अंतर क्या है?

उत्तर: स्टीव जॉब्स के अनुसार, सफल और असफल उद्यमियों के बीच का अंतर सिर्फ दृढ़ता (Perseverance) है। सफल उद्यमी कभी हार नहीं मानते और लगातार प्रयास करते रहते हैं।

13. क्या आप जानते हैं कि ‘जेरॉक्स’ कंपनी किसकी वजह से प्रसिद्ध हुई?

उत्तर: ‘जेरॉक्स’ कंपनी चेस्टर कार्लसन के आविष्कार की वजह से प्रसिद्ध हुई। उन्होंने फोटोकॉपी मशीन का आविष्कार किया, जिसे बाद में ‘जेरॉक्स’ नाम दिया गया।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top