NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 25 पर्यावरण संबंधी संस्थाएं एवं संगठन Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 25 पर्यावरण संबंधी संस्थाएं एवं संगठन Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 12 Environmental Science Solutions Hindi Medium Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Environmental Science Notes Paper Code: 333.
NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 25 पर्यावरण संबंधी संस्थाएं एवं संगठन
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Environmental Science Notes, NIOS Senior Secondary Course Environmental Science Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
पर्यावरण संबंधी संस्थाएं एवं संगठन
Chapter: 25
| माड्यूल-7 पर्यावरणीय प्रबंधन |
पाठगत प्रश्न 25.1
1. भारत की राष्ट्रीय पर्यावरण एजेंसियों के नाम बताओ।
उत्तर: भारत की राष्ट्रीय पर्यावरण एजेंसियों के नाम है—
(i) पर्यावरण एवं वन मंत्रालय।
(ii) केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
(iii) राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
(iv) वन्य जीवों के लिए भारतीय बोर्ड।
2. MoEF के के मुख्य कार्य क्या हैं?
उत्तर: MoEF के के मुख्य कार्य है—
(i) देश में पर्यावरणीय एवं वन कार्यक्रमों की योजना तैयार करना।
(ii) उनका प्रचार करना।
(iii) उनका समन्वयन।
(iv) निरीक्षण तथा क्रियान्वयन करना।
3. CPCB की स्थापना कब हुई?
उत्तर: CPCB की स्थापना सितंबर 1974 में हुआ था।
4. CPCB, NAAQM एवं IBWL का विस्तारित नाम लिखो।
उत्तर: CPCB — Central Pollution Control Board (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड)
NAAQM — National Ambient Air Quality Monitoring (नेशनल एम्बिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग)
IBWL — Indian Board for Wildlife (इंडियन बोर्ड फॉर वाइल्ड लाइफ)
5. IBWL की पुर्नस्थापना एवं इस संगठन का मुखिया कौन है?
उत्तर: IBWL की पुर्नस्थापना 7 सितंबर 2001 एवं भारत के प्रधानमंत्री इस संगठन का मुखिया है।
पाठगत प्रश्न 25.2
1. UNEP का पूरा अर्थ बताऐं। इसे किसने बनाया तथा इसका मुख्यालय कहां स्थित है?
उत्तर: UNEP का पूरा अर्थ है — United Nations Environment Programme ( यूनाइटेड नेशन्स पर्यावरण प्रोग्राम ) इसका गठन नैरोबी (केनिया) में यूनाइटेड नेशन्स जनरल एसेंबली द्वारा हुआ था।
2. यह किस प्रकार के कार्यक्रमों को आर्थिक सहायता देता है एवं उनका क्रियान्वयन करता है?
उत्तर: UNEP, सतत् विकास को बढ़ावा देने के लिए पर्यावरण संबंधी विकास प्रोजेक्टों के क्रियान्वयन एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने का कार्य करता है।
3. WHO का पूरा अर्थ क्या है एवं इसके मुख्य उद्देश्य क्या हैं?
उत्तर: WHO का पूरा अर्थ है — World Health Organization
(विश्व स्वास्थ्य संगठन)। इसका उद्देश्य है सभी लोगों द्वारा स्वास्थ्य का उच्चतम संभावित स्तर प्राप्त करना।
4. मानव प्रयासों द्वारा जड़ से मिटाई गई इतिहास में पहली बीमारी कौन सी है?
उत्तर: मानव प्रयासों द्वारा जड़ से मिटाई गई इतिहास में पहली बीमारी स्मॉलपॉक्स या चेचक थी जो सन 1980 में जड़ से खत्म कर दी गई थी।
5. HELI का पूरा अर्थ क्या है?
उत्तर: HELI का पूरा अर्थ है — हेल्थ एवं पर्यावरण लिंक इनिशिएटिव।
6. FAO का गठन किसने किया? इसके एक मुख्य कार्य का वर्णन करो।
उत्तर: FAO का गठन यूनाइटेड नेशन्स द्वारा हुआ था इसका उद्देश्य है भुखमरी पर विजय पाना।
पाठगत प्रश्न 25.3
1. CSD का पूरा नाम क्या है? इसकी स्थापना कब हुई?
उत्तर: CSD का पूरा नाम है — Commission For Sustainable Development (कमीशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट, इसकी स्थापना सन 1992 में हुई थी।
2. UNFCCC का लक्ष्य क्या है?
उत्तर: UNFCCC का लक्ष्य है— यह एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है जो यह निश्चित करती है कि वैश्विक ऊष्मण (ग्लोबल वॉर्मिंग) को कम करने के लिए क्या किया जाए। एवं जो तापमान में बढ़त निश्चित है उसके साथ किस प्रकार तालमेल बैठाया जाए।
3. क्योटो प्रोटोकॉल क्या है एवं इसे कब मान्यता मिली?
उत्तर: क्योटो प्रोटोकॉल एक अंतर्राष्ट्रीय एवं कानूनी रूप से बाध्य करने वाला समझौता है जो ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को पूर विश्व में कम करने के लिए कार्य करता है। इसका प्रारंभ16 फरवरी 2005 में हुआ था।
पाठगत प्रश्न 25.4
1. IUCN का पूरा नाम क्या है एवं इसका मुख्यालय कहां स्थित है?
उत्तर: IUCN का पूरा नाम है — International Union for Conservation of Nature (इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर), इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के ग्लैंड में स्थित है।
2. WWF की स्थापना कब और कहां हुई थी?
उत्तर: WWF की स्थापना स्विट्जरलैंड के माउजर्स में एक धर्मार्थ ट्रस्ट के रूप में हुआ था।
3. वर्तमान WWF का पूरा नाम क्या है एवं इसका पहले का पूरा नाम क्या था?
उत्तर: वर्तमान WWF का पूरा नाम है वर्ल्ड वाइल्ड फंड फॉर नेचर जबकि पहले का पूरा नाम था वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फंड।
4. विश्व की अधिकांश जैवविविधताएँ किन पारिस्थितिकी तंत्रों में होती हैं?
उत्तर: विश्व की अधिकांश जैव विविधता वनों, अलवणजलीय पारितंत्रों, महासागरों तथा तटों में होती है।

Hi! my Name is Parimal Roy. I have completed my Bachelor’s degree in Philosophy (B.A.) from Silapathar General College. Currently, I am working as an HR Manager at Dev Library. It is a website that provides study materials for students from Class 3 to 12, including SCERT and NCERT notes. It also offers resources for BA, B.Com, B.Sc, and Computer Science, along with postgraduate notes. Besides study materials, the website has novels, eBooks, health and finance articles, biographies, quotes, and more.


