NIOS Class 10 Business Studies Chapter 6 भंडारण सेवाएं

NIOS Class 10 Business Studies Chapter 6 भंडारण सेवाएं Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Business Studies Chapter 6 भंडारण सेवाएं Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Business Studies Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Business Studies Notes Paper Code: 215.

NIOS Class 10 Business Studies Chapter 6 भंडारण सेवाएं

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Business Studies Notes, NIOS Secondary Course Business Studies Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 6

पाठ्यक्रम – III सेवा क्षेत्र (सर्विस सैक्टर)

पाठगत प्रश्न 6.1

निम्नलिखित में से कौन से कथन सही तथा कौन से गलत हैं:

(i) भंडारण समय की बाधा को दूर करता है।

उत्तर: सही।

(ii) भंडारण व्यापार संबंधी महत्वपूर्ण सहायक सेवा नहीं है।

उत्तर: गलत।

(iii) भंडारण का उद्देश्य वस्तुओं की अनुपलब्धता के समय अधिक आपूर्ति करना हो सकता है।

उत्तर: सही।

(iv) भंडारण में मौसमी वस्तुओं का रखरखाव नहीं किया जाता।

उत्तर: गलत।

(v) बड़े पैमाने के व्यापार में भंडारण की आवश्यकता नहीं होती।

उत्तर: गलत।

(vi) भंडारण, कारखानों में निरंतर उत्पादन को सुनिश्चित करता है।

उत्तर: सही।

पाठगत प्रश्न 6.2

कोष्ठक में दिए शब्दों में से उचित शब्द छांटकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(i) भारतीय खाद्य निगम ______________ भंडारगृह का उदाहरण है। (सरकार, निजी, बंधक) 

उत्तर: सरकारी।

(ii) सार्वजनिक भंडारगृहों का स्वामित्व _______________ हाथों में होता है। (सरकारी, निजी, किसी भी व्यक्ति के)

उत्तर: सरकारी।

(iii) भंडारगृह शुरू करने के लिए सरकार से लाइसेंस की आवश्यकता ______________ नहीं होती। (सरकारी, निजी)

उत्तर: निजी।

(iv) बंधक भंडारगृह आमतौर पर _____________ के समीप स्थित होते हैं। (औद्योगिक, क्षेत्रों, बंदरगाह, वाणिज्य केन्द्रों)

 उत्तर: बंदरगाह।

(v) ऐसी वस्तुएँ जिन पर आयात कर नहीं चुकाया गया है, उन्हें _____________ में रखा जाता है। (सरकारी, निजी, भंडारगृहों बंधक)

उत्तर: बंधक।

पाठगत प्रश्न 6.3

निम्नलिखित में से सही और गलत कथन छाँटिए:

(i) भंडारगृहों का मूल काम है वस्तुओं का भंडारण।

उत्तर: सही।

(ii) भंडारगृहों में होने वाले नुकसान की भरपाई भंडारगृह नहीं करते।

उत्तर: गलत।

(iii) भंडारगृह देखभाल प्रभारी के वारंट पर बैंकों से ऋण मिल जाता है।

उत्तर: सही।

(iv) भंडारगृह वस्तुओं के निरंतर उत्पादन तथा आपूर्ति को सुनिश्चित करते हैं।

उत्तर: सही।

(v) भंडारगृह कोई भी रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं कराता।

उत्तर: गलत।

II. बहुविकल्पीय प्रश्न

(i) निम्न में से कौन-सी आवश्यकता भंडारण की नहीं है?

(क) माल की तुरंत आपूर्ति।

(ख) माल का मौसमी उत्पादन।

(ग) बड़े पैमाने पर उत्पादन।

(घ) लघु स्तर पर उत्पादन।

उत्तर: (घ) लघु स्तर पर उत्पादन।

(ii) भंडारगृहों के निम्न प्रकारों में से कौन से हवाई अड्डों तथा बंदरगाहों पर स्थित होते हैं?

(क) सार्वजनिक भंडारगृह।

(ख) सरकारी भंडारगृह।

(ग) बंधक भंडारगृह।

(घ) सहकारी भंडारगृह।

उत्तर: (ग) बंधक भंडारगृह।

(iii) जो भंडारगृह उत्पादकों या व्यापारियों द्वारा केवल अपने माल को भंडारित करने हेतु संचालित किए जाते हैं, उन्हें क्या कहते हैं?

(क) सरकारी भंडारगृह।

(ख) निजी भंडारगृह।

(ग) सार्वजनिक भंडारगृह।

(घ) सहकारी भंडारगृह।

उत्तर: (ख) निजी भंडारगृह।

(iv) निम्न में से कौन-सा कार्य भंडारगृहों का नहीं है?

(क) जोखिम उठाना।

(ख) वित्तीयन।

(ग) माल की सुरक्षा।

(घ) प्रत्येक ग्राहक को परिवहन सुविधा।

उत्तर: (घ) प्रत्येक ग्राहक को परिवहन सुविधा।

(v) निम्न में से कौन-सा लाभ भंडारगृहों का नहीं है?

(क) छोटे व्यवसायियों हेतु उपयोगी।

(ख) सुविधाजनक स्थान पर उपलब्ध।

(ग) रोजगार सृजन नहीं करते।

(घ) वित्त की उपलब्धता को सुगम बनाना।

उत्तर: (ग) रोजगार सृजन नहीं करते।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top