NIOS Class 10 Business Studies Chapter 20 उद्यमिता

NIOS Class 10 Business Studies Chapter 20 उद्यमिता Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Business Studies Chapter 20 उद्यमिता Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Business Studies Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Business Studies Notes Paper Code: 215.

NIOS Class 10 Business Studies Chapter 20 उद्यमिता

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Business Studies Notes, NIOS Secondary Course Business Studies Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 20

पाठ्यक्रम VI – व्यापार में जीविकोपार्जन के अवसर

पाठगत प्रश्न 20.1

निम्नलिखित कथनों में से कौन से सही तथा कौन से गलत हैं :

(i) उद्यमी विचारों को कार्यरूप में बदलने का जोखिम उठाते हैं।

उत्तर: सही।

(ii) उद्यमी जुआरी होते हैं।

उत्तर: गलत।

(iii) एक उद्यमी उत्कृष्टता के लिए सदैव प्रयत्नशील रहता है।

उत्तर: सही।

(iv) उद्यमी जन्म-जात होते हैं, बनाए नहीं जाते।

उत्तर: गलत।

(v) एक उद्यमी और लोगों के लिए भी रोजगार उत्पन्न करता है।

उत्तर: सही।

(vi) उद्यमी एक स्वतंत्र व्यक्ति होता है।

उत्तर: सही।

पाठगत प्रश्न 20.2

निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही है तथा कौन-से गलत :

(i) एक उद्यमी को अपनी गलतियों से बार-बार सीखना चाहिए।

उत्तर: सही।

(ii) एक व्यक्ति, जिसमें निर्णय लेने की शक्ति नहीं होती है, उद्यमी नहीं बन सकता।

उत्तर: सही।

(iii) सभी उद्यमियों के लिए आत्मविश्वास की कमी सफलता की कुंजी है।

उत्तर: गलत।

(iv) एक उद्यमी में समय पर निर्णय लेने की योग्यता होनी चाहिए।

उत्तर: सही।

पाठगत प्रश्न 20.3

निम्नलिखित में से प्रत्येक के विषय में अपने शब्दों में दो वाक्य लिखिए :

(i) संभाव्यता अध्ययन:

उत्तर: 

  • संभाव्यता अध्ययन में किसी व्यवसाय या कार्य की सफलता की संभावनाओं का मूल्यांकन किया जाता है।
  • इसमें लागत, लाभ, बाजार और जोखिम जैसे सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाता है।

(ii) साधनों को खोजना:

उत्तर: 

  • साधनों को खोजना का अर्थ है व्यवसाय के लिए आवश्यक संसाधनों जैसे पूँजी, कच्चा माल और श्रमिकों की तलाश करना।
  • उद्यमी विभिन्न स्रोतों से आवश्यक साधनों को जुटाकर अपने कार्य को शुरू करता है।

पाठगत प्रश्न 20.4

I. निम्नलिखित कथनों में कौन से सही तथा कौन से गलत हैं :

(i) केवल अमीर व्यक्ति ही व्यवसाय शुरू कर सकता है।

उत्तर: गलत।

(ii) एक लघु उद्योग अपने भवन या किराये के भवन पर शुरू किया जा सकता है।

उत्तर: सही।

(iii) उद्यमी को उपभोक्ता के सही उत्पाद से हटकर व्यवसाय शुरू करना चाहिए।

उत्तर: गलत।

(iv) लघु व्यवसाय के लिए कार्यशील पूँजी की अधिक मात्रा की आवश्यकता नहीं होती है।

उत्तर: गलत।

(v) विपणन के लिए बिक्री-संवर्धन तकनीक का प्रयोग करना चाहिए।

उत्तर: सही।

II. बहुविकल्पीय प्रश्न 

(i) निम्न में से कौन-सा उद्यमी का महत्व नहीं दर्शाता?

(क) लोगों को रोजगार देना I

(ख) शोध एवं विकास I

(ग) राष्ट्र के लिए संपत्ति I

(घ) आत्मनिर्भरता I

उत्तर: (घ) आत्मनिर्भरता I

(ii) एक उद्यमी का गुण बताइए।

(क) पहल I

(ख) अनुभव की कमी I

(ग) आत्मविश्वास की कमी I

(घ) निर्णय क्षमता की कमी I

उत्तर: (क) पहल I

(iii) निम्न में से कौन-सा उद्यमी का कार्य नहीं है?

(क) विचारों को कार्यान्वित करना I

(ख) संभाव्यता अध्ययन I

(ग) संसाधन उपलब्ध कराना I

(घ) चालू व्यवसाय को समाप्त करना I

उत्तर:  (घ) चालू व्यवसाय को समाप्त करना I

(iv) व्यवसाय कौन शुरू कर सकता है?

(क) केवल उच्च शिक्षित I

(ख) केवल अशिक्षित I

(ग) केवल अमीर I

(घ) उपरोक्त सभी I

उत्तर: (घ) उपरोक्त सभी I

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top