NIOS Class 10 Business Studies Chapter 1 व्यवसाय की प्रकृति तथा क्षेत्र

NIOS Class 10 Business Studies Chapter 1 व्यवसाय की प्रकृति तथा क्षेत्र Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Business Studies Chapter 1 व्यवसाय की प्रकृति तथा क्षेत्र Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Business Studies Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Business Studies Notes Paper Code: 215.

NIOS Class 10 Business Studies Chapter 1 व्यवसाय की प्रकृति तथा क्षेत्र

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Business Studies Notes, NIOS Secondary Course Business Studies Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 1

पाठ्यक्रम – I: व्यवसाय – परिचय

पाठगत प्रश्न 1.1

I. नीचे दिए गए वाक्यों में से सही के सामने सही और गलत के सामने गलत लिखिए :

(i) डॉक्टर जब अपने क्लीनिक में मरीज का इलाज करता है तो वह आर्थिक क्रिया होती है।

उत्तर: सही।

(ii) माँ अपने बच्चे के लिए कपड़ा सिलती है तो वह आर्थिक क्रिया में संलग्न होती है।

उत्तर: गलत।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(iii) दर्जी किसी ग्राहक का कपड़ा सिल रहा है तो वह आर्थिक क्रिया है।

उत्तर: सही।

(iv) मंदिर के सामने बैठे भिखारियों को भोजन बाँटना एक अनार्थिक क्रिया है।

उत्तर: सही।

(v) जब सचिन तेंदुलकर विश्व कप क्रिकेट खेल रहा होता है तो अनार्थिक क्रिया में संलग्न होता है।

उत्तर: गलत।

II. नीचे दी गई क्रियाओं में से आर्थिक और अनार्थिक क्रियाएँ छाँटिए :

(i) दोस्तों के साथ फुटबाल खेलना। 

उत्तर: अनार्थिक।

(ii) स्कूल में पढ़ाना।

उत्तर: आर्थिक।

(iii) किसी बीमार रिश्तेदार की देखभाल करना।

उत्तर: अनार्थिक।

(iv) टेलिविजन देखना।

उत्तर: अनार्थिक।

(v) स्थानीय बाजार में फल तथा सब्जियां बेचना। 

उत्तर: आर्थिक।

(vi) किसी घायल व्यक्ति के लिए रक्त दान करना।

उत्तर: अनार्थिक।

(vii) कार्यालय में नौकरी करना।

उत्तर: आर्थिक।

पाठगत प्रश्न 1.2

I. उपयुक्त शब्दों का प्रयोग कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

(i) जब कोई व्यक्ति नियमित आर्थिक क्रिया में संलग्न होता है तो उस क्रियाकलाप को ___________ कहते हैं।

उत्तर: आर्थिक क्रिया।

(ii) पेशेवर व्यक्ति के लिए किसी क्षेत्र विशेष में ___________ और प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है।

उत्तर: विशेष ज्ञान।

(iii) जब व्यक्ति किसी दूसरे के लिए नियमित रूप से कार्य करता है तो उस धंधे ____________ को कहते हैं।

उत्तर: नौकरी।

(iv) पेशे और पेशेवर लोगों को नियंत्रित करने के लिए हर पेशागत निकाय एक ___________  तैयार करती है।

उत्तर: आचार संहिता।

(v) कर्मचारियों के लिए नियम तथा शर्तों का निर्धारण करता ____________ है। 

उत्तर: नियोक्ता।

II. कॉलम अ में दिए गए कथनों को कॉलम ब के साथ मिलान कीजिए:

कॉलम- अकॉलम- ब
(i) व्यवसाय का प्राथमिक उद्देश्य होता है(क) विशेष दक्षता
(ii) पेशे का प्राथमिक उद्देश्य होता है(ख) लाभ कमाना
(iii) पेशे के लिए आवश्यक है(ग) पेशा
(iv) एक चार्टर्ड अकाउंटेंट का धंधा है(घ) सेवा प्रदान करना

उत्तर:

कॉलम Aकॉलम B
(i) व्यवसाय का प्राथमिक उद्देश्य होता है(ख) लाभ कमाना
(ii) पेशे का प्राथमिक उद्देश्य होता है(घ) सेवा प्रदान करना
(iii) पेशे के लिए आवश्यक है(क) विशेष दक्षता
(iv) एक चार्टर्ड अकाउंटेंट का धंधा है(ग) पेशा

पाठगत प्रश्न 1.3

।.राहुल एक दुकानदार है और वह निम्नलिखित क्रियाओं में संलग्न है. जिन्हें वह व्यवसाय कहता है। नीचे दिए गए कथनों को जांचिए और बताइए कि व्यवसाय की प्रकृति तथा क्षेत्र आप किनसे सहमत और किनसे असहमत हैं। हर कथन के आगे ‘सहमत’ अथवा ‘असहमत’ लिखिए।

(i) राहुल ने ग्राहक को अपनी दुकान से ब्रेड बेची।

उत्तर: सहमत।

(ii) उसने अपनी छोटी बहन को उपहार देने के लिए एक पेन खरीदा।

उत्तर: असहमत।

(iii) उसने अपने पड़ोसी को अपना पुराना टेलीविजन ₹ 3000 में बेचा।

उत्तर: असहमत।

(iv) राहुल ने ग्राहकों को बेचने के लिए मुर्गी पालन केंद्र से अंडे खरीदे।

उत्तर: सहमत।

(v) राहुल ने ₹ 10 मूल्य वाला दूध का पैकेट ग्राहक को ₹ 12 में बेचा।

उत्तर: सहमत।

(vi) राहुल अपने घर के लिए ₹ 30 की सब्जी ले आया।

उत्तर: असहमत।

(vii) उसने अपनी दुकान से बच्चों को मुफ्त बिस्किट बाँटे।

उत्तर: असहमत।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top