Niketan Class 8 Hindi Chapter 8 भारत-दर्शन

Niketan Class 8 Hindi Chapter 8 भारत-दर्शन is the answer to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters Shankardev Sishu Niketan Class 8 Hindi Chapter 8 भारत-दर्शन and select need one.

Niketan Class 8 Hindi Chapter 8 भारत-दर्शन

Join Telegram channel

Also, you can read the Assam Board book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per SCERT (CBSE) Book guidelines. These solutions are part of Shankardev Sishu Niketan All Subject Solutions. Here we have given Assam Board Shankardev Vidya Niketan Class 8 Hindi Chapter 8 भारत-दर्शन Solutions for All Subjects, You can practice these here…

भारत-दर्शन

Chapter – 8

HINDI

SHANKARDEV SISHU VIDYA NIKETAN

TEXTUAL QUESTIONS AND ANSWERS


1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो :

(क) भारत दर्शन पाठ तुम्हें कैसा लगा ? अपने विचार संक्षेप में लिखो। 

उत्तर :- भारत दर्शन पाठ एक शैक्षिक भ्रमणमूलक पाठ है। इस पाठ से भारतके विभिन्न जगहों की जानकारी मिलती है। इससे हमारी ज्ञान की वृद्धि होती है। इसके अलावा स्मृति की रोमंथन कर हम डायरी लेखन की कला को भी उजागर कर सकते हैं।

(ख) रेलगाड़ी में फेरीवाले क्या क्या बोलते है ?

उत्तर :-  रेलगाड़ी में फेरीवाले बोलते है- गरम चटपटे चने खा लो . ले लो बादाम, सस्ता-मीठा फल ले लो आदि। …, बादाम

(ग) शराइघाट का पूल किस नदी पर बना है ?

उत्तर :- शराइघाट का पुल ब्रह्मपुत्र नद पर बना है। 

(घ) बच्चे कोलकाता में किस रेलवे स्टेशन पर उतरे ? 

उत्तर :- बच्चे कोलकाता में हावड़ा रेलवे स्टेशन पर उतरे। 

(ङ) दक्षिण भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन कौन सा है ?

उत्तर :- विजयवाड़ादक्षिण भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है।

(च) माया नगरी के नाम से कौन सा शहर विख्यात है ? 

उत्तर :- माया नगरी के नाम से मुम्बई शहर विख्यात है।

(छ) पेठा कहाँ की मशहूर मिठाई है ?

उत्तर :- पेठा आगरा की मशहूर मिठाई है।

(ज) बच्चों ने तैरते हुए डॉल्फिनों को कहाँ देखा ?

उत्तर :- बच्चों ने तैरते हुए डॉल्फिनों को चिल्का झील में देखा।

(झ) तेलुगु किस राज्य की भाषा है ?

उत्तर :- तेलुगु तामिलनाडु राज्य की भाषा है। 

2. (क) पुरी में सबसे आनंददायक क्या रहा ?

उत्तर :-  पूर्व क्षेत्र के प्रमुख प्रर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध पुरी में जगन्नाथ मंदिर के दर्शन और नीले समुद्र में उफनती लहरों को देखना रोमांचक रहा। इसके अलावा एशिया की सबसे बड़े खारे पानी की झील चिल्का में नौकायन और डॉल्फिनों को देखना आनंददायक रहा।

(ख) किस कारण से मुम्बई को बॉलीबुड के नाम से भी जाना जाता है ?

उत्तर :- भारत का हिंदी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग मुम्बई में होने के कारण इसे बॉ लीबुड के नाम से भी जाना जाता है। 

(ग) मुम्बई में बच्चों ने क्या-क्या देखा ?

उत्तर :- मुम्बई में बच्चों ने नरीमन प्वाइंट, चौपाटी, जुहू बीच, मैरीन ड्राइव, गेटवे ऑफ इंडिया, होटल ताज, एलिफेंटा की गुफाएँ आदि देखा। 

(घ) दिल्ली के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के नाम लिखो।

उत्तर :- दिल्ली के प्रमुख दर्शनीय स्थल है- राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, इंडिया गेट, कुतुब मीनार, लालकिला, राजघाट, जंतर मंतर, बहाई प्रार्थना केंद्र, जामा मस्जिद, अक्षरधाम मंदिर। 

(ङ) ताजमहल के बारे में तुम क्या जानते हो ?

उत्तर :- ताजमहल विश्व के अन्यतम आश्चर्य में से एक है। सफेद संगमरमर से बनी इस सुंदर इमारत को मुगल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी पत्नी अर्जुमंद बानो उर्फ मुमताज महल की याद में बनवाया था। उन्हीं के नाम पर इस महल का नाम ताजमहल पड़ा। सन १९८३ ई० में ताजमहल को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया। ताजमहल मूगल वास्तुकला का . उत्कृष्ट नमुना है।

3. सही उत्तर का चयन करो :

(क) सिटी ऑफ ज्वॉय के नाम से प्रसिद्ध है ?

(अ) कोलकाता। 

(आ) गुवाहाटी।

(इ) मुम्बई।

(ई) दिल्ली।

उत्तर :- (अ) कोलकाता।

(ख) कोणार्क… के लिए प्रसिद्ध है। 

(अ) शिव मंदिर।

(आ) सूर्य मंदिर। 

(इ) गणेश मंदिर।

(ई) श्रीराम मंदिर।

उत्तर :- (आ) सूर्य मंदिर।

(ग) एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है।

(अ) चिल्का।

(आ) साँभर।

(इ) डल।

(ई) दीपोर।

उत्तर :- (अ) चिल्का।

(घ) गेटवे ऑफ इंडिया कहाँ है ?

(अ) दिल्ली।

(ख) कोलकाता।

(इ) जयपुर।

(ई) मुंबई।

उत्तर :- (ई) मुंबई।

(ङ) मुंबई किस राज्य में स्थित है ?

(अ) महाराष्ट्र।

(आ) गूजरात।

(इ) उड़ीसा।

(ई) आंध्रप्रदेश।

उत्तर :- (अ) महाराष्ट्र।

पाठ के आस-पास :

1. (क) भ्रमण शिक्षा का एक महत्वपूर्ण अंग है। ―इस विषय पर एक अनुच्छेद लिखो।

उत्तर :- भ्रमण शिक्षा का एक महत्वपूर्ण अंग है। जब हम किसी स्थान विशेष के भ्रमण करते हैं, तो वहाँ की चीजों के बारे में जानकारी मिलने के साथ – आँखोंसे देख-परखकर भी अनुभव कर सकते हैं। अर्थात भ्रमण से जो हमें अनुभव प्राप्त होता है, उसका हमारे जीवन में बहुत महत्व है। भ्रमण से ही अनुभव और विभिन्न प्रयोगों की जानकारी मिलती है, जो ज्ञान वृद्धि में सहायक होते हैं। इसके अलावा भ्रमण के दौरान हम विभिन्न लोगों से मिलते हैं, हमारी जान-पहचान बढ़ती है और उनसे हम विभिन्न भाषाएँ खान-पान के बारे में जान सकते हैं। 

2. (ख) भ्रमण को आनन्ददायक कैसे बनाया जा सकता है ? पाँच तरीके बताओ।

उत्तर :- भ्रमण को आनन्ददायक बनाने के पाँच तरीके इस प्रकार हैं:

(i) भ्रमण के दौरान अंत्याक्षरी, चुटकुले आदि से मौज-मस्ती कर सकते हैं। 

(ii) विभिन्न तरह के खाने की चीजें आपस में बाँटकर भी हम इसका आनंद उठा सकते हैं।

(iii) जीस जगह का भ्रमण करने वाले हैं, उसके बारे में पहले से ही ज्ञान प्राप्त करना तथा आपस में बातचीत करके भी इसको आनंददायक बनाया जा सकता है।

(iv) भ्रमण के दौरान विभिन्न फोटो खींचकर तथा विभिन्न खान-पान का स्वाद लेकर भी हम इसका मजा उठा सकते हैं।

(v) बच्चों के साथ शिक्षक-शिक्षिका भी सहयोग देकर भ्रमण को आनंददायक बनाया जा सकता है।

3. (ग) मान लो कि तुम भी रमेन की तरह भारत भ्रमण के लिए जाना चाहते हो। इसके लिए अपने साथ ले जाने वाले सामानों की एक सूची बनाओ।

उत्तर :- कपड़े, डायरी, कलम, दवाइयाँ, पैसे, फल, बेग।

4. (घ) डायरी लिखना अच्छी आदत है। दिनभर की बातों का पूरा विवरण लोग रात को डायरी में लिखते हैं। डायरी हमें अनेक दोषों से बचाती है। क्या तुम बता सकते हो कि डायरी लिखने के क्या-क्या लाभ हैं? 

उत्तर :- डायरी लिखने के लाभ :

(i) डायरी में हम विभिन्न स्मृतियाँ सहेज कर रख सकते हैं।

(ii) डायरी लिखने से हमारी लेखन कला विकसित होती है।

(iii) डायरी लिखने से हम अपने दोष ज्ञान को जानते हैं और उसे हम सुधार सकते हैं।

(iv) डायरी लिखने से हम उस समय के परिस्थिति, समय आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

(v) इसके अलावा डायरी लिखने से हमें अनेक बातों की जानकारी मिलती है। अतिरिक्त प्रश्नोत्तर।

5. सम्राट अशोक ने किस राज्य को प्राप्त करने के लिए युद्ध किया था ?

उत्तर :- कलिंग राज्य को ।

6. दो प्रसिद्ध जैन गुफाओं के नाम लिखो।

उत्तर :- उदयगिरि और खडागार।

7. महाराष्ट्र का सबसे बड़ा शहर कौन सा है ?

उत्तर :- मुम्बई । 

8. मुम्बई को भारत की आर्थिक राजधानी क्यों कहते हैं ?

उत्तर :-  मुम्बई भारतवर्ष का सर्ववृहत वाणिज्यिक केन्द्र होने के साथ-साथ विश्व के सर्बोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। इसलिए मुम्बई को भारत की आर्थिक राजधानी कहते हैं।

9. मुम्बई बॉलीवुड के नाम से भी विख्यात है, क्यो ? 

उत्तर :- भारत का हिंन्दीचलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी मुम्बई में होने के कारण यह शहर बॉलीवुड के नाम से भी विख्यात है। 

10. भोपाल गैस त्रासदी कब हुआ था ?

उत्तर :- सन १९८४ ई० को ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top