Class 8 Hindi Chapter 1 भारत हमको जान से प्यार है

Class 8 Hindi Chapter 1 भारत हमको जान से प्यार है answer to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters SEBA Class 8 Hindi Chapter 1 भारत हमको जान से प्यार है and select need one.

Class 8 Hindi Chapter 1 भारत हमको जान से प्यार है

Join Telegram channel

Also, you can read the SCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per SCERT (CBSE) Book guidelines. These solutions are part of SCERT All Subject Solutions. Here we have given Assam Board Class 8 Hindi Chapter 1 भारत हमको जान से प्यार है Solutions for All Subject, You can practice these here.

भारत हमको जान से प्यार है

पाठ – 1

अभ्यास–माला

1. प्रस्तुत गीत को सभी मिलकर एक साथ गाएँ। (शिक्षा–शिक्षिका इसमें बच्चों की सहायता करे।)

उत्तर: छात्र–छात्री खुद करे।

2. गीत को ध्यान से पढ़ो और सही कथनो के आगे ✓ और गलत कथन के आगे x का निशान लगाओ:

(क) सबके लिए अपना देश जन से प्यारा होता है।

उत्तर: ✓

(ख) सदियों से भारत दुनिया का गौरव रहा है।

उत्तर: ✓

(ग) यह कोई नही चाहता कि उसका देश टूट कर अलग हो जाए।

उत्तर: ✓

(घ) हमारे देश में हिंदू–मुसलमानों में एकता नहीं है।

उत्तर: x

(ङ) हम सब भारतवासी हैं।

उत्तर: ✓

(च) भारत में अनेक भाषाएं प्रचलित हैं।

उत्तर: ✓

3. नीचे दिए गए गीतांश के भाव को अपनी भाषा में लिखो:

असम से गुजरात तक. बंगाल से महाराष्ट्र तक।

इनके सभी गुण एक हैं, भाषा अलग सुर एक हैं।

 कश्मीर से मद्रास तक, कह दो सभी हम एक है।

जागो………

पाठ के आस-पास

1. कुछ देशप्रेममूलक फिल्मी गीतों को संकलित करके एक पुस्तिका बनाओ और उनमें से तुम्हारी पसंद का कोई एक गीत कक्षा में गाकर सुनाओ।

उत्तर: छात्र–छात्री खुद करे।

2. तुम्हारे संकलन में आए गीतों की एक तालिका बनाओ: (तुम लोगों की सहायता के लिए गीत की एक पंक्ति दी गई हैं)

क्रमिकगीत पहली पंक्तिफिल्म का नामसंगीतकार का नामगायक का नाम
1मेरे देश की धरती
2
3

उत्तर: छात्र–छात्री खुद करे।

3. भारत भूमि सदियों की ‘शान’ बनी रही, इसके कारण क्या–क्या हो सकता है? कक्षा में चर्चा करो।

उत्तर: छात्र–छात्री खुद करे।

4. गीत में हिंदू और इस्लाम धर्म का संकेत मिलता है। हमारे देश में और क्या–क्या धर्म है? इन धर्मों की प्रमुख सीखें क्या–क्या है? इसकी जानकारी प्राप्त करो। फिर मंडली में बैठकर सभी की समान बातों को ढूंढकर लिखो।

उत्तर: छात्र–छात्री खुद करे।

5. अपने देश या मातृभूमि के लिए क्या कर्तव्य होना चाहिए? अपना विचार प्रकट करो।

उत्तर: अपने देश या मातृभूमि के लिए हमारा कर्तव्य है कि हम अपने देश तथा तिरंगे का सम्मान करें और समय पड़ने पर देश की हित एवं रक्षा के लिए कुर्बानी भी देनी पड़े तो, हंँसते-हंँसते देश के नाम न्योछावर हो जाए।

6. राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए हम क्या–क्या करना चाहिए? आपस में चर्चा करो और लिखो।

उत्तर:छात्र–छात्री खुद करे।

7. ‘भाषा अलग सुर एक हैं’– हमारे देश में अनेक भाषाएं एवं बोलियाँ प्रचलित हैं। भारत की कुछ भाषाओं के नाम लिखो और उल्लेख करो कि वे मुख्य रूप से किस राज्य में बोली जाती हैं?

उत्तर: 

भाषाकिस राज्य में यह भाषा बोली जाती है
असमियाअसम
मराठीमहाराष्ट्र
पंजाबीपंजाब
हिंदीअरुणाचल
नेपालीनेपाल

8. हमारे देश के मानचित्र को ध्यान से देखो और सामूहिक रूप से देश के सभी राज्यों को पहचान कर उसकी तालिका बनाओ।

उत्तर: केरल, तमिल नाडु, तेलंगाना, उत्तराखण्ड, त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, आन्ध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मेघालय, मणिपुर, उड़ीसा, मिज़ोरम, गोवा, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, झारखण्ड, अरुणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, सिक्किम, हरियाणा, और राजस्थान।

9. निम्नलिखित कविता की पंक्तियों को पढ़कर उसका मूलभाव लिखो और एक उचित शीर्षक दो:भारत देश महान है।

तीन रंग का इसका झंडा,

यह भारत की शान है।।

इस झंडे को नमन करें हम,

यह हम सबकी शान है।

भारत देश महान है।।

कलकल-कलकल बहती नदियाँ,

करती यश का गान है।

भारत देश महान है।।

भाषा-अध्ययन

1. “जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी” इस कथन का मूल भाव स्पष्ट करो और अपनी जन्मभूमि की रक्षा के लिए तुम क्या करोगे, पांच वाक्यों में लिखो:

उत्तर: जननी (जिसने जन्म दिया) और जन्मभूमि (जहां पर जन्म लिया है) ये दोनों स्वर्ग से भी बढ़कर हैं। (i) जन्म देने वाली मांँ होती जो हमारा लालन – पालन करती है। (ii) अन्न जल दे कर पालन करने वाली माँ अर्थात जन्मभूमि (पृथ्वी माँ)। कहा भी गया है कि पालन करने वाली माँ (पृथ्वी माँ) जन्म देने वाली मांँ से श्रेष्ठ होती है।

आओ, पाठ में आए कुछ शब्दों के अर्थ जानें:

शब्दअर्थ 
जान
न्यारा
गुलिस्ता
शान
कुर्बान
चमन
वतन
कोरी
बरबाद
आवाज

उत्तर:

शब्दअर्थ 
जानप्राण
न्यारानिराला, अलग
गुलिस्ताबाग, बगीचा, वाटिका
शानगौरव
कुर्बानबलिदान, न्योछावर
चमनहरी क्यारी, फुलवारी, छोटा बगीचा
वतनमातृभूमि, देश
कोरीखाली, रिक्त
बरबादनष्ट
आवाजस्वर, ध्वनि, नारा

टिप्पणी:

आज के तमिलनाडु राज्य का पुराना नाम मद्रास है। मद्रास शहर को इन दिनों चेन्नई कहते हैं।

2 thoughts on “Class 8 Hindi Chapter 1 भारत हमको जान से प्यार है”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top