Class 10 Ambar Bhag 2 Chapter 15 अमीर खुसरू की भारत भक्ति

Class 10 Hindi Ambar Bhag 2 Chapter 15 अमीर खुसरू की भारत भक्ति The answer to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapter Assam Board Class 10 Hindi Ambar Bhag 2 Chapter 15 अमीर खुसरू की भारत भक्ति and select needs one.

Join Telegram channel

Class 10 Hindi Ambar Bhag 2 Chapter 15 अमीर खुसरू की भारत भक्ति

Also, you can read the SCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per SCERT (CBSE) Book guidelines. These solutions are part of SCERT All Subject Solutions. Here we have given Class 10 Hindi Ambar Bhag 2 Chapter 15 अमीर खुसरू की भारत भक्ति Solutions for All Subject, You can practice these here..

अमीर खुसरू की भारत भक्ति

पाठ – 15

गद्य खंड

लेखक-संबंधी प्रश्न एवं उत्तर

1. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का जन्म कब और कहाँ हुआ था? 

उत्तरः रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का जन्म 23 सितंबर, 1908 को बिहार प्रदेश के मुंगेर जिले के सिमरिया गाँव में हुआ था।

2. दिनकर के पिता जी कौन-सा काम करते थे? 

उत्तर: दिनकर के पिता जी कृषक थे।

3. दिनकर जी का लालन-पालन किसने किया? 

उत्तर: जब दिनकर दो वर्ष के थे, तभी उनके पिता जी का देहांत हो गया और माँ ने उनका लालन-पालन किया।

4. दिनकर जी राज्यसभा के लिए कब मनोनीत हुए थे? 

उत्तर: दिनकर जी सन् 1952 में राज्यसभा के लिए मनोनीत हुए।

5. भारत सरकार की ओर से दिनकर जी को किस पद पर नियुक्त किया गया? 

उत्तर: भारत सरकार की ओर से दिनकर जी को हिंदी सलाकार के पद पर नियुक्त किया गया। 

6. दिनकर जी की प्रमुख गद्य कृतियाँ क्या-क्या हैं?

उत्तर: दिनकर जी की प्रमुख गद्य कृतियाँ हैं- ‘मिट्टी की ओर’, ‘अर्धनारीश्वर’, ‘देश-विदेश’, ‘उजली आग’, ‘भारत की सांस्कृतिक कहानी’, ‘रेती के फूल’ आदि।

7. दिनकर जी द्वारा लिखित किन्हीं तीन पद्य कृतियों का उल्लेख कीजिए। 

उत्तरः दिनकर जी द्वारा लिखित पद्य कृतियाँ हैं- ‘हुँकार’, ‘कुरुक्षेत्र’, ‘रश्मिरथी’, ‘रेणुका’ आदि।

8. दिनकर जी को किस पुस्तक पर साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला?

उत्तर: दिनकर जी को ‘संस्कृति के चार अध्याय’ शीर्षक गद्य कृति पर साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।

9. किस पुस्तक पर दिनकर जी को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला? 

उत्तरः काव्य- कृति ‘उर्वशी’ पर दिनकर जी को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला।

10. दिनकर जी के निबंधों की विशेषता क्या है?

उत्तर: दिनकर जी के निबंधों में विचारों की स्पष्टता और अभिव्यक्ति की सहजता एवं सजीवता का अद्भुत मेल है।

11. दिनकर जी के निबंधों की वर्ण्य-वस्तु क्या है?

 उत्तर: दिनकर जी के निबंधों की वर्ण्य वस्तु सामाजिक जीवन, संस्कृति एवं राष्ट्रीय समस्या है।

12. दिनकर जी का निधन कब हुआ?

उत्तरः दिनकर जी का निधन 24 अप्रैल, 1974 को हुआ।

सारांश:

देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण ‘अमीर खुसरू’ की भारत भक्ति एक भावपूर्ण निबंध है। इस निबंध में लेखक ने मुसलमान साहित्यकार अमीर खुसरू की देशभक्ति पर प्रकाश डाला है। अमीर खुसरू भारत के पहले राष्ट्रवादी मुसलमान थे, जिन्होंने देश के सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विकास में विशेष योगदान दिया है। उन्हें हिंदुस्तान के सभी राष्ट्रवादी मुसलमानों का अगुवा कहा जाता है। हिंदी और उर्दू दोनों भाषाओं का इतिहास अमीर खुसरू से ही शुरू होता है। अमीर खुसरू को हम खड़ीबोली हिंदी और उर्दू दोनों ही भाषाओं का पिता कह सकते हैं। लेखक ने अमीर खुसरू की भारत भक्ति का वर्णन करते हुए कहा है कि उन्होंने हिंदुस्तान को केवल अपनी मातृभूमि ही नहीं माना, बल्कि उसकी भूरि-भूरि प्रशंसा भी लिखी। उनकी कृतियों से यह प्रमाणित हुआ है कि तेरहवीं सदी में पूरी दुनिया में भारत का स्थान बहुत ऊँचा था। खुसरू ने भारतीय संगीत, वाद्ययंत्र, मेधा की प्रशंसा करते हुए भारत को पृथ्वी का स्वर्ग माना है। उनके दिल में राष्ट्रप्रेम एवं सांस्कृतिक सद्भावना कूट-कूटकर भरी हुई थी। अमीर खुसरू की देशभक्ति आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस निबंध के माध्यम से लेखक ने हिंदू और मुसलमान के आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा दिया है। उनका कहना है कि अमीर खुसरू का व्यक्तित्व हमारे लिए एक आदर्श एवं मिसाल है, जो राष्ट्रभक्ति का संदेश देता है।

शब्दार्थ:

• पराजय : हार

• अगुवा : अग्रणी

• विद्या : शिक्षा

• अजब : अद्भुत, अनूठा

• मुकरी : वह कविता जिसमें पहले कही गई बात से मुकरते हुए फिर और तरह बात बनाते हुए कहा जाए

• पहेली : किसी विषय या वस्तु का ऐसा गूढ़ वर्णन, जिसके आधार पर उस वस्तु या विषय का नाम बताने के लिए सोचना पड़े

• शिष्य : चेला, विद्यार्थी

• उपकार : भलाई

• प्रोत्साहन : उत्साह बढ़ाना

• गुंजाइश : सामर्थ्य, जगह

• पारंगत : निपुण, कुशल

• ईजाद : आविष्कार

• कव्वाली : एक प्रकार का गीत

• ख्याल : खयाल, एक प्रकार का गाना

• हुनरमंद : कलाओं में निपुण

• मुमकिन : संभव

• नबी : पैगम्बर साहब

• लाजवाब : बेजोड़, अनुपम

• फलीला व दमना की कहानी : आठवीं सदी में इब्न-अल-मुकाफा द्वारा अरबी भाषा में प्रस्तुत कहानियाँ, जो मूलतः भारतवर्ष के पंडित विष्णु शर्मा द्वारा ई. 300 के आस-पास रचित ‘पचतंत्र’ की कहानियों के अनूदित रूप हैं

पाठ्यपुस्तक संबंधित प्रश्न एवं उत्तर:

बोध एवं विचार

1. सही विकल्प का चयन कीजिए: 

(क) अमीर खुसरू के पिता किसके शासनकाल में भारत आए थे?

(i) शेरशाह।

(ii) हुमायूँ।

(iii) औरंगजेब।

(iv) नसीरउद्दीन।

उत्तर: (iv) नसीरउद्दीन।

(ख) अमीर खुसरू का जन्म कहाँ हुआ था?

(i) दिल्ली।

(ii) राजस्थान।

(iii) पटियाला।

(iv) अजमेर।

उत्तरः (iii) पटियाला।

(ग) अमीर खुसरू के गुरु का क्या नाम था?

(i) सैफुद्दीन महमूद।

(ii) नसीरुद्दीन।

(iii) शेख निजामुद्दीन औलिया। 

(iv) इब्राहिम अदील शाह।

उत्तर: (i) सैफुद्दीन महमूद।

(घ) अंकों को अरबी में क्या कहते हैं?

(i) असा।

(ii) हिंदसा।

(iii) मुल्क।

(iv) हुनर।

उत्तर: (ii) हिंदसा।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए:

(क) अमीर खुसरू का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

उत्तर: अमीर खुसरू का जन्म सन् 1253 में पंजाब के पटियाला में हुआ था।

(ख) अमीर खुसरू के पिता का नाम क्या था?

उत्तर: अमीर खुसरू के पिता का नाम सैफुद्दीन महमूद था। 

(ग) अमीर खुसरू ने मुकरियाँ और पहेलियाँ किस भाषा में लिखी हैं?

उत्तर: अमीर खुसरू ने कुछ मुकरियाँ और पहेलियाँ खड़ीबोली में लिखी हैं। 

(घ) ख्याल का आविष्कार किसने किया था?

उत्तरः ख्याल का आविष्कार जौनपुर के नवाब सुलतान हुसैन शर्की ने किया था।

(ङ) आदम और हौवा स्वर्ग से निकाले जाने के बाद किस देश की धरती पर उतरे थे?

उत्तरः आदम और हौवा स्वर्ग से निकाले जाने के बाद भारत की धरती पर उतरे थे। 

(च) अमीर खुसरू के अनुसार शतरंज के खेल का आविष्कार किस देश में हुआ?

उत्तर: अमीर खुसरू के अनुसार शतरंज के खेल का आविष्कार भारतवर्ष में हुआ।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 

(क) हिंदुस्तान को अमीर खुसरू ने महान क्यों माना है?

उत्तर: हिंदुस्तान को अमीर खुसरू ने महान माना है, क्योंकि ज्ञान और विविध विद्याओं का यहाँ व्यापक प्रचार हुआ है। हिंदुस्तान के लोग गुणी और हुनरमंद हैं तथा वे तरह-तरह की चीजें बनाना जानते हैं। हिंदुस्तान के लोग इतने मेधावी और तेज हैं कि वे संसार भर की भाषाएँ शुद्धता से बोल सकते हैं। उनके अनुसार हिंदुस्तान ने कई चीजों का आविष्कार कर पूरी दुनिया में एक मिसाल पेश किया है।

(ख) भारत की संस्कृति पर अमीर खुसरू के क्या- क्या उपकार है? समझाकर लिखिए।

उत्तर: भारत की संस्कृति पर अमीर खुसरू के कई उपकार हैं। उन्होंने भारतीय संगीत और सूफी फकीर संगीत के बीच समन्वय स्थापित किया। वीणा को देखकर सितार का आविष्कार किया। इसी प्रकार मृदंग को देखकर उन्होंने तबले की ईजाद की। कहा जाता है कि कव्वाली भी उन्होंने ही ईजाद की थी। अमीर खुसरू मिजाज से सूफी होने के कारण सांप्रदायिकता से मुक्त रहे और हिंदुस्तान को अपनी मातृभूमि माना तथा सामाजिक संस्कृति को प्रोत्साहित एवं समन्वित किया।

(ग) भारत की किन-किन वस्तुओं की प्रशंसा अमीर खुसरू ने की है? 

उत्तर: अमीर खुसरू ने भारत और भारत की कई वस्तुओं भी भूरि-भूरि प्रशंसा की है। उन्होंने भारतीय संगीत को सभी देशों के संगीत से श्रेष्ठ बताया है। अमीर खुसरू के अनुसार भारत और भारत के लोग बड़े महान हैं। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में भारत का कोई जोड़ नहीं। भारत के वस्त्रों को उन्होंने बेजोड़ बताया है। भारतीय अंकों का विकास, शून्य का आविष्कार, शतरंज के खेल के आविष्कार पर अमीर खुसरू ने खूब प्रशंसा की है।

(घ) सांप्रदायिक दृष्टिकोण का खंडन करते हुए अमीर खुसरू ने क्या कहा है?

उत्तर: सांप्रदायिक दृष्टिकोण का खंडन करते हुए अमीर खुसरू ने कहा है “मुमकिन है, कोई मुझसे पूछे कि मुसलमान होते हुए भी हिंदुस्तान के प्रति इतनी भक्ति मैं क्यों रखता हूँ। मेरा जवाब यह है कि सिर्फ इसलिए कि हिंदुस्तान मेरी जन्मभूमि है, हिंदुस्तान मेरा अपना देश है।”

(ङ) अमीर खुसरू ने भारतीय संगीत की विशेषताएँ किन रूपों में प्रस्तुत है?

उत्तर: अमीर खुसरू भारतीय संगीत से काफी प्रभावित थे। उन्होंने भारतीय संगीत की प्रशंसा करते हुए इसकी कई विशेषताएँ भी प्रस्तुत की है। भारतीय संगीत को उन्होंने इस्लाम में भी सम्मिलित कर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच एकता स्थापित करने की कोशिश की। वे संगीत के पारंगत विद्वान थे। उन्होंने वीणा को देखकर सितार और मृदंग को देखकर तबले का आविष्कार किया। भारतीय संगीत की मधुरता, सौम्यता और अनुपम गुणों के कारण ही अमीर खुसरू ने संगीत के प्रोत्साहन के लिए काफी कुछ किया था। 

(च) भारतीय एकता में अमीर खुसरू का क्या योगदान है? विस्तारपूर्वक लिखिए।

उत्तर: अमीर खुसरू भारत के सबसे पहले राष्ट्रवादी मुसलमान थे। उन्होंने हिंदुओं और मुसलमानों के बीच एकता और भाईचारे को स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अमीर खुसरू ने खड़ीबोली में कुछ रचनाएँ लिखकर हिंदी और उर्दू के भविष्य की राह खोल दी। संगीत के माध्यम से भी उन्होंने भारतीय एकता को बल दिया। यह कहा जा सकता है कि संगीत के क्षेत्र में हिंदू और मुसलमान आपस में जितने नजदीक आए, उतने नजदीक वे और कहीं नहीं आ सके।

अमीर खुसरू सूफी साधक थे और वे सांप्रदायिकता से परे थे। उन्होंने भारतवर्ष और भारतवर्ष के लोगों की प्रशंसा की और हिंदुस्तान को अपनी मातृभूमि माना। खासकर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच की दूरी को पाटने में अमीर खुसरू का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

भाषा एवं व्याकरण:

1. निम्नलिखित संज्ञा शब्दों के विशेषण रूप लिखिए: 

संप्रदाय, प्रचलन, समास, आविष्कार, विकास, ज्ञान, भाषा, भारत, राजनीति, संसार

उत्तर: 

संज्ञाविशेषण
संप्रदायसंप्रदायिक
प्रचलनप्रचलित
समाससामासिक
आविष्कारआविष्कृत
विकासविकसित
ज्ञानज्ञान
भाषाभाषिक, भाषाई
भारतभारतीय
राजनीतिराजनैतिक
संसारसांसारिक

2. निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए:

शिष्य, देश, जन्म, पराजय, अमीर, संयोग, सुसंगति, प्रशंसा स्वर्ग प्रेम

उत्तरः

शिष्यगुरु
देशविदेश
जन्ममृत्यु
पराजयजय
अमीरगरीब
संयोगवियोग
सुसंगतिकुसंगति
प्रशंसानिंदा
स्वर्गनर्क
प्रेमघृणा

    3. एक शब्द में लिखिए:

गणित जानने वाला, आविष्कार करने वाला, संगीत जानने वाला, कविता लिखने वाला, मेधा संपन्न व्यक्ति

उत्तर: गणित जानने वाला  –  गणितज्ञ

आविष्कार करने वाला  – आविष्कारकर्ता, आविष्कारक

संगीत जानने वाला  –  संगीतज्ञ

कविता लिखने वाला  –  कवि

मेधा संपन्न व्यक्ति –  मेधावी

योग्यता – विस्तार:

1. भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी को संगृहीत कीजिए और पढ़िए 

उत्तर: विद्यार्थीगण स्वयं करें।

2. दिनकर जी द्वारा रचित ‘संस्कृति के चार अध्याय’ नामक पुस्तक पढ़ने एवं समझने का प्रयास कीजिए।

उत्तर: विद्यार्थीगण स्वयं करें।

3. अमीर खुसरू द्वारा प्रस्तुत एक पहेली इस प्रकार है-

‘एक थाल मोती से भरा। सबके सिर पर औंधा धरा ।। चारों ओर वह थाली फिरे। मोती उससे एक न गिरे।।’ इस पहली का उत्तर है- आकाश । अमीर खुसरू द्वारा प्रस्तुत अन्य पहेलियों या अपने इलाके में प्रचलित पहेलियों का संग्रह करके अपने साथी-सहेलियों से उनके उत्तर पूछिए। 

उत्तर: विद्यार्थीगण स्वयं करें।

अतिरिक्त प्रश्न एवं उत्तर:

बहुविकल्पी प्रश्न 

(क) अमीर खुसरू किनके शिष्य थे?

(i) शेख निजामुद्दीन औलिया।

(ii) सुलतान नसीर उद्दीन।

(iii) सैफुद्दीन महमूद।

(iv) सुलतान हुसैन शर्की।

उत्तर: (i) शेख निजामुद्दीन औलिया। 

(ख) अमीर खुसरू ने ‘पृथ्वी का स्वर्ग’ किस देश को कहा है?

(i) तुर्की। 

(ii) रूस।

(iii) मिस्र।

(iv) भारत।

उत्तर: (iv) भारत।

(ग) “अपने देश का प्रेम आदमी के धर्म-प्रेम में सम्मिलित होता है।” यह किसने कहा है? 

(i) अमीर खुसरू।

(ii) दिनकर।

(iii) नबी।

(iv) सूफी संत।

उत्तर: (iii) नबी।

(घ) अमीर खुसरू ने अपनी कृतियों की रचना किस भाषा में की है?

(i) हिंदी।

(ii) उर्दू।

(iii) खड़ीबोली। 

(iv) फारसी।

उत्तर: (iv) फारसी।

(ङ) भारतीय संगीत पर नौ रस नामक किताब किसने लिखी?

(i) इब्राहिम अदील शाह। 

(ii) नवाब सुलतान हुसैन शक।

(iii) शेख निजामुद्दीन औलिया।

(iv) अमीर खुसरू।

उत्तर: (i) इब्राहिम अदील शाह।

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. तेरहवीं सदी में भारतवर्ष का स्थान कैसा था?

उत्तर: तेरहवीं सदी में भारतवर्ष का स्थान बहुत ऊँचा था। सारी दुनिया भारतवर्ष के ज्ञान और विद्वता का लोहा मानती थी। भारतीय गणितज्ञ, संगीतज्ञ और विशेषज्ञ व्यक्तियों की पूरी दुनिया खुलकर प्रशंसा करती थी। खड़ीबोली क्या है और यह कहाँ-कहाँ बोली जाती थी?

2. खड़ीबोली क्या है और यह कहाँ-कहाँ बोली जाती थी? 

उत्तरः खड़ीबोली का अर्थ है खरी अर्थात् शुद्ध अथवा ठेठ हिंदी बोली। शुद्ध अथवा ठेठ हिंदी बोली या भाषा को उस समय ‘खरी’ या खड़ी बोली के नाम से संबोधित किया गया, जबकि हिंदुस्तान में अरबी-फारसी और हिंदुस्तानी शब्द मिश्रित उर्दू भाषा का चलन था एवं दूसरी तरफ अवधी या ब्रज भाषा का। ठेठ या शुद्ध हिंदी का चलन न था। यह लगभग 18वीं शताब्दी के आरंभ का समय था, जब कुछ हिंदी गद्यकारों ने ठेठ हिंदी में लिखना शुरू किया। इसी ठेठ हिंदी को खरी बोली या खड़ी बोली कहा गया। खड़ीबोली से तात्पर्य खड़ीबोली हिंदी से है, जिसे भारतीय संविधान में राजभाषा के रूप में स्वीकृत किया गया है। यह पहले दिल्ली के आस-पास, जौनपुर, बिजापुर, रामपुर, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर आदि स्थानों पर बोली जाती थी ।

3. अंकों के विकास के बारे में अमीर खुसरू ने क्या कहा है? 

उत्तर: अंकों के विकास के बारे में अमीर खुसरू कहते हैं कि तेरहवीं सदी में लोग खुलकर मानते थे कि अंकों का आविष्कार भारतवर्ष ने किया है। अमीर खुसरू ने बड़े गर्व से कहा है कि अंकों का विकास भारतवर्ष में हुआ था। उन्होंने उल्लेख किया है कि शून्य के लिए गोल प्रतीक भारत का आविष्कार है। अंकों को अरबी में ‘हिंदसा’ कहते हैं। यह शब्द ‘हिंद’ और ‘असा’ के योग से बना है। उनका ख्याल था कि असा नाम के कोई भारतीय गणितज्ञ थे, जिन्होंने अंकों का आविष्कार किया था। इसलिए अरब में अंकों का नाम हिंदसा पड़ गया।

4. अमीर खुसरू की भारत के प्रति कैसी भावना थी? 

उत्तर: अमीर खुसरू ने भारत को पृथ्वी का स्वर्ग माना है और यह लिखा है कि आदम और हौवा जब स्वर्ग से निकाले गए, तब वे धरती पर इसी देश में उतरे थे। भारत के सामने उन्होंने बसरा, तुर्की, रूस, चीन, खुरासान, समरकंद, मिश्र और कंधार को तुच्छ बताया है। उन्होंने भारतीय मेधा, भारतीय संगीत, भारतीय ज्ञान और विविध विद्याओं की काफी प्रशंसा की है।

5. अमीर खुसरू के समय देशप्रेम की कैसी धारणा थी? लिखिए। 

उत्तर: अमीर खुसरू के समय यह धारणा थी कि मुसलमानों को हिंदुस्तान के प्रति बहुत अधिक भक्ति नहीं दिखानी चाहिए। जो मुसलमान भारत की ओर बहुत अधिक भक्ति दिखाते थे, सांप्रदायिक लोगों के बीच उन्हें भला-बुरा भी कहा जाता था। लेकिन इस दिशा में अमीर खुसरू की दृष्टि तेज थी। वे समझ चुके थे कि जो मुसलमान भारतवर्ष में बस गए हैं, उन्हें इसी देश को अपनी मातृभूमि समझना चाहिए। उनका कहना था “हिंदुस्तान मेरी जन्मभूमि है, हिंदुस्तान मेरा अपना देश है।”

Leave a Reply

error: Content is protected !!
Scroll to Top
adplus-dvertising