Class 10 Ambar Bhag 2 Chapter 13 वन भ्रमण

Class 10 Hindi Ambar Bhag 2 Chapter 13 वन भ्रमण Question Answer to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapter Assam Board Class 10 Hindi Ambar Bhag 2 Chapter 13 वन भ्रमण Notes and select needs one.

Class 10 Hindi Ambar Bhag 2 Chapter 13 वन भ्रमण

Join Telegram channel

Also, you can read the SCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per SCERT (CBSE) Book guidelines. These solutions are part of SCERT All Subject Solutions. Here we have given Class 10 Hindi Ambar Bhag 2 Chapter 13 वन भ्रमण Solutions for All Subject, You can practice these here.

वन भ्रमण

पाठ – 13

पाठ्यपुस्तक संबंधित प्रश्न एवं उत्तर

बोध एवं विचार

1. सही विकल्प का चयन कीजिए: 

(क) वन भ्रमण का कार्यक्रम कितने दिनों का था?

(i) दो।

(ii) तीन।

(iii) चार।

(iv) पाँच।

उत्तर: (iii) चार।

(ख) वन भ्रमण के लिए कितने विद्यार्थियों का चयन हुआ?

(i) 25

(ii) 40

(iii) 45

(iv) 50

उत्तरः (iv) 50

(ग) वन भ्रमण पर विद्यार्थियों को अपने साथ कौन-सी चीज ले जाने की मनाही थी? 

(i) कपड़े के जूते।

(ii) कैमरा और मोबाइल फोन।

(iii) टॉर्चलाइट।

(iv) डायरी।

उत्तरः (ii) कैमरा और मोबाइल फोन।

(घ) शिक्षक ने विद्यार्थियों में लंच पैकेट एवं पानी की बोतलों को बाँटने का काम किन्हें सौंपा? 

(i) सौरभ और पवन।

(ii) आफताब और रुमि।

(iii) पंखुड़ी और बिदिसा।

(iv) सौरभ और आफताब।

उत्तर: (iv) सौरभ और आफताब।

2. पूर्ण वाक्य में उत्तर दीजिए: 

(क) विद्यार्थियों के बीच किस बात की चर्चा थी?

उत्तरः विद्यार्थियों में काजीरंगा वन भ्रमण पर जाने की चर्चा थी। 

(ख) भ्रमण पर जाने के लिए किस स्थान का चयन किया गया?

उत्तरः भ्रमण पर जाने के लिए काजीरंगा का चयन किया गया।

(ग) “मैं तो लड़का हूँ। यह काम तो लड़कियों का है।”- यह किसका कथन है?

उत्तरः यह पवन का कथन है।

(घ) एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए ऑक्सीजन की कितनी मात्रा होनी चाहिए?

उत्तर: एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए 35% ऑक्सीजन की मात्रा होनी चाहिए।

(ङ) क्या गैंडे केवल काजीरंगा में ही पाए जाते हैं?- यह प्रश्न किसने किया?

उत्तर: यह प्रश्न मानसी ने किया।

(च) तीनों लड़कों को नाव कहाँ से मिली?

 उत्तर: तीनों लड़कों को नाव तालाब में मिली।

(छ) बापीराम किस नाम से प्रसिद्ध था?

उत्तरः वापीराम निगना शिकारी के नाम से प्रसिद्ध था।

(ज) याण्डाबू की संधि कब की गई थी? 

उत्तरः याण्डाबू की संधि सन् 1826 में की गई थी।

(झ) प्रथम भारतीय एवं असमीया वन अधिकारी कौन थे?

उत्तरः महीचंद्र मिरि प्रथम भारतीय एवं असमीया वन अधिकारी थे। 

(ञ) मेरी कर्जन ने काजीरंगा अभयारण्य के संरक्षण के लिए किससे अनुरोध किया?

उत्तर: मेरी कर्जन ने काजीरंगा अभयारण्य के संरक्षण के लिए लॉर्ड कर्जन से अनुरोध किया।

3. संक्षिप्त उत्तर दीजिए:

(क) कक्षाध्यापकों के द्वारा वन भ्रमण पर जाने की घोषणा करने पर विद्यार्थियों में क्या प्रतिक्रिया हुई?

उत्तरः कक्षाध्यापकों के द्वारा वन भ्रमण पर जाने की घोषणा करने पर विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यार्थियों में केवल एक ही बात की चर्चा होती थी कि वन भ्रमण के लिए कहाँ जाया जाए।

(ख) भ्रमण पर जाने के लिए विद्यार्थियों को क्या-क्या निर्देश दिए गए? 

उत्तर: भ्रमण के लिए जाने से पहले विद्यार्थियों को अपने साथ ले जाने वाली सामग्री की सूची बनाने के लिए कहा गया। उन्हें यह बता दिया गया कि अपने साथ ले जाने वाली वस्तुएँ विद्यार्थी स्वयं लेकर आएँगे। इसके अतिरिक्त उन्हें मोबाइल फोन और कैमरा साथ ले जाने के लिए मना किया गया।

(ग) पवन कौन है? उसमें क्या क्या अवगुण हैं? 

उत्तरः पवन पंखुड़ी का भाई है तथा नौवीं कक्षा में पढ़ता है। उसमें अनेक अवगुण हैं। वह बहुत कम पढ़ता है। देर तक सोता रहता है। वह खाना खाकर अपना बर्तन स्वयं नहीं धोता। वह अपनी बहन पंखुड़ी से हमेशा झगड़ता रहता है।

(घ) माँ पंखुड़ी और पवन के बीच हो रहे झगड़े को कैसे शांत करती थी? 

उत्तरः माँ पंखुड़ी और पवन को मिठाई, बिस्कुट अथवा अपने बागान के केले के घौद में से दो-चार पके केले तोड़कर देती और दोनों का झगड़ा शांत कराती।

(ङ) भ्रमण पर जाने के लिए आवश्यक वस्तुओं की एक सूची तैयार कीजिए।

उत्तरः वस्तुओं की सूची इस प्रकार है- एक बड़ी और एक छोटी डायरी, कपड़े के जूते, टोपी, पतला गमछा, दवाइयाँ, टॉर्चलाइट, सूती कपड़ा, कलम आदि।

(च) “मैं भ्रमण पर नहीं जाऊँगा।” पवन ने अपनी माँ से ऐसा क्यों कहा?

उत्तरः पवन अपना काम स्वयं नहीं करता था। जब भ्रमण पर जाने से पहले पंखुड़ी ने अपना सामान ठीक कर लिया और पवन ऐसा नहीं कर सका। इसलिए उसने माँ से कहा कि मैं भ्रमण पर नहीं जाऊँगा

(छ) पंखुड़ी ने घड़ी में ‘अलार्म ‘ क्यों लगाई थी?

उत्तरः पंखुड़ी को भ्रमण पर जाने के लिए सुबह जल्दी उठना था। इसलिए उसने अपनी घड़ी में ‘अलार्म’ लगाई थी।

(ज) शिक्षकों ने भ्रमण पर जा रहे विद्यार्थियों में से किसे क्या-क्या दायित्व सौंपे?

उत्तरः शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के बीच से उनका नेता चुन दिया। छात्र छात्राओं की गिनती और उनकी असुविधाओं पर ध्यान देने का दायित्व पंखुड़ी और बिदिशा को दिया गया। विद्यार्थियों के बीच लंच पैकेट एवं पानी की बोतलें बाँटने का दायित्व सौरभ और आफताब को दिया गया।

(झ) ऑक्सीजन हमारे लिए क्यों जरूरी है? 

उत्तरः ऑक्सीजन मनुष्य को स्वस्थ और जीवित रखता है। कोई भी जीव बगैर ऑक्सीजन के जीवित नहीं रह सकता। हमलोग जो साँस लेते हैं, वह ऑक्सीजन गैस ही होती है।

(ञ) ‘सेल्फ सर्विस’ का आशय क्या है?

उत्तर: ‘सेल्फ सर्विस’ अंग्रेजी भाषा का शब्द है। इसका अर्थ है अपना काम स्वयं करना। जैसे खाना खाने के बाद अपना बर्तन स्वयं साफ करना। विस्तर छोड़ने के बाद अपनी मच्छरदानी ठीक करना और सोने से पहले अपना बिस्तर और मच्छरदानी स्वयं लगाना आदि।

(ट) पंखुड़ी ने तीनों लड़कों की ओर से किन शब्दों में माफी माँगी? 

उत्तर: पंखुड़ी ने माफी माँगते हुए कहा- ‘इसके लिए हम बहुत दुःखी और क्षमाप्रार्थी हैं। हमारे तीन भाइयों ने नीची हरकत करके हमारी आशाओं पर पानी फेर दिया है। परन्तु तीनों की गलती की सजा सभी विद्यार्थियों को देना उचित नहीं है। इन तीनों की सजा यह होगी कि सभी विद्यार्थियों के साथ इन्हें भ्रमण पर नहीं ले जाया जाए।’ 

(ठ) भ्रमण पर जाने से पहले माता-पिता ने पंखुड़ी और पवन को क्या समझाया?

उत्तरः पंखुड़ी के पिताजी ने समझाया कि शिक्षकों का साथ मत छोड़ना। उनकी आज्ञा का पालन करना। उसके बाद पंखुड़ी की माँ ने उन्हें यह समझाया कि वन भ्रमण से बहुत सी बातें सीखी जा सकती है। जितना चाहो सीखने की कोशिश करना तथा अपनी-अपनी चीजें संभालकर रखना।

(ड) काजीरंगा को गैंडों का निवास स्थान क्यों कहते हैं? 

उत्तर: गैंडे संसार के सभी जंगलों में पाए जाते हैं। परन्तु असम के कांजीरंगा में बड़ी संख्या में गैंडे पाए जाते हैं। इसलिए काजीरंगा को गैंडे का निवास स्थान कहा जाता है।

4. सम्यक् उत्तर जीजिए:

(क) काजीरंगा भ्रमण पर जाने के लिए विद्यार्थियों ने क्या-क्या तैयारियाँ की?

उत्तरः विद्यार्थियों ने भ्रमण पर ले जाने लायक वस्तुओं की सूची बनाकर अपनी तैयारियाँ की। सभी विद्यार्थियों ने वस्तुएँ अपने- अपने बैग में भरकर रख लिए। पंखुड़ी ने भी ले जाने लायक वस्तुएँ एक बड़े-से थैले में भरकर रख ली। सुबह उठने के लिए अपनी घड़ी में अलार्म भी लगाकर रख ली। सभी समय पर विद्यालय पहुँच गए और दोनों बसों में अपनी-अपनी जगह पर बैठ गए।

(ख) पवन, सौरभ और आफताब चुपके से कैसे निकले?

उत्तर: दोपहर के भोजन के बाद सभी विद्यार्थी आराम कर रहे थे तभी पवन, सौरभ और आफताब कमरे के पीछे जाकर बगीचे के दरवाजे पर लगे लोहे के फाटक को फाँदकर बाहर निकले। दरवाजे को पार करने के बाद उन्हें एक बड़ा-सा जलाशय दिखाई दिया।

(ग) पवन, सौरभ और आफताब किस प्रकार की मुसीबत में फँस गए थे? क्या वे मुसीबत से मुक्त हुए? यदि हाँ तो कैसे?

उत्तर: तीनों लड़के जलाशय के पास पहुँचे और उसमें रस्सी से बँधी नाव को खोलकर उस पर वे सवार हो गए। नाव जलकुंभी में फँस गई और उसमें छेद से होकर पानी भी भरने लगा। वे तीनों डूबने लगे। वे भारी मुसीबत में फँस गए और बचाओ-बचाओ की आवाज लगाने लगे। कुछ देर बाद मछली पकड़ने वाली कुछ लड़कियाँ जो उधर से गुजर रही थीं, आवाज सुनकर दौड़ी चली आई और तीनों को डूबने से बचाया।

(घ) पाँचों लड़कियाँ कौन थीं? वे कब और कहाँ से आ रही थीं? उन्होंने तीनों लड़कों को कैसे बचाया?

उत्तरः पाँचों लड़कियाँ मछली पकड़कर खेतों से होकर लौट रही थीं। वे तीनों लड़कों की पुकार सुनकर वहाँ आई और जलाशय में कूदकर उनकी जान बचा ली।

(ङ) भ्रमण को आनंददायक कैसे बनाया जा सकता है?

उत्तरः भ्रमण शिक्षा का एक आवश्यक अंग है। कुछ नियमों का पालन करके तथा अनुशासित रहकर भ्रमण को आनंददायक बनाया जा सकता है। इसके लिए हमें अपने गाइड की बात को मानना सावधानी रखना भी आवश्यक है।

(च) वनों से क्या-क्या लाभ है?

उत्तरः वनों से अनेक लाभ हैं। वनों में प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन प्राप्त होती है। वनों से कीमती लकड़ियाँ, जड़ी-बूटियाँ तथा नाना प्रकार के वन्य जीव-जंतु मिलते हैं। वनों से कीमती घास प्राप्त होती है, जिनका आर्थिक महत्व होता है। वन बादलों को आकर्षित करके वर्षा कराने में मदद करते हैं।

(छ) वन्य-जीव मनुष्य के मित्र हैं, परंतु किन हालात में वे मनुष्य पर आक्रमण करते हैं?

उत्तर: वन्य-जीव बड़े ही सुंदर और आकर्षक होते हैं। वे किसी भी तरह मनुष्य को हानि नहीं पहुँचाते। वे पारिस्थितिक तंत्र को संतुलित बनाए रखते हैं। परंतु मनुष्य जब वन्य जीवों को नुकसान पहुँचाते हैं अथवा उनके रहने या विचरण करने अथवा शिकार करने वाले स्थानों का अतिक्रमण करते हैं तो वे मनुष्य पर आक्रमण करते हैं।

(ज) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए। 

उत्तर: काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उद्यान है। यह पूरे विश्व में एक सींग वाला गैंडा के लिए विख्यात है। यहाँ बड़ी संख्या में गैंडे पाए जाते हैं। काजीरंगा को गैंडों का निवास स्थान कहा जाता है। वैसे काजीरंगा में हाथी, हिरण, बन्दर आदि अनेक वन्य-जीव भी पाए जाते हैं।

(झ) ‘वन भ्रमण’ पाठ से हमें क्या-क्या सीखें मिलती हैं? 

उत्तर: ‘वन भ्रमण’ पाठ से हमें कई प्रकार की शिक्षा मिलती है। इसमें भ्रमण से पूर्व तथा भ्रमण-स्थल तक पहुँचने तक की तैयारियों एवं अनुभवों से अवगत होने का लाभ प्राप्त होता है। एक साथ यात्रा करने, चाय-नाश्ता एवं सामूहिक भोजन करने का अवसर प्राप्त होता है। कई प्रकार के अनुशासन सीखने को मिला। विद्यार्थियों का मनोरंजन भी हुआ। वहीं एक स्थान पर थोड़ा दुखद अनुभव भी हुआ।

5. सप्रसंग व्याख्या कीजिए:

(क) अपने जरूरत के काम की जानकारी न होने पर उसके लिए दूसरे पर निर्भर होना पड़ेगा। इससे तुम्हें तकलीफ होगी। तब समय तुम्हें धोखा देगा और दूसरे लोग भी ठगेंगे।

उत्तरः प्रसंग: प्रस्तुत गद्यांश ‘वन भ्रमण’ पाठ से लिया गया है। इसकी लेखिका अनुराधा शर्मा पुजारी है। अनुराधा शर्मा पुजारी असमीया साहित्य की प्रतिष्ठित लेखिका एवं पत्रकार हैं।

संदर्भ: यह पंखुड़ी की माँ का कथन है, जो पवन को समझा रही है। क्योंकि पवन अपना काम खुद नहीं करता।

व्याख्या: पंखुड़ी का भाई पवन निकम्मा, सुस्त और कामचोर है। वह न तो ठीक से पढ़ाई करता है न अपना छोटा-मोटा काम ही करता है। वह अपनी किताब – कॉपियाँ भी संभालकर नहीं रखता। उसका सारा काम या तो माँ करती है अथवा पंखुड़ी। पवन के बारे में पंखुड़ी अपनी माँ से बातें करती है। इसी सिलसिले में माँ उन दोनों भाई-बहन को समझाकर कहती है। उसके कहने का मतलब यह है कि नौकरी करना या अन्य काम करके धनोपार्जन करना अलग बात है। परंतु अपनी जरूरत के काम करना अलग बात है। सभी को अपना काम स्वयं करना चाहिए। उसे काम करने की जानकारी होनी चाहिए अन्यथा छोटा-मोटा काम के लिए भी उसे दूसरे का मुँह ताकना पड़ेगा। वही छोटा काम करने के लिए दूसरे लोग अधिक रुपये माँगेंगे अथवा उग भी लेंगे। समय बर्बाद होगा सो अलग।

(ख) हाथी कभी भी हमारा शत्रु नहीं रहा है। 

उत्तरः प्रसंग: यह पंक्ति ‘वन भ्रमण’ पाठ से ली गई है। इसकी लेखिका अनुराधा शर्मा पुजारी हैं। पुजारी जी असमीया साहित्य की प्रतिष्ठित लेखिका एवं पत्रकार है। ये ‘आमार असम’ नामक दैनिक समाचार-पत्र से जुड़ी हुई हैं। 

संदर्भ: यहाँ यह बताया गया है कि हाथी ने हमेशा से मनुष्य का भला ही किया है। यह मनुष्य का मित्र जैसा रहा है।

व्याख्या: विद्यालय से 50 विद्यार्थी काजीरंगा वन भ्रमण के लिए गए थे। काजीरंगा अभयारण्य में जाकर विद्यार्थियों ने हाथी की सवारी भी की। उसे स्पर्श करके भी देखा। विद्याथियों को हाथी बहुत प्यारा लगा। वास्तव में हाथी के साथ जब हम अच्छा व्यवहार करते हैं तो वह हमारा दोस्त बन जाता है। शुरू से ही हाथी से हमारा बेहद लगाव रहा है। पालतू हाथी हमें बहुत लाभ पहँचाते हैं। हम उनकी सवारी करते हैं। वे भारी लकड़ी भी उठाकर हमारे लिए लाते हैं। जंगली हाथी घने जंगलों से गुजरकर हमारे लिए रास्ता बना देते हैं। यदि हम उसे तंग करेंगे या उनके रहने के लिए जंगल की कमी हो जाएगी तो वैसी स्थिति में वे मनुष्य के घर-द्वार भी तोड़ डालते हैं और फसल खाकर बर्बाद कर देते हैं।

(ग) पेड़-पौधे, वन्य जीव-जंतु सभी मानव के मित्र हैं। 

उत्तरः प्रसंग: प्रस्तुत पंक्ति ‘वन भ्रमण’ नामक पाठ से उद्धृत है। इसकी लेखिका अनुराधा शर्मा पुजारी हैं। पुजारी जी असमीया साहित्य की सुप्रसिद्ध लेखिका एवं पत्रकार हैं। वे ‘आमार असम’ नामक असमीया दैनिक समाचार-पत्र से जुड़ी हुई हैं।

संदर्भ: इस पंक्ति में यह बताया गया है कि पेड़-पौधे से लेकर वन्य जीव- जंतु सभी मानवजाति का हित करते हैं।

व्याख्या: विद्यालय से 50 विद्यार्थी एवं शिक्षकों का दल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भ्रमण पर गया था। वहाँ का भ्रमण करके विद्यार्थियों को अच्छा लगा। नाना प्रकार के पेड़-पौधे एवं जंगली जानवरों को प्रत्यक्ष देखकर विद्यार्थी भाव-विभोर हो उठे। विज्ञान की शिक्षिका मालविका मैडम ने विद्यार्थियों को पेड़-पौधे एवं वन्य जीवों का महत्व बताती हुई कहती हैं कि धरती भर के सभी जीव-जंतु और पेड़-पौधे मनुष्य का भला करते हैं। पेड़-पौधों से हमें जीने लायक ऑक्सीजन मिलता है। जिस प्रकार पेड़-पौधे हानिकारक कार्बन डाई ऑक्साइड गैस ग्रहण कर हमें ऑक्सीजन जैसे प्राणवायु देते हैं उसी प्रकार बहुत-से कीट-पतंग वायुमंडल के हानिकारक तत्वों को समाप्त करके पारिस्थितिक तंत्र को शुद्ध करते हैं और संतुलन बनाकर रखते हैं। पेड़-पौधे बादलों को आकर्षित करके वर्षा कराने में मदद करते हैं। अन्य जीव-जंतु हमें दूसरे तरीके से हमारी मदद करते हैं। वस्तुतः ये सभी मानव के हितैषी अथवा मित्र ही हैं। हमें इनसे बहुत लाभ मिलता है।

6. किसने, किससे और किस प्रसंग में कहा? 

(क) ‘सुबह के चार बजे। हे भगवान!’

उत्तर: यह वाक्य पवन ने विद्यार्थियों के बीच उस समय कहा, जब विज्ञान की शिक्षिका मालविका मैडम ने सभी विद्यार्थियों को वन भ्रमण हेतु सुबह के चार बजे उठकर तैयार होने के लिए कहा।

(ख) ‘यह क्या मुसीबत है? मुझे यहाँ आना ही नहीं चाहिए था।’ 

उत्तर: यह वाक्य पवन ने पंखुड़ी से उस समय कहा, जब शिक्षक और शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को यह हिदायत दी कि अपना बिस्तर और मच्छरदानी सभी को स्वयं लगाना पड़ेगा और खाना खाने के बाद बर्तनों को स्वयं साफ करना पड़ेगा।

(ग) ‘ऐसे नहीं चलेगा सब लोग पंक्ति बनाओ।’

उत्तरः यह वाक्य पंखुड़ी ने विद्यार्थियों से उस समय कहा, जब सभी खाना खाने के लिए भाग-दौड़ और धक्का-मुक्की करने लगे थे।

(घ) ‘मुझे तो तैरना भी नहीं आता।’

उत्तरः यह बात सौरभ ने पवन और आफताब से उस समय कही, जब नाव में पानी भरने लगा और वे डूबने लगे थे।

(ङ) ‘तुम्हारे भाग्य अच्छे थे, सो बच गए। वर्ना निश्चय ही मारे जाते।’ 

उत्तरः यह बात एक बड़ी लड़की ने पवन, सौरभ और आफताब को जलाशय में डूबने से बचाने के बाद कही थी।

भाषा एवं व्याकरण

1. निम्नलिखित सामासिक शब्दों का विग्रह करते हुए समास-भेद भी बताइए:

2. निम्नलिखित शब्दों को संयुक्त वाक्य एवं मिश्र वाक्यों में बदलिए:

(क) हॉर्न बजते ही बस चल पड़ी।

संयुक्त वाक्य – हॉर्न बजी और बस चल पड़ी। 

मिश्र वाक्य – जैसे ही हॉने बजी वैसे ही बस चल पड़ी।

(ख) सबके चुप होने पर मैडम बोलने लगी।

संयुक्त वाक्य – सब चुप हो गए और मैडम बोलने लगी। 

मिश्र वाक्य – जब सब चुप हो गए तब मैडम बोलने लगी।

(ग) पवन और पंखुड़ी चाय-नाश्ता करके घर से निकल पड़े।

संयुक्त वाक्य – पवन और पंखुड़ी ने चाय-नाश्ता की और घर से निकल पड़े। 

मिश्र वाक्य – जब पवन और पंखुड़ी ने चाय-नाश्ता की तब घर से निकल पड़े।

(घ) वे तीनों जलाशय के किनारे पहुँचकर नाव पर चढ़ गए। 

संयुक्त वाक्य – वे तीनों जलाशय के किनारे पहुँचे और नाव पर चढ़ गए।

मिश्र वाक्य – जब वे तीनों जलाशय के किनारे पहुँचे तब नाव पर चढ़ गए।

(ङ) सभी लड़कियाँ पवन की बातें सुनकर हँस पड़ीं।

संयुक्त वाक्य – सभी लड़कियाँ पवन की बातें सुनीं और हँस पड़ीं। 

मिश्र वाक्य – जब सभी लड़कियों ने पवन की बातें सुनीं तब वे हँस पड़ीं।

3.निम्नलिखित मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए:

मन मारना – मर मारकर क्यों बैठे हो, जाओ बाहर खेलो।

कान देना – नौकर की बातों पर जरा कान देना।

हाथ लगाना – अरे सुमन, मेरे काम में थोड़ा हाथ लगाओ।

मुँह फुलाना – पैसा न मिलने के कारण ज्योति अभी तक मुँह फुलाकर बैठी है।

सिर झुकाना – उसने चोरी की थी इसलिए पंचायत में उसका सिर झुक गया। 

पानी फेरना – मोहन ने सब किए कराए पर पानी फेर दिया।

मुँह छिपाना – उसने गलती की है। अब वह मुँह छिपाए फिरता है। 

कानों पर जूँ – गैस सिलिण्डर लाने के लिए जय को मैं कब से कह रहा हूँ

नहीं रेंगना – पर उसके कानों पर जूँ नहीं रेंग रहा है।

मुख सूखना – आज वह खाली हाथ लौटा है इसलिए उसका मुँह सूखा हुआ है।

नजर पड़ना – तीनों लड़कों की नजर रस्सी से बंधी एक नाव पर पड़ी।

योग्यता- विस्तार:

1. ‘वन भ्रमण’ पाठ आपने पढ़ा। आपको कैसा लगा? ‘चिड़ियाघर की सैरे’ नामक पाठ पढ़िए और अपने अनुभव बताइए। 

उत्तरः विद्यार्थी स्वयं करें।

2. पवन, आफताब और सौरभ ने जलाशय में पड़ी नाव पर जाकर बहुत गलती की। यदि मछली पकड़ने वाली लड़कियाँ नहीं पहुँचतीं तो क्या होता? आपस में चर्चा कीजिए।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

3. ‘वन भ्रमण’ नामक पाठ हमें आत्मनिर्भरता और अनुशासनप्रियता का पाठ पढ़ाता है।’ आपके विचार से यह कथन कितना सार्थक है? एक टिप्पणी प्रस्तुत कीजिए।

उत्तरः विद्यार्थी स्वयं करें।

4. ‘भ्रमण / पर्यटन से लाभ’ विषय पर एक परिचर्चा आयोजित कीजिए। 

उत्तरः विद्यार्थी स्वयं करें।

परियोजना कार्य:

1. परोपकार के महत्व को दर्शाती किसी कथा को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत कीजिए। 

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

2. अपने अध्यापक तथा सहपाठियों के साथ किसी अनाथ आश्रम का भ्रमण कीजिए तथा उनके दर्द एवं पीड़ा को सुनने, समझने का प्रयास कीजिए। हो सके तो उनकी मदद कीजिए तथा प्राप्त अनुभवों को अपनी डायरी में लिपिबद्ध कीजिए।

उत्तरः विद्यार्थी स्वयं करें।

लेखक सबंधित प्रश्न उत्तर 

(1) वन -भ्रमण नमक पाठ के लेखक का नाम क्या है?

उत्तर: अनुराधा शर्मा पुजारी।

(2) उनका जन्म कहा हुआ था?

उत्तर: असम के जोरहाट में हुआ था।

(3) उनका जीवन परिचय दीजिए?

उत्तर: अनुराधा शर्मा पुजारी साहित्य की प्रतिष्ठित लेखिका व पत्रकार है। उन्होंने जोरहाट के देवीराम बरुवा महाविधालय से स्नातक डिग्री प्राप्त कर डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की। कोलकाता के बिरला इंस्टीट्यूट फॉर लिबरल आर्ट्स एंड मैनेजमेंट में पत्रकारिता के पाठ्यक्रम को पूरा करनेवाली अनुराधा शर्मा पुजारी ने पश्चिम बंगाल के सिनेमा केंद्र, सूचना और संस्कृति विभाग के अंर्तगत आर्ट एंड फिल्म अप्रिजिएशन पाठ्यक्रम भी संपन्न किया। कोलकाता के एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स के तहत अध्यापक के जरिए अपना कर्मजीवान आरंभ करनेवाली अनुराधा जी को “आमार असम” में भी उल्लखनीय योगदान हेतु” रेनेसा असम पुरुस्कार’ से सम्मानित किया।

अतिरिक्त प्रश्न उत्तर 

(1) कितने दिनों से पंखुड़ी प्रसन्नित थी?

उत्तर: तीन दिनों से।

(2) विद्यार्थी के बीच किस बात की चर्चा हो रही थी?

उत्तर: विद्यार्थी के बीच इस बात की चर्चा हो रही थी की भ्रमण के लिए कहा जाया जाए, किसी ने मानस अभयारण्य जाने की इच्छा जताई थी तो किसी ने काजीरंगा के बारे में बताया।

(3) पंखुड़ी अपने मां के साथ घर के किन कामों में हाथ बटा देती थी?

उत्तर: पंखुड़ी सुबह का नाश्ता करके बर्तन – बासन धोने और घर की सफाई करने में अपनी मां की मदद करती थी।

(4) पंखुड़ी और पवन में किस बात की लड़ाई हुई थी?

उत्तर: पंखुड़ी घर का काम में मां की मदद करती थी वही दूसरी ओर पवन सुबह देर से उठता और खाने के बर्तन को खा कर वोही छोर देता था इसी बात के लिए दोनो भाई बहन बहस किया करते थे।

(5) पंखुड़ी को क्या क्या पसंद है?

उत्तर: पंखुड़ी को पेड़ -पौधे, लता फूल आदि बहूत पसंद है, परंतु छोटे शहर में घर होने के कारण वहा जमीन की कमी होती है इसलिए लोग हमले में फूल लगते है।

(6) पनखुड़ी और पवन ने घर से निकलने के पहले क्या क्या किया?

उत्तर: पंखुड़ी और पवन ने चाय -नाश्ता किया और तैयार होकर घर से बाहर निकलने से पहले अपने माता -पिता के सामने खड़े हो गए, मां और पिता के पैरो को छुकर आशीर्वाद लिया और यात्रा के लिए निकल गए।

(7) घर से निकलते समय मां और पिता ने पवन और पंखुड़ी से क्या कहा?

उत्तर: घर से निकलते समय मां और पिता ने पवन और पंखुड़ी से कहा:

पिता जी बोले: शिक्षकों का साथ मत छोड़ना। उनकी आज्ञा का पालन करना। मैं तुमलोगों के समाचार लेता रहूंगा।

मां ने कहा: तुमलोग विश्व – प्रसिद्ध अरण्य के भ्रमण पर जा रहे हो, वन से बहुत -सी बातें सीखी जा सकती है, जितना चाहो सीखने की कोशिश करना तथा अपनी -अपनी चीज़े संभालकर रखना।

(8) शिक्षकों ने किस पर और क्या – क्या दायित्व सौंपे?

उत्तर: शिक्षकों ने छात्र – छात्राओं की गिनती और उनकी असुविधा पर ध्यान रखने की जिम्मेदारी पंखुड़ी और विदिशा पर सौंपी और विद्यार्थी के बीच लंच पैकेट एवं पानी बॉटल बाटने की जिम्मेदारी सौरभ और आफताब पर सौंपी।

(9) पवन, आफताब और सौरभ को डूबते हुए बचाने वाली लड़कियों के नाम लिखिए?

उत्तर: दीपाली, रूमी, शेवाली, जीना और लक्ष्मी।

(10) शिक्षक जन ने पेड़ -पौधो और जीव -जंतु की क्या क्या उपयोगिता बताई है?

उत्तर: जिस प्रकार पेड़ -पौधो जरूरी है उसी प्रकार किट-पतंग भी जरूरी है। पेड़ -पौधे के अलावा बहुत -सी जीव -जंतु वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करते है, तथा ऑक्सीजन छोड़ते है, यही ऑक्सीजन मनुष्य को स्वस्थ और जीवित रखता है। 

(11) खाने के टेबल पर बैठ के पंखुड़ी ने क्या देखा और उसने सबको क्या समझाया?

उत्तर: पंखुड़ी ने टेबल पे बैठ के देखा दीवार पर अंग्रेजी में ” self service” लिखा हुआ था, उसने सबको समझाया की “self service”  अर्थात सबको अपना भोजन खुद लेकर आना होगा और खाने के बाद बर्तनों को यथास्थान में वापस रखना होगा।

(12) भोजन में सबने क्या खाया था?

उत्तर: चावल, दाल, भाजी, सलाद, और तली हुई मछली और मछली नही खाने वाले के लिए पनीर की सब्जी बनाई गई थीं।

(13) जब सौरभ पवन और आफताब चोरी छुपे घूमने जा रहे थे तब बाकी विद्यार्थी क्या कर रहे थे?

उत्तर: दो बड़े कमरे में छात्र – छात्राओं को अलग – अलग रखा गया था। उनमें से कुछ विद्यार्थी लूडो खेलने लगे, कुछ सो गए, और कुछ विद्यार्थी कागज और रंग लेकर चित्र बनाने लगे।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

(1) लेखिका का जन्म कब हुआ था?

(i) 1964

(ii) 1965

(iii) 1966

(iv) 1967 

उत्तर: 1964

(2) विज्ञान के शिक्षिका का नाम क्या था?

(i) गीता मैडम।

(ii) मालविका मैडम।

(iii) सिला मैडम।

(iv) रीता मैडम।

उत्तर: मालविका मैडम।

(3) किसकी बाते सुन कर लड़किया हसने लगी?

(i) सौरभ।

(ii) पवन।

(iii) आफताब।

(iv) सूरज।

उत्तर: पवन।

(4) कमरे से बाहर निकल कर घूमने के लिए कौन छिप छिपा कर जा रहे थे ?

(i) पवन।

(ii) आफताब।

(iii) सौरभ।

(iv) उपरोक्त सभी।

उत्तर: उपरोक्त सभी।

(5) असमिया भाषा विषय के शिक्षक के नाम क्या था?

(i) तरुण साहा।

(ii) तपन बरुवा।

(iii) तपन दास।

(iv) तरुण दास।

उत्तर: तपन बरुवा।

(6) गणित के शिक्षक के नाम क्या था?

(i) रंजीत दास।

(ii) रंजीत कुमार।

(iii) रंजीत हजारिका।

(iv) रंजीत सिंह।

उत्तर: रंजीत हजारिका।

(7) मेरा नाम _________ है, मुझे दीदी कह सकते हों, खाली स्थान भरिए?

(i) लक्ष्मी।

(ii) रूमी।

(iii) दीपाली।

(iv) शेवाली।

उत्तर: दीपाली।

(8) “हमारे कारण कल के वन- भ्रमण कार्यक्रम को स्थगित न करे”  यह किसका कथन है?

(i) विदिशा।

(ii) पंखुड़ी।

(iii) सौरभ।

(iv) पवन।

उत्तर: पवन।

(9) याण्डाबू संधि कब हुई थी?

(i) सन् 1823

(ii) सन्1824

(iii) सन्1825

(iv) सन्1826

उत्तर: सन्1826

(10) ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड कर्जन की पत्नी का नाम क्या था?

(i) मेरी कर्जन।

(ii) लिली कर्जन।

(iii) सेमी कर्जन।

(iv) रोज़ कर्जन।

उत्तर:मेरी कर्जन।

(11) बपिराम हजारिका किस नाम से जाने जाते थे?

(i) निगना शिकारी।

(ii) व्यापारी।

(iii) बिजनेसमैन।

(iv) शिकारी।

उत्तर: निगना शिकारी।

(12) काजीरंगा के प्रथम भारतीय और असमिया वन अधिकारी थे ___________।

(i) सुरेशचंद्र।

(ii) सुरेंद्र।

(iii) महिचंद्र मिरी।

(iv) आकाशचंद्र।

उत्तर:महिचंद्र मिरी।

(13) इसी बीच उन्हे खेतों से होकर कुछ लड़किया आती दिखाई दी, शरीर कीचड़ से भरा और हाथों में मछली पकड़ने वाली _________ थी, खाली स्थान भरिए?

(i) जाल।

(ii) बंशी।

(iii) जकाई।

(iv) उपरोक्त एक भी नहीं।

उत्तर: जकाई।

(14) नाव के हिचकोले खाने से पानी में कौन गिर पड़ा?

(i) सौरभ।

(ii) पवन।

(iii) आफताब।

(iv) तीनों।

उत्तर: पवन।

(15) पवन को बचाने के लिए कितनी लड़की जलाशय में कूद पड़ी?

(i) दो लड़कियां।

(ii) तीन लड़कियां।

(iii) एक लडकी।

(iv) पांच लड़कियां।

उत्तर: दो लड़कियां।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top