Assam Jatiya Bidyalay Class 8 Hindi Chapter 7 नदी-द्वीप: माजुली

Assam Jatiya Bidyalay Class 8 Hindi Chapter 7 नदी-द्वीप: माजुली, Assam Jatiya Vidyalaya | অসম জাতীয় বিদ্যালয় Hindi Class 8 Question Answer to each chapter is provided in the list of SEBA so that you can easily browse through different chapters and select needs one. Assam Jatiya Bidyalay Chapter 7 नदी-द्वीप: माजुली Class 8 Hindi Question Answer can be of great value to excel in the examination.

Join Telegram channel

Assam Jatiya Bidyalay Class 8 Hindi Chapter 7 नदी-द्वीप: माजुली Notes covers all the exercise questions in Assam Jatiya Bidyalay SEBA Textbooks. The Assam Jatiya Bidyalay Class 8 Hindi Chapter 7 नदी-द्वीप: माजुली provided here ensures a smooth and easy understanding of all the concepts. Understand the concepts behind every chapter and score well in the board exams.

नदी-द्वीप: माजुली

Chapter – 7

অসম জাতীয় বিদ্যালয়

EXERCISE QUESTION ANSWER

शब्दार्थ :

मशहूरविख्यात, प्रसिद्ध ।
भू-कटावनदी की तेज धारा के कारण किनारे की भुमि कटने-गिरने की क्रिया ।
संलग्न होनामिलना।
सामूहिकसमूह से संबंधित, सामाजिक l
हस्त-शिल्पहाथों से किया जानेवाला कलात्मक काम l
मुखाशिल्पमुखौटे बनाने का शिल्प l

प्रश्न – १ : पूर्ण वाक्य में उत्तर दो : 

(क) संसार का सबसे बड़ा नदी-द्वीप क्या है ?

उत्तर : संसार का सबसे बड़ा नदी-द्वीप माजुली है। 

(ख) माजुली का आकार क्यों क्रमशः कम होता जा रहा है ?

उत्तर : प्रतिवर्ष होनेवाली बाढ़ तथा भू-कटाव के कारण मांजुली का आकार कम होता जा रहा है।

(ग) माजुली में किन जनजातियों के लोग रहते हैं ? 

उत्तर : माजुली में मिसिंग, सोनोवाल, कछारी, देउरी आदि जनजातियों के लोग रहते हैं।

(घ) माजुली म मुख्यतया कौन-सी भाषाएँ बोली जाती है ? 

उत्तर : माजुली में मुख्यतया असमीया और मिसिंग भाषाएँ बोली जाती है।

(ङ) माजुली में यातायात का प्रमुख साधन क्या है ? 

उत्तर : माजुली में जहाज ही यातायात का प्रमुख साधन है।

(च) माजुली के कुछ प्रमुख त्योहारों के नाम लिखो।

उत्तर : माजुली के प्रमुख त्योहार हैं-रास-महोत्सव, शंकर- उत्सव, आलि आइ लिगाङ, बड़ादिन।

(छ) माजुली में सामूहिक कार्यो का मुख्य स्थान क्या है ?

उत्तर : माजुली में सामूहिक कार्यों का मुख्य स्थान ‘नामघर’ है।

(ज) असम की सांस्कृतिक राजधानी किसे माना गया है ?

उत्तर : असम की सांस्कृतिक राजधानी नदी-द्वीप मांजुली को माना गया है। 

(झ) महापुरूष शंकर-माधव का मिलन कहाँ हुआ था? इस मिलन को इतिहास में क्या नाम दिया गया है ?

उत्तर : महापुरुष शंकर-माधव का मिलन माजुली के बेलगुरो सत्र में हुआ था। इस मिलन को इदिहास में ‘मणिकांचन संयोग’ नाम दिया गया है।

(ञ) माजुली में स्थापित प्रथम सत्र का नाम लिखो। 

उत्तर : माजुली में स्थापित प्रथम सत्र बेलगुरी सत्र’ है।

(ट) माजुली आने का न्योता किसने किसको दिया था ? 

उत्तर : माजुली ओन का न्योता साहिल ने अपने मित्र संदीप को दिया था।

(ठ) मुखा-शिल्प के लिए कौन-सा सत्र प्रसिद्ध है ?

उत्तर : शामागुरी सत्र मुखा -शिल्प के लिए प्रसिद्ध है। 

प्रश्न- २ : संक्षिप्त उत्तर दो :

( क ) माजुली नदी-द्वीप की सृष्टि कैसे हुई ?

उत्तर : सन् १६६१-१९९६ के लगातार भूकंप और बाढ़ के कारण ब्रहम्पुत्र के दो धाराओं में विभक्त होने से माजुली नदी द्वीप की सृष्टि है। 

(ख) माजुली के लोगों की आजीविका के बारे में लिखो। 

उत्तर : कृषि, (खेती-बारी), मछली पकड़ना, मिट्टी के वर्त्तन बनाना, नाव बनाना और मुखा-शिल्प माजुली के लोगों की मुख्य आजीविका है।

(ग) माजुली किस प्रकार वैष्णव सत्र-संस्कृति का केन्द्रस्थल बनी ? 

उत्तर : राजा गदाधर सिंह के सोने के राजकीय वस्त्र तथा राजकीय छत्र “वैडनाआटी’ सत्र में संग्रहीत है। फिर यहाँ का शामागुरी सत्र देश भर में ‘मुखा शिल्प’ तथा मुखौटों के लिए प्रसिद्ध है। माजुली में ६५ सत्र स्थापित हुए थे, लेकिन अब इन में से २२ सत्र ही पचे है। ये सभी सत्र बरगीत, सत्रीया नृत्य आदि वैष्णव संस्कृति के संचित सुरक्षित गृह हैं। इस तरह माजुली वैष्णव सत्र संस्कृति का केन्द्रस्थल बनी।

(घ) माजुली के प्राकृतिक सौन्दर्य के बारे में लिखो।

उत्तर : यहाँ का प्राकृतिक सौन्दर्य भी बहुत अनुठा है। माजुली का प्राकृतिक सौन्दर्य बहुत ही मनोरम है। यहाँ कई प्रकार के पेड़-पौधे पशु-पक्षी पाये जाते हैं। हर साल कई प्रकार के परिभ्रमी पक्षी यहाँ आकर पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यह जगह प्राय: प्रदूषण मुक्त है तथा वर्षा के कारण हरियाली फैली रहती है।

प्रश्न – ३ वाक्य बनाओ :

(क) प्रचारक, संस्कृति, केन्द्रस्थल, संकटग्रस्त, सामूहिक l

उत्तर : प्रचारक : श्रीमत्त शंकरदेव वैष्णव धर्म के प्रचारक थे।

संस्कृति : असम की संस्कृति में वैष्णव संस्कृति’ की झलक है।

केन्द्रस्थल : माजुली वैष्णव संस्कृति का केन्द्रस्थल है।

संकटग्रस्त : बाढ़ और भूकम्प के कारण माजुली संकटग्रस्थ अवस्था में आ गया है।

सामूहिक : माजुली में सामुहिक कार्यों का मुख्य स्थान ‘नाम घर’ हैl

प्रश्न – ४ एक शब्द में लिखो :

(क) धर्म-प्रचार करने के लिए इधर-उधर धूमने वाला

(ख) जो सब कुछ जानता हो –

(ग) जो कल्पना से परे हो –

(घ) जानने की इच्छा रखने वाला – 

(ङ) जो पहले कभी न हुआ हो –

उत्तर : (क) धर्म प्रचार करने के लिए इधर-उधर धूमने वाला – धर्मप्रचारक

(ख) जो सब कुछ जानता ही – सर्वज्ञ

(ग) जो कल्पना से परे हो – कल्पनातीत

(घ) जानने की इच्छा रखने वाला – जिज्ञासु

(ङ) जो पहले कभी न हुआ हो – अभूतपूर्व

प्रश्न – ५ : विपरीतार्थक शब्द लिखो :

विस्तृत, दोषी, सुखांत, ऐक्य, संयोग, सक्रिय, सरदी, कृत्रिम, अतिवृष्टि, अर्वाचीन ।

उत्तर :

विस्तृतसंकीर्णसक्रियनिष्क्रिय
दोषीनिर्दोषीसरदीगर्मी
सुखांतसुखादिकृत्रिमप्राकृत्रिम, स्वभाविक
ऐक्यअनैक्यअतिवृष्टिअनावृष्टि
संयोगवियोगअर्वाचीनप्राचिन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top